20/06/2022
*The Best Institute For You || PNPS EDUHUB
*"प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मार्गदर्शन समारोह"*
*
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा नगरी के रूप में करणसर कस्बे को एक नई पहचान देने वाली P.N.Public Senior Secondary School में आज बोर्ड प्रतिभाओं का सम्मान एवं मार्गदर्शन समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर संस्था निदेशक परमानंद पूनिया ने बताया कि सेना अधिकारी सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह बाबल के मुख्य आतिथ्य एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पालावत के अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की होनहार प्रतिभाओं को साफा व माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । होनहार प्रतिभाओं के रूप में 12वीं में *97.40 %* अंकों के साथ टॉप रहे ( *संपूर्ण राजस्थान में 3 rd रैंक* ) आयुष पालावत को ₹ *51000* का पुरस्कार दिया गया तथा हिमांशु करोड़ीवाल *93%* को *₹11000* का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l 10 वी बोर्ड में अमित कुमावत *91%* , विद्या यादव, अनुष्का कुमावत, संदीप यादव, पीयूष सेपट, रवि प्रकाश यादव 8 वी बोर्ड एवं 5 वी बोर्ड में टॉपर A ग्रेड प्राप्त करने पर कोशिका शर्मा,सम्राट कुमावत,आयुष ओला , सन्नी मीणा पंकज कुमावत, अंकिता सेपट, प्रियंका चौधरी सहित अनेक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था निदेशक परमानंद पूनिया एवं उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती समय-समय पर सम्मान करने से प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है तथा अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती हैं। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा देखकर प्रतिभाओं को तराशने में अपने उत्कृष्ट सेवाएं देने पर सभी अतिथि एवं अभिभावकों ने संस्था निदेशक परमानंद पूनिया की कार्यशैली की प्रशंसा भी की । विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं मार्गदर्शन समारोह में विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह पालावत,पूर्व सरपंचपति पुरषोत्तम गुप्ता,व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल लाल कुमावत, नवनिर्माण एव पर्यावरण केंद्र के मंत्री हीरालाल शास्त्री,डॉ अजय कुमार गुप्ता, शंकर सिंह पालावत,हरबक्श वर्मा, संतोष स्वामी,प्रतापसिंह नाथावत, नरेंद्र शर्मा,सुरेंद्र सिंह पलावत,पूनम तिवाडी, प्रेम निवास पूनिया, कांता कुमावत,कुलदीप सिंह नाथावत, प्रियंका कुमावत,मुकेश ओला, विक्रम सिंह पालावत, राधिका तिवाडी, रणवीर सिंह, हरिओम शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे । मंच संचालन हिंदी की व्याख्याता पूनम शर्मा ने किया ।