India Industrial Fair, Organised by: Laghu Udyog Bharati

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • India Industrial Fair, Organised by: Laghu Udyog Bharati

India Industrial Fair, Organised by: Laghu Udyog Bharati India Industrial Fair 2016 "उद्योग दर्शन" Organised By: Laghu Udyog Bharati, Rajasthan.

09/04/2019

मताधिकार का सही उपयोग, हम सबका कर्तव्य : सरकार्यवाह, भय्याजी जोशी

निकट भविष्य में भारत में एक बहुत बड़ा लोकतंत्र का प्रयोग होने जा रहा है. लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति का अपना एक महत्व रहता है. संविधान ने अपनी सरकार चुनने का स्वातंत्र्य जनता के हाथ में रखा है और इसीलिए हर 5 वर्षों में होने वाले चुनाव अपने समाज की दृष्टि से, देश के दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इसलिए एक मतदाता के नाते, एक देश के नागरिक के नाते हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम उस अधिकार का पूर्ण और सही उपयोग करें. देश के संविधान की संरक्षा हो, देश का विकास हो, जनसामान्य शासन की सब प्रकार की सुविधाओं से लाभान्वित होते रहें, विश्व के मंच पर भारत की प्रतिमा गौरवान्वित होती रहे, इस प्रकार के समूह सत्ता में आना यह देश के लिए अत्यंत आवश्यक है. राष्ट्रीय हित में सोचने वाले कौन है, राष्ट्र विरोधी ताकतें कौन सी हैं, यह एक सामान्य जानकार मतदाता के नाते हम सब लोग समझते हैं और इसलिए एक आपका मत देश की दिशा तय करने वाला सिद्ध होने वाला है. इसलिए हम सभी बंधुओं से, सभी मतदाताओं से निवेदन करते हैं कि वह चुनाव के दिन अपने स्वयं का और अपने परिवार का, अपने साथियों का 100 प्रतिशत मतदान हो, उस दिशा में हम सब लोगों ने मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है. हमारे मतों के आधार पर निर्वाचित होने वाली सरकार देश के हित में श्रेष्ठ कार्य करेगी, इस प्रकार की अपेक्षा भविष्य में आने वाली सरकार से भी हम रखेंगे, विश्वास भी रखेंगे. इस प्रकार एक लोकतंत्र के प्रयोग में हम सब अंतःकरण से सहभागी हों, इसकी आवश्यकता है.

यह सारी निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत शांत और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही संपन्न हो, इसकी आवश्यकता है. राजनैतिक मत भिन्नता होती है, लोकतंत्र में इसका भी स्वागत है. लेकिन मत भिन्नता यह विद्वेष का, संघर्ष का कारण न बने, इसका भी हम सब लोगों ने ध्यान रखने की आवश्यकता है.

शू फ़न 11 से 13 जनवरी को मानसरोवर मेंजयपुर। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित एवं गुलाबी नगरी के एकमात्र जूता मेले शू फन 2019 का ...
09/01/2019

शू फ़न 11 से 13 जनवरी को मानसरोवर में

जयपुर। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित एवं गुलाबी नगरी के एकमात्र जूता मेले शू फन 2019 का इस वर्ष 25वां अर्थात् रजत वर्ष आयोजित किया जा रहा है। मेले के आयोजक के अनुसार जूता मेले शू फन 2019 का इस वर्ष मानसरोवर स्थित वी.टी. रोड ग्राउंड पर आयोजन गरिमायम तरीके से बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है।

शू फ़न 11 से 13 जनवरी को मानसरोवर में

जयपुर। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित एवं गुलाबी नगरी के एकमात्र जूता मेले शू फन 2019 का इस वर्ष 25वां अर्थात् रजत वर्ष आयोजित किया जा रहा है। मेले के आयोजक के अनुसार जूता मेले शू फन 2019 का इस वर्ष मानसरोवर स्थित वी.टी. रोड ग्राउंड पर आयोजन गरिमायम तरीके से बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है।

शू फन 2019 के आयोजन के रजत वर्ष के अवसर पर 25 वर्ष पूरा होने के मौके पर देश की विभिन्न कंपनियों द्वारा फुटवियर होलसेलरों और रिटेलरों के लिए उत्पाद बिक्री प्रोत्साहन हेतु कई तरह की स्कीमें देने की घोषणा की गई है। छूट का यह लाभ उनके साथ-साथ ग्राहकों को भी प्राप्त होगा। फुटवियर कम्पनियों द्वारा ग्राहकों को अपने उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक छूट दिए जाने की घोषणा की गई है।
शू फन समिति के श्री विकास पोद्दार के अनुसार इस अवसर पर शू फन में क्रेता विक्रेता सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। पोद्दार के अनुसार इस बार प्रदर्शनी में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व आगरा के फुटवियर क्षेत्र के होलसेलर व रिटेलर हिस्सा लेंगे।
शू फन समिति के श्री जितेन्द्र चुघ के अनुसार शू फन का यह 25वां आयोजन है, जिसे बड़ी धूमधाम से मनाये जाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि लगातार चौबीस साल से आयोजित की जा रही प्रदर्शनी के जरिए भारी संख्या में लोग इसमें खरीददारी लाभ उठाते हैं।
शू फन समिति के श्री आशीष दीवान के अनुसार इस अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, आगरा व जालंधर के कई प्रमुख फुटवियर निर्माता व उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। शू फन समिति के श्री सौरभ बैराठी के अनुसार शू फन में इस बार एडीडास, वुडलैण्ड, रीबोक, रिलैक्सो, लखानी अरमान, वीकेसी, चिप्स, इनब्लू, रेड चीफ, कैम्पस, लिबर्टी, टीआरजेड, टीआरवी, टीएफसी, यूनीस्टार, विन्टर, एडीके, रेक्सोना, पीयू लायन, पीयू एडिक्स, किजाशी, ट्रेसर, कॉम्बिट के साथ राजस्थान में निर्मित पोद्दार, कार्बन, वीनस, बैराठी, लहर, सुमोटो, केपीएस, रोडस्टार, ऐरन, चेतक, कंचन, सुपर, राजस्टार, स्लाइस, एसआरबी, जेकेजे, नोबल, पैराडाइज, सचिन, डेक्वालाइट इत्यादि कई कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। शू फन में इस बार विक्रय के अलावा कई प्रमुख कम्पनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगी।

भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।हिमालय मस्तक है, कश्मीर किरीट है,पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं।पू...
25/12/2018

भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।
हिमालय मस्तक है, कश्मीर किरीट है,
पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं।
पूर्वी और पश्चिमी घाट दो विशाल जंघायें हैं।
कन्याकुमारी इसके चरण हैं, सागर इसके पग पखारता है।
यह चन्दन की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि है,
यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है।
इसका कंकर-कंकर शंकर है,
इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है।
हम जियेंगे तो इसके लिये
मरेंगे तो इसके लिये।

हम सबके प्रिय, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

चीन उद्योग में आगे बढ़ रहा है। उससे मुकाबले के लिए हमें उसी की तरह सोचना होगा। त्योहार, जरूरत अनुसार उत्पाद बनाएं। चीन कम...
25/12/2018

चीन उद्योग में आगे बढ़ रहा है। उससे मुकाबले के लिए हमें उसी की तरह सोचना होगा। त्योहार, जरूरत अनुसार उत्पाद बनाएं। चीन कम से कम कीमत पर उत्पादन में लगा है। हमें भी ऐसा ही करना होगा अन्यथा हम पिछड़ जाएंगे। हमें उन्हीं की तरह सोचकर आगे बढ़ना होगा।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्रजी ने यह बात उद्यमी सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता कही।

02/11/2018

LUB Jaipur @ Attending Live Video Conference ”MSME Support & Outreach” by Hon. Prime Minister Shri Narendra Modi today 02nd November Time 3:30 PM @ 4th Floor, Sewa Sadan, Sehakar Marg, Behind Sehakar Bhawan, Lal Khoti Scheme, Jaipur

Laghu Udyog Bharati, Jaipur @  Live Video Conferencing MSME Support & Outreach by Hon. Prime Minister Shri Narendra Modi...
02/11/2018

Laghu Udyog Bharati, Jaipur @ Live Video Conferencing MSME Support & Outreach by Hon. Prime Minister Shri Narendra Modi today 02nd November Time 3:30 PM @ 4th Floor, Sewa Sadan, Sehakar Marg, Behind Sehakar Bhawan, Lal Khoti Scheme, Jaipur 302001, Rajasthan.

https://youtu.be/IwjWhsaN3f4

Laghu Udyog Bharati Mahila Ikaai Jaipur organising exhibition "Shakti" created by Women Artisan & Entrepreneurs at Rajpu...
21/10/2018

Laghu Udyog Bharati Mahila Ikaai Jaipur organising exhibition "Shakti" created by Women Artisan & Entrepreneurs at Rajput Sabhs Bhawan today 21st October 2018 Time: 10:00 AM TO 8:00 PM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर की ओर से सहकार मार्ग स्थित लघु उद्योग भारती भवन मे...
08/03/2018

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर की ओर से सहकार मार्ग स्थित लघु उद्योग भारती भवन में महिला उद्यमी संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में राज्य के उद्योगों से जुड़े विभिन्न विभागों के उच्च पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया तथा उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया गया। संगोष्ठी में उद्योग के अतिरिक्त निदेशक एल.सी जैन, जिला महाप्रबधंक आर.के. आमेरिया, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती ओमप्रकाश मित्तल तथा रीको, आर.एफ.सी एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने महिला उद्यमियों से चर्चा की। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत आर्थिक रूप से निम्न स्तर तथा पिछड़ी महिलाओं को प्रेरणा व मार्गदर्शन देकर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के लिए महिला उद्यमी रामजानकी को सम्मानित किया गया।

मध्यम सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसएमई) के तत्वावधान में बद्दी में औद्योगिक प्रदर्शनी शुरू हो गई। एमएसएमई के नेशनल वेंडर ड...
18/01/2018

मध्यम सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसएमई) के तत्वावधान में बद्दी में औद्योगिक प्रदर्शनी शुरू हो गई। एमएसएमई के नेशनल वेंडर डवेल्पमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमपी के उद्यमी जितेंद्र गुप्ता ने किया। हरियाणा सरकार के वित्तीय सलाहकार भारत भूषण विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में 80 उद्योगों और सरकारी विभागों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इसमें संबंधित विभागों और उद्योगों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्रदर्शनी से छोटे बड़े उद्योगों में आपसी तालमेल के साथ उद्योगों में नवीन बदलाव और विस्तार करने की जानकारी मिलेगी। देश में विकास का अलग वातावरण तैयार हो रहा है। इसके लिए जरूरत अपनी क्षमताओं को पहचान कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य करने की है। भारत उपभोग का सबसे बड़ा समुद्र है। यहां जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता रहती है। लोग अगर लघु उद्योगों में रुचि दिखाएं तो देश स्वदेशी चीजों के सौ फीसदी प्रयोग के साथ विश्व को भी अपने उत्पाद निर्यात कर सकता है। एमएसएमई मंत्रालय के प्रांतीय निदेशक सीवी सर्राफ ने कहा कि हिमाचल में 42822 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग हैं। लेकिन सरकार की उद्योग आधार योजना से अब तक केवल 3875 जूड़े हैं। निदेशक सीवी सराफ ने जानकारी दी कि हिमाचल में एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों का कुल निवेश 9038 करोड़ रुपये है। इनके माध्यम से 2.61 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।

15/01/2018

जयपुर में JECC, सीतापुरा में आयोजित भारत उद्योग दर्शन 2018 में स्टार्टअप इंस्पायर अवार्ड हेतु Airlens

जयपुर के युवा इंजिनियर योगेश अग्रवाल ने वायु प्रदूषण से लोगों को बचाने के लिए डिवाइस "Airlens" विकसित किया वायु प्रदूषण एक मूक हत्यारा है। यह हर 23 सेकंड में एक जीवन हर लेता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, WHO के अनुसार, जयपुर दुनिया में 40वां सबसे प्रदूषित शहर है। इस चुनौती से निपटने के लिए AIIMS, IIT और Stanford के शोधकर्ताओं ने एक अनोखा आविष्कार किया है जो कि लोगों को प्रदूषित हवा से बचाएगा। इस आविष्कार का नाम Airlens है।

YouTube Links for Live Sessions covered at:उद्योग दर्शन भारत India Industrial Fair 2018Day 1: Session 1:      https://yo...
11/01/2018

YouTube Links for Live Sessions covered at:
उद्योग दर्शन भारत India Industrial Fair 2018

Day 1: Session 1:
https://youtu.be/reeI1jlbBNI
Day 1: Session 2:
https://youtu.be/msPOiHZk7e4
Day 2: Session 1:
https://youtu.be/Io-Pki_TW1M
Day 2: Session 2:
https://youtu.be/k6EphUZczJQ
Day 3: Session 1:
https://youtu.be/A3hs_JPAC4M
Day 3: Session 2:
https://youtu.be/KPgzChvVniE
Day 4: Session 1:
https://youtu.be/_lAOQkAaggo
Day 4: Session 2:
https://youtu.be/Zi9JuwOs8Io

Day 4: Session 2

Address

Jaipur
302004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India Industrial Fair, Organised by: Laghu Udyog Bharati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share