ADPC SMSA Jaipur

ADPC SMSA Jaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ADPC SMSA Jaipur, Education Website, Dr. S. Radhakrishnan Shiksha Sankul, Jawahar Lal Nehru Marg, Jaipur.

ADPC SMSA Jaipur – Samagra Shiksha Abhiyan

The ADPC SMSA Jaipur office works under the Samagra Shiksha Abhiyan (SMSA), Government of Rajasthan, to strengthen and support quality education from pre-primary to senior secondary level across Jaipur district.

एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत असम के विद्यार्थियों के दल द्वारा पीएम श्री दरबार सांभर लेक जयपुर का भ्रमण ।अतिरिक्त...
30/01/2026

एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत असम के विद्यार्थियों के दल द्वारा पीएम श्री दरबार सांभर लेक जयपुर का भ्रमण ।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जयपुर ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि
असम और राजस्थान दोनों राज्यों के विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विरासत के आदान प्रदान के साथ साथ असम के विद्यार्थियों को राज्य के विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों को भी समझने का अवसर प्राप्त हुआ ।
प्राचार्य श्री टीकम चंद मालाकार ने असम राज्य से पधारे विद्यार्थियों और एस्कोर्ट शिक्षकों का राजस्थानी परम्परा के अनुसार अभिनंदन करते हुए उन्हें विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रदान की ।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में तथा जिला कार्यालय, समग्र शिक्षा, जयपुर की मेजबानी में व्यावसायिक शिक...
30/01/2026

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में तथा जिला कार्यालय, समग्र शिक्षा, जयपुर की मेजबानी में व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत State Level Skill Exhibition–cum–Competition (2025–26) का आयोजन दिनांक 29 जनवरी 2025 को विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सतीश गुप्ता, विशेषाधिकारी, शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार रहे।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक महोदया श्रीमती मंजू शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती मुकुल कविया, उप निदेशक, महात्मा गांधी जयपुर श्री दीपक शुक्ला, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री ओम प्रकाश सैनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश गुर्जर सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री विश्वा सिंह गुर्जर, प्रधानाचार्य, पीएम श्री सरना चौड़ द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत 16 विभिन्न सेक्टरों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमान उपायुक्त महोदय श्री संतोष मीणा, उपनिदेशक, व्यावसायिक शिक्षा श्री डालचंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक जयपुर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर, उप निदेशक महात्मा गांधी जयपुर, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक जयपुर एवं कार्यक्रम अधिकारी जयपुर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक , ...
21/01/2026

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक , समग्र शिक्षा, जयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय skill exhibition 2025 26 का भव्य सफल आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का अवलोकन CDEO श्रीमती मुकुल कविया ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री ओम प्रकाश सैनी, कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बजाज नगर ओल्ड के प्राचार्य श्री सुमेर सिंह खटाना तथा विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद श्रीमती डिंपल जी मौजूद रही। कार्यक्रम में जयपुर जिले के 12 ट्रेड के विद्यालय स्तर पर सेक्टर वार प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न trade के मॉडल का प्रदर्शन किया गया और प्रत्येक trade में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थीयो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश गुर्जर ने किया।

समुदाय के सक्रिय सहयोग के बिना विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है सामुदायिक गतिशीलता विद्यालय को समाज से जोड़ने की...
13/01/2026

समुदाय के सक्रिय सहयोग के बिना विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है

सामुदायिक गतिशीलता विद्यालय को समाज से जोड़ने की महत्वपूर्ण गतिविधि है

एसडीएमसी की सक्रियता और प्रभावशीलता में वृद्धि कर समुदाय द्वारा सहयोग प्राप्त करके विद्यालय अनेक समस्याओं का समाधान कर सकता है

जिला स्तरीय पीएम श्री सामुदायिक गतिशीलता का कार्याशाला का आयोजन ।दिनांक 12 जनवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
मीणावाला झोटवाड़ा शहर में किया गया।

कार्यशाला में जयपुर और कोटपूतली बहरोड जिले के समस्त पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं एक एसडीएमसी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर govt.girls sen sec school gangapole, jaipur में skill exhi...
12/01/2026

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर govt.girls sen sec school gangapole, jaipur में skill exhibition cm compitition 2025-26 का सफल आयोजन।
उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण  हेतु बाल वाटिकाओं में अध्यापन कराने वा...
12/01/2026

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु बाल वाटिकाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है , शिक्षक प्रशिक्षणों से पूर्व राज्य स्तरीय संदर्भ व्यक्तियों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण (08-12 जनवरी 2026) फ्लोरेंस रिसोर्ट जयपुर में आयोजित किया गया ।

प्रशिक्षण में उपनिदेशक, सहायक निदेशक- ECCE द्वारा तथा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री ओ पी सैनी द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं कक्षा कक्षीय गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । ( SRG (ECCE)TRAINING )

व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार जयपुर जिले में व्यावसायिक शिक्षा संच...
06/01/2026

व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार जयपुर जिले में व्यावसायिक शिक्षा संचालित राजकीय विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु शीतकालीन अवकाश में दिनांक 26 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक OJT एवं इंटर्नशिप का आयोजन किया जा रहा है।
जयपुर जिले में जिला कार्यालय, समग्र शिक्षा के तत्वावधान में OJT internship का सफल आयोजन किया गया है जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय में आवंटित ट्रेड के समीप उद्योगों एवं कारखानों में जाकर काम को सीखा तथा कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इससे विद्यार्थियों में स्वयं स्टार्टअप शुरू करने का आत्मविश्वास का संचार हुआ।
उक्त गतिविधि में काफी विद्यार्थियों को जॉब ऑफर भी किया गया है।
गौरतलब रहे जयपुर जिले में
retail, Beauty and wellness, electronics and hardware, automotive, health care,food processing, and tourism and hospitality,it and ites, trade में internship/OJT
संचालित हो रही है।

15 दिसंबर 2025 को राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसदीय कार्यप्र...
01/01/2026

15 दिसंबर 2025 को राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसदीय कार्यप्रणाली से जोड़ने का सार्थक मंच प्रदान किया।

प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे और स्वस्थ चर्चा में भाग लिया। कार्यक्रम में शासन सचिव महोदय एवं SPD मैडम की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व की दिशा में प्रेरित किया।

युवा संसद – विचारों की आवाज़, नेतृत्व की शुरुआत।

राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम – 15 दिसंबर 2025राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम के दौर...
01/01/2026

राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम – 15 दिसंबर 2025

राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवाद, नेतृत्व और नीति निर्माण की गहरी समझ प्रदर्शित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करना रहा।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से प्रबल कार्यक्रम के तहत ‘राजस्थान युवा सभा’ का आयोजन राजस्थान विधानसभा में किया गया।...
31/12/2025

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से प्रबल कार्यक्रम के तहत ‘राजस्थान युवा सभा’ का आयोजन राजस्थान विधानसभा में किया गया। राजस्थान युवा सभा का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के सचिव श्री संदीप शर्मा, शिक्षा शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल, राजस्थान विधानसभा प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट मौजूद थे।

राजस्थान युवा सभा में प्रदेश के 41 जिलों से चयनित होकर आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।















Address

Dr. S. Radhakrishnan Shiksha Sankul, Jawahar Lal Nehru Marg
Jaipur
302015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ADPC SMSA Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share