Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner

Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner S.K.N. Agriculture University, Jobner

Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner- Jaipur was established in 2013 by Govt of Rajasthan under Agriculture University, Jobner Act, 2013 (Bill No 39) with a view to impart teaching at the University or college level, conduct research and extension education programmes in the field of agriculture. The territorial jurisdiction and responsibility of this University extend to the districts of Jaipur, Sikar, Alwar, Dausa, Tonk, Ajmer, Bhartpur and Dholpur. The university covers three agro-climatic zones:

II A: Transitional plain of inland drainage - Sikar

III A: Semi-arid eastern plain zone- Jaipur, Ajmer, Tonk, Dausa

III B: Flood prone eastern plains- Alwar, Bharatpur, Dholpur

26/09/2026
नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जॉबनेर में जानी कृषि शिक्षा एवं अनुसंध...
26/09/2026

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जॉबनेर में जानी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान की जानकारी

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में उद्योग–अकादमिक सहयोग एवं डिजिटल कृषि नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
26/09/2026

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में उद्योग–अकादमिक सहयोग एवं डिजिटल कृषि नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया
26/09/2026

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गयाजोबनेर, 24 सितंबर।श्री कर्ण नरेंद्र ...
25/09/2026

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया

जोबनेर, 24 सितंबर।
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. पी. एस. चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि राज्य संपर्क अधिकारी (एस.एल.ओ.) डॉ. नरेंद्र गुप्ता एवं डॉ. दिनेश गुप्ता रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत जीवंत पौधा भेंट कर एवं अपर्णा ओढ़ाकर किया गया।

कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एन.एस.एस. सामुदायिक सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। एन.एस.एस. जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर निष्काम भाव से सेवा करना सिखाती है।

एस.एल.ओ. डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को हुई थी। इसका ध्येय वाक्य “नॉट मी बट यू” है, जो निस्वार्थ सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं दूसरों के कल्याण की भावना पर बल देता है। डॉ. दिनेश गुप्ता ने एन.एस.एस. के लाभ बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

निदेशक छात्र कल्याण डॉ. एन. के. गुप्ता ने कहा कि एन.एस.एस. विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है तथा स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच एवं आपदा राहत जैसे कार्यों में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करती है।

अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. एल. आर. यादव ने कहा कि एन.एस.एस. इकाई शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थानीय गांवों तथा समाज के बीच सामुदायिक कड़ी के रूप में कार्य करती है। डेयरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. बी. एल. जाट ने कहा कि एन.एस.एस. का उद्देश्य सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व कौशल, टीम भावना, राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक भागीदारी एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना है।

एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. बी. एस. चंद्रावत ने विश्वविद्यालय की 14 एन.एस.एस. इकाइयों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर अरीक्त, हर्षिता एवं प्राची आदि विद्यार्थियों ने नृत्य तथा रिंकू एवं रिया ने कविताएं प्रस्तुत कीं। सभी 14 एन.एस.एस. इकाइयों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा बिपाशा ने किया तथा अंत में डॉ. पारूल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह, डॉ. गजानंद जाट, डॉ. आर. एन. शर्मा, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. तरुण, डॉ. आकाश तंवर, डॉ. एस. एल. शर्मा, डॉ. ममता मीणा, डॉ. रामू मीणा एवं लगभग 330 एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में तकनीक की नई पहल: हरितभूमि के साथ एमओयू, कृषि मौसम पोर्टल लाइव एवं SKNAU AI एजेंट्स का शुभा...
25/09/2026

जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में तकनीक की नई पहल: हरितभूमि के साथ एमओयू, कृषि मौसम पोर्टल लाइव एवं SKNAU AI एजेंट्स का शुभारंभ
एआई स्मार्ट ग्लासेज़ "फार्मऑप्टिक्स (FarmOptix)" व सिंचाई प्रबंधन उपकरण "एग्रोट्रेस" से होगी फसल निगरानी, किसानों को मिलेगी मौसम आधारित त्वरित जानकारी

जोबनेर, 25 सितंबर। श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के विश्वविद्यालय सभागार में शुक्रवार को माननीय कुलगुरु डॉ. पी.एस. चौहान की अध्यक्षता में उद्योग–अकादमिक सहयोग एवं डिजिटल नवाचार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं मैसर्स हरितभूमि एग्रोकल्टीवेटर्स के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही सिमका एवं निदेशालय अनुसंधान द्वारा विकसित कृषि मौसम पोर्टल को लाइव किया गया और सिमका द्वारा विकसित SKNAU AI एजेंट्स का शुभारंभ किया गया।
मंचासीन अतिथियों की उपस्थिति में हरितभूमि एग्रोकल्टीवेटर्स के सह-संस्थापक श्री रजनीश त्रिपाठी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय में एआई स्मार्ट ग्लासेज़ "फार्मऑप्टिक्स (FarmOptix)" तथा एआई जल-तनाव एवं सिंचाई प्रबंधन उपकरण "एग्रोट्रेस" का उपयोग किया जाएगा, जिससे फसलों में रोग-कीट की पहचान एवं सटीक सिंचाई प्रबंधन में सहायता मिलेगी। इसके पश्चात कुलगुरु ने बटन दबाकर कृषि मौसम पोर्टल को लाइव किया तथा SKNAU AI एजेंट्स का शुभारंभ किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु डॉ. पी.एस. चौहान ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक आज खेती की दिशा बदल रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि यह तकनीक प्रयोगशाला से निकलकर सीधे किसान के खेत तक पहुँचे। उन्होंने कृषि मौसम पोर्टल एवं AI एजेंट्स के विकास के लिए सिमका एवं निदेशालय अनुसंधान की टीम को बधाई दी। हरितभूमि के साथ हुए सहयोग को उन्होंने शोध, प्रशिक्षण और किसान सेवा के लिए उपयोगी बताया।
सिमका के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस.के. शर्मा ने एमओयू, कृषि मौसम पोर्टल एवं SKNAU AI एजेंट्स पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने इन तीनों पहलों की विशेषताओं एवं उपयोगिता की जानकारी दी।
निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह ने कहा कि बुवाई, सिंचाई एवं फसल सुरक्षा संबंधी निर्णयों का आधार मौसम की सटीक और समय पर जानकारी है। उन्होंने कहा कि कृषि मौसम पोर्टल इस दिशा में किसानों व वैज्ञानिकों दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
हरितभूमि एग्रोकल्टीवेटर्स के सह-संस्थापक श्री रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अनुभव और कंपनी की तकनीक के मेल से किसानों के लिए व्यावहारिक और किफायती समाधान तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि सहयोग के अंतर्गत संयुक्त प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएँगे।
निदेशक आयोजना एवं परिवीक्षण डॉ. एन.के. गुप्ता ने कहा कि उद्योग के साथ इस प्रकार की साझेदारी से विश्वविद्यालय की शोध परियोजनाओं को नई तकनीकी क्षमता मिलेगी। इससे नवाचारों की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन भी संभव होगा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठातागण, निदेशकगण, अधिकारीगण, विभागाध्यक्षगण, एसकेएनसीओए के प्राध्यापकगण, साबी के प्रधान अन्वेषक तथा जोबनेर परिसर के आचार्यगण उपस्थित रहे। अंत में मंच संचालक डॉ पारुल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय का भ्रमणजॉबनेर, 25 सितंबर 2026।नवस...
25/09/2026

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय का भ्रमण

जॉबनेर, 25 सितंबर 2026।
नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के एन.एम. कृषि महाविद्यालय, नवसारी, गुजरात के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने शुक्रवार को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जॉबनेर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार शिक्षा तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराना रहा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का सर्वप्रथम महाविद्यालय के एक्सटेंशन थिएटर में डॉ. आई. एम. खान, डॉ. ओ. पी. गढ़वाल एवं डॉ. बी. एस. बधाला ने विद्यार्थियों को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को संरक्षित खेती एवं नर्सरी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने डेयरी इकाई का भी भ्रमण किया, जहां आदित्य शर्मा ने डेयरी इकाई की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

इसके पश्चात विद्यार्थियों को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों एवं गतिविधियों का भ्रमण कराया गया तथा संबंधित इकाइयों की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात से आए डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. बी. बी. पटेल, डॉ. दीक्षिता एम., डॉ. अदिति चौहान एवं महाविद्यालय के अर्जुन खर्रा भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में रुचि दिखाई तथा कृषि शिक्षा एवं प्रसार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय में सूक्ष्म प्रवर्धन तकनीक पर सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
24/09/2026

एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय में सूक्ष्म प्रवर्धन तकनीक पर सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Address

Sri Karan Narendra Agriculture University
Jaipur
303329

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm

Telephone

+911425254980

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner:

Shortcuts

Share