31/10/2022
https://anjas.org
जोधपुर में रेखता फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम "अंजस" बहुत शानदार रहा। राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति को समर्पित इस कार्यक्रम में अंजस की website लॉंच हुई जिस पर प्राचीन एवं आधुनिक राजस्थानी कवियों एवं रचनाकारों की रचनाएँ संजोयी गयी है।
राजस्थानी सबदकोश को भी उक्त website से लिंक किया गया है। अंजस की साइट पर प्रदर्शित किसी रचना के किसी भी शब्द को क्लिक करने पर rajsabadkosh.org से उस शब्द के अर्थ निकल कर सीधे अंजस की साइट पर ही दिख जाएँगे।
राजस्थानी सबदकोश का platform इस हेतु बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है।
The web's most comprehensive archive of medieval, early modern, modern, and contemporary Rajasthani literature, folk music, folk stories, and intangible traditions.