08/11/2020
भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Pay, अब आप भी WhatsApp से भेज सकेंगे पैसे, लोग बोले- हमें तो नहीं दिख रहा ऑप्शन!
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( ) ने देश में WhatsApp Payments को ऑपरेट करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, शुरुआत में यह सेवा व्हाट्सऐप के सिर्फ 2 करोड़ यूजर्स को मिलेगी, बाद में चरणबद्ध तरीके से कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ा सकती है।
https://navbharattimes.indiatimes.com/viral-adda/trending/whatsapp-pay-launched-in-india-memes-jokes-and-people-ask-questions-47419/
04/11/2020
'Baby Shark' सॉन्ग के अंग्रेजी वर्जन ने तोड़ दिया 'Despacito' का रिकॉर्ड, बना दुनिया में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो. 703 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया YouTube Viral वीडियो. चार साल से कम उम्र के बच्चों में इस गाने के रंग-बिरंगे कार्टून और धुन का काफी क्रेज देखा गया है.
04/11/2020
भारत-तिब्बत सीमा पर लद्दाखी लड़के ने सैनिकों को दी सलामी तो सांसद राजीव चंद्रशेखर ने सलामी देने वाले लड़के को 2.5 लाख दिए, हुआ वायरल।
https://twitter.com/ITBP_official/status/1315338742488461312
03/11/2020
यह सद्भाव है या साजिश ?
धोखे से मथुरा के नंदमहल मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी गई. मंदिर में नमाज पढ़ने और उसकी फोटो, वीडियो वायरल करने के पीछे आखिर क्या मंशा थी और कहीं इन्हें विदेशी संगठनों से फंडिंग तो नहीं हो रही है. हिंदुवादी संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है और इस मामले में जल्द जांच की अपील की गई है।
03/11/2020
अच्छी पहल : Today's Good Post
कक्षा 1-10 के गरीब छात्रों बच्चों के लिए मुंबई नगर निगम और प्राइवेट उर्दू टीचर्स यूनियन नेशुरू की मोबाइल फोन लाइब्रेरी ताकि स्कूल बंद के दौरान चलती रहे पढ़ाई. मोबाइल पुस्तकालय के जरिए बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की और अपना सिलेबस पूरा किया। स्कूल में कुल 45 बच्चे हैं। कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाती हैं। कोविड-19 से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
,
03/11/2020
दीपक जलाने के फायदे.....
: यदि आप रोजाना सुबह-शाम दीपक जलाते हैं तो दीप की ज्योति से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि, आयु, सुखमय जीवन में वृद्धि होती है।
: गाय के घी का दीपक जलाने से वातावरण में मौजूद सभी रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।
: दीपक जलाने से हमें अपने जीवन में हमेशा ऊंचा उठने की प्रेरणा मिलती है। जीवन का अंधकार दूर हो जाता है।
: अग्नि पुराण के अनुसार यदि कोई मनुष्य या ब्राह्मण घर में 1 वर्ष तक दीप दान करता है तो उसको अपने जीवन में वह सब कुछ मिलता है, जिसका या तो वह अभिलाषी है या जिसका वह अधिकारी है ।
: चार्तुमास, पूरे अधिकमास, अधिकमास की पूर्णिमा के दिन मंदिर या पवित्र नदियों के किनारे दीपदान करने वाले मनुष्य को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है।
: मान्यता अनुसार दीपदान करते वक्त भगवान स्वयं उपस्थित रहते हैं, इस वजह से अगर उस दौरान आप अपने मन की कोई भी मुराद मांगते हैं तो वह पूरी जरूर होती हैं।
02/11/2020
आसिफ अली, शाहजहांपुर
20 साल की एमए छात्रा, 5 बार ऐक्सिडेंट, 10 फ्रैक्चर.. लेकिन बुलंद हौसलों से बनी बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ की डिस्ट्रिक्ट ब्रांड एम्बेसेडर।
कहावत है कि मन में कुछ करने का जज्बा होना चाहिए, कामयाबी हमेशा हमारे कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ शाहजहांपुर में एमए की छात्रा ने कर दिखाया है।
02/11/2020
खाशाबा दादासाहेब जाधव : ओलंपिक में देश के लिए पहला मेडल लाने वाले पहलवान
भारत के प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी थे। जिन्होंने सन 1952 में हेलसिंकी ओलम्पिक, फ़िनलैण्ड में देश के लिए पहला मेडल जीता था। जाधव जब ओलंपिक से देश के लिए एकल मुकाबले में पहला पदक लेकर लौटे तो सरकार ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी.
खाशाबा ने हेलसिंकी जाने के लिए सरकार से मदद मांगी थी , लेकिन तत्कालीन सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ लिया। सरकार ने कहा- "जब खेल खत्म हो जाएं, तब वे उनसे आ कर मिलें।"
'राजाराम महाविद्यालय' के प्राचार्य दाभोलकर ने अपना बंगला गिरवी रखकर चार हजार रुपयों की मदद की, खाशाबा को कुल 12 हजार रुपयों की आवश्यकता थी, परंतु सरकार ने खाशाबा की दुबली-पतली देहयष्टि को देखते हुए आर्थिक मदद करने से इनकार कर दिया। खाशाबा ने रसीद बुक छपाकर 1 रुपए से चंदा जमा किया, उसी प्रकार एक सहकारी बैंक से कर्ज लेकर पैसे इकट्ठे किए।
देश के हुकमरानों ने या कहे सरकारों ने कैसे उन्हें नकारा, इसके कई किस्से हैं . मगर ये शर्मनाक है. आप शायद विश्वास ना करें कि जाधव इकलौते ओलंपिक पदक विजेता हैं, जिन्हें पद्म अवॉर्ड नहीं मिला है.
02/11/2020
Famous 'BB Ki Vines' Youtuber Bhuvan Bam tests corona positive.
Bhuvan ने अपने Instagram स्टोरी में लिखा, 'इस वायरस को हल्के में मत लेना, मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज करते रहो और सामाजिक दूरी का पालन करो.'
02/11/2020
|| संत तुकाराम जी का सुखी और सफल जीवन का मंत्र ||
जीवन में हर कोई सुखी और सफल व्यक्ति बनना चाहता है, इसके लिए लोग खूब मेहनत करते हैं। लेकिन मेहनत के साथ-साथ हमारा व्यवहार भी हमारे जीवन को सुखी और सफल बनाता है। इसलिए हमें मेहनत के साथ-साथ व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए।
01/11/2020
26 साल के बुमराह ने किया आईपीएल के इतिहास में पहली बार ये कारनामा किया . वह साल 2020 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
#2020