#चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥
अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
#लक्ष्मीबाई_वलिदान_दिवस
😔🙏🏻
Shri Bala Ji Institute Of Hotel Management Uttar Pradesh
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Bala Ji Institute Of Hotel Management Uttar Pradesh, Kerlee ,Durga Ka Bas, Jaipur.
25/12/2023
राजा झुके, झुके मुगल-अंग्रेज, झुका गगन सारा।
सारे जहां के शीश झुके, झुका ना कभी सुरज हमारा
अजेय महायोद्धा महाराजा सुरजमल जी को उनके बलिदान दिवस पर शत् शत् नमन्🙏🏽
years 25Dec ShoreyDiwas
Kamlesh Biloniya
23/11/2023
सुब्रत रॉय सहारा देश के जाने माने अमीर आदमी सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय ने 2004 में जब अपने बेटों की शादी की तो करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किये ये उस समय की सबसे महंगी शादी थी अमिताभ बच्चन शाहरुख खान सचिन तेंदुलकर अरुण जेटली सोनिया गांधी अनिल अम्बानी आनन्द महिंद्रा ऐश्वर्या राय माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड बिजनेस खेल और राजनीतिक दुनिया का ऐसा कोई मशहूर शख्स नही जो उस शादी में नही आया हो हॉलीवुड से डांसर और सिंगर बुलाये हर प्रकार का संगीत था हर तरह का खाना था मतलब अपने बेटों की शादी में सहारा ग्रुप के मालिक ने कोई कसर नही छोड़ी‼️
_______सहारा ग्रुप ने पूरे देश में हर इंडस्ट्री में सहारा ग्रुप का इन्वेस्टमेंट था खूब सोहरत थी और अभी 3 दिन पहले लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया उनके निधन के बाद उनकी बॉडी 2 दिन तक मोर्चरी में पड़ी रही उनके दोनों बेटे उनके अंतिम संस्कार में भी नही आये बाद में उनका एक पोता आया और उनको मुखाग्नि दी उनके दोनो बेटे विदेशों में थे उन्होंने आने में असमर्थता जताई और वो आये भी नही जिस बाप ने अपने बेटों पर कभी करोड़ों रुपये लुटाए वो बेटे अपने पिता की बीमारी में हालचाल तक नही पूछने आये यहाँ तक मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार में मुखाग्नि तक नही देने आए‼️
▪️अपने जमाने का मशहूर शख्स लखनऊ के मोर्चरी हाउस में 2 दिन तक वीरान पड़ा रहा उसके परिवार इष्ट मित्र जिनपर उसने करोड़ों रुपये लुटाए वो उसके मरने के बाद अंतिम संस्कार में भी शामिल नही हुवे देश की क्रिकेट टीम की जर्सी को 20 साल तक स्पोंसर करने वाले सहारा की मौत के दिन पूरा देश क्रिकेट में व्यस्त था सचिन तेंदुलकर को छोड़कर शाहरुख खान अमिताभ बच्चन जैसे उनके केई परम् मित्रों ने उनकी मौत पर ट्वीट तक नही किया‼️
_______दोस्तों ये दुनिया की हकीकत है हम ये दौलत जो गरीबों के पेट पर लात मारकर कमाई जाती है ये किसी काम की नही सुब्रत रॉय सहारा की जिंदगी में काला अध्याय भी जुड़ा धीरे धीरे उनकी सोहरत भी फीकी पड़ी सुब्रत रॉय सहारा का नाम फ्रॉड और धोखाधड़ी में आया सहारा ग्रुप ने इन्वेस्टर के पैसों का गबन किया और आखिर सहारा ग्रुप ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया लाखों लोगों के करोड़ों रुपये डूब गए मोदीजी की सरकार में CBI जांच बैठी उनपर केस चलाया गया और उन्हें जेल में बन्द कर दिया काफी दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली और बीमारी के चलते उनका निधन हो गया आप लोग खुद सोचिये इस शख्स के ये दौलत क्या काम आई जो उसने आम मध्यम वर्गीय लोगों को झांसा देकर कमाई थी सुब्रत रॉय अंत समय में भी रोते बिलखते तड़पते अपने लाडले बेटों का इंतजार करते रह गये और बेटे विदेशों में मौज उड़ाते रह गए‼️
आज सुखी है अपने परिवार के साथ है उनके साथ खाना खाते है हर त्योहार मनाते है भले ही दौलत उनके जितनी नही है पर हम उनसे ज्यादा सुखी है और गर्व है कि हमारी दौलत किसी गरीब के पेट पर लात मारकर नही कमाई हुई है‼️
22/11/2023
आज महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती है जिनकी बहादुरी और हौसला देखकर अंग्रेजों ने कहा कि अगर हिंदुस्तान की 1% महिलाएं भी ऐसी हो जाएं तो इस देश को कोई गुलाम नहीं बना सकता।लोगों को रानी लक्ष्मीबाई पर नाज़ है और खुद रानी लक्ष्मीबाई को झलकारी बाई पर नाज़ था।जब अंग्रेज झांसी किले की घेराबंदी कर चुके थे तब झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई से कहा कि आप जाइये मैं आपकी जगह लड़ती हूं।ऐसी महान वीरांगना की जयंती पर भारत जागृति का शत शत नमन
"धन्य है वीर बंदा बैरागी, हंस कर खुद को कुर्बान किया,
शेर सामने खड़ा हुआ था,गीदड़ ने पहचान लिया।
नही झुके बंदा बैरागी, मुगलों से संग्राम किया,
भारत मां भी धन्य हो गई, बंदा ने वो काम किया।।"
वीर बंदा सिंह बैरागी, शेर की भांति दहाड़ रहे थे। डर के मारे मुगल बिलों में घुस गए थे। आतंकी मुगलों ने फिर छल से पकड़ा, तप्त चिमटों से उनका मांस नोचा, उनके 5 वर्षीय पुत्र को जीवित काटकर उसका मांस उनके मुंह में ठूंसा.. पर वे धर्म पर अडिग रहे..
बलिदान दिवस पर उनके चरणों में शत-शत नमन!!!
#हरहरमहादेव 🙏
02/10/2023
🙏शास्त्री जी के जयंती पर उन्हें सत सत नमन 🙏
आइये कुछ उनके बारे में जानते हैं। 👇
उन्होंने मां को नहीं बताया था कि वो रेल मंत्री हैं।
कहा था कि "मैं रेलवे में नौकरी करता हूं"।
वह एक बार किसी कार्यक्रम में आए थे जब उनकी मां भी वहां पूछते पूछते पहुंची कि मेरा बेटा भी आया है, वह भी रेलवे में है।
लोगों ने पूछा क्या नाम है जब उन्होंने नाम बताया तो सब चौंक गए " बोले यह झूठ बोल रही है"।
पर वह बोली, "नहीं वह आए हैं"।
लोगों ने उन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी के सामने ले जाकर पूछा," क्या वही है?"
तो मां बोली "हां वह मेरा बेटा है"
लोग मंत्री जी से दिखा कर बोले "क्या वह आपकी मां है"
तब शास्त्री जी ने अपनी मां को बुला कर अपने पास बिठाया और कुछ देर बाद घर भेज दिया।
तो पत्रकारों ने पूछा "आपने उनके सामने भाषण क्यों नहीं दिया"
तो वह बोले-
मेरी मां को नहीं पता कि मैं मंत्री हूं। अगर उन्हें पता चल जाए तो वह लोगों की सिफारिश करने लगेगी और मैं मना भी नहीं कर पाऊंगा।..... और उन्हें अहंकार भी हो जाएगा।
जवाब सुनकर सब सन्न रह गए।
"कहां गए वो निस्वार्थि ,सच्चे ,ईमानदार लोग"
हम सदैव स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपना आदर्श मानकर कार्य करते रहेंगे"।
आज है लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिन🙏🙏
12/06/2023
एक दूकान पर लस्सी का ऑर्डर देकर हम सब दोस्त- आराम से बैठकर एक दूसरे की खिंचाई और हंसी-मजाक में लगे ही थे कि, लगभग 70-75 साल की बुजुर्ग स्त्री पैसे मांगते हुए हमारे सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो गई।
उनकी कमर झुकी हुई थी, चेहरे की झुर्रियों में भूख तैर रही थी। नेत्र भीतर को धंसे हुए किन्तु सजल थे।
उनको देखकर मन में न जाने क्या आया कि मैंने जेब में सिक्के निकालने के लिए डाला हुआ हाथ वापस खींचते हुए उनसे पूछ लिया:
दादी लस्सी पियोगी?
मेरी इस बात पर दादी कम अचंभित हुईं और मेरे मित्र अधिक क्योंकि अगर मैं उनको पैसे देता तो बस 5 या 10 रुपए ही देता लेकिन लस्सी तो 40 रुपए की एक है।
इसलिए लस्सी पिलाने से मेरे गरीब हो जाने की और उस बूढ़ी दादी के द्वारा मुझे ठग कर अमीर हो जाने की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई थी।
दादी ने सकुचाते हुए हामी भरी और अपने पास जो मांग कर जमा किए हुए 6-7 रुपए थे, वो अपने कांपते हाथों से मेरी ओर बढ़ाए।
मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैने उनसे पूछा, ये किस लिए?
इनको मिलाकर मेरी लस्सी के पैसे चुका देना बाबूजी।
भावुक तो मैं उनको देखकर ही हो गया था। रही बची कसर उनकी इस बात ने पूरी कर दी।
एकाएक मेरी आंखें छलछला आईं और भरभराए हुए गले से मैने दुकान वाले से एक लस्सी बढ़ाने को कहा।
उन्होने अपने पैसे वापस मुट्ठी मे बंद कर लिए और पास ही जमीन पर बैठ गई।
अब मुझे अपनी लाचारी का अनुभव हुआ क्योंकि मैं वहां पर मौजूद दुकानदार, अपने दोस्तों और कई अन्य ग्राहकों की वजह से उनको कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं कह सका।
डर था कि कहीं कोई टोक ना दे। कहीं किसी को एक भीख मांगने वाली बूढ़ी महिला के उनके बराबर में बिठाए जाने पर आपत्ति न हो जाये।
लेकिन वो कुर्सी जिस पर मैं बैठा था, मुझे काट रही थी।
लस्सी कुल्लड़ों में भरकर हम सब मित्रों और बूढ़ी दादी के हाथों मे आते ही मैं अपना कुल्लड़ पकड़कर दादी के पास ही जमीन पर बैठ गया क्योंकि ऐसा करने के लिए तो मैं स्वतंत्र था।
इससे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती थी।
हां, मेरे दोस्तों ने मुझे एक पल को घूरा, लेकिन वो कुछ कहते उससे पहले ही दुकान के मालिक ने आगे बढ़कर दादी को उठाकर कुर्सी पर बैठा दिया और मेरी ओर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर कहा:
ऊपर बैठ जाइए साहब! मेरे यहां ग्राहक तो बहुत आते हैं, किन्तु इंसान तो कभी-कभार ही आता है।
दुकानदार के आग्रह करने पर मैं और बूढ़ी दादी दोनों कुर्सी पर बैठ गए हालांकि दादी थोड़ी घबराई हुई थी मगर मेरे मन में एक असीम संतोष था।
तुलसी इस संसार में, सबसे मिलिए धाय।
ना जाने किस वेश में, नारायण मिल जाय।।
साभार :- ...✍🏻❤️🙏
06/12/2019
CoNgRaTuLaTiOnS all oF u .....,
Come to Celebration
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
Jaipur
303801