Sarswati Shishu Mandir Ranjhi Jabalpur

Sarswati Shishu Mandir Ranjhi Jabalpur जय विद्याभारती

10/04/2024
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित ------------------------------------------------------जबलपुर - जिला प्रशासन के तत्वा...
10/04/2024

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित -
-----------------------------------------------------

जबलपुर - जिला प्रशासन के तत्वाधान में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक गोलबाजार में चलाये जा रहे पुस्तक मेले के प्रथम दिन उद्धघाटन समारोह में मतदान जागरूकता प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने पर माननीय जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम जी सोनी के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर राँझी जबलपुर विद्यालय के आचार्य यदुवेन्द्र कुमार यादव को पुरस्कृत किया गया ।

13/06/2023
12/06/2023

योग महोत्सव का पूर्वाभ्यास जारी -
(सरस्वती शिशु मंदिर राँझी )
-----------------------------
राँझी जबलपुर / 21 जून 2023 को जबलपुर में होने जा रहे विशाल योग महोत्सव का कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के तहत सरस्वती शिशु मंदिर राँझी जबलपुर में प्राचार्य श्री रमाशंकर जी यादव के कुशल निर्देशन में विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री प्रताप जी रजक के नेतृत्व में योग प्राणायाम की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जा रहा है।

विद्यालय प्रचार प्रसार विभाग

*सी ए की बारीकियों से  लाभान्वित हुए विद्यार्थी*सरस्वती शिशु मंदिर राँझी में कैरियर गाइडेन्स का आयोजन ------------------...
18/04/2023

*सी ए की बारीकियों से लाभान्वित हुए विद्यार्थी*
सरस्वती शिशु मंदिर राँझी में कैरियर गाइडेन्स का आयोजन -
-------------------------------
राँझी जबलपुर / विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए कैरियर गाइडेंस का आयोजन सरस्वती शिक्षा परिषद् के जिला सचिव श्री विवेक जी चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त सरस्वती शिशु मंदिरों में किया जा रहा है। इस हेतु सरस्वती शिशु मंदिर रांझी जबलपुर के सभागार में कैरियर गाइडेंस का आयोजन श्री राकेश जी खंडेलवाल एवं श्री कमल जी बालेचा के निर्देशन में किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रमाशंकर जी यादव आंग्ल माध्यम की प्राचार्या श्रीमती प्रियंकि श्रीवास्तव दीदी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ ।तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया ।
अपने उद्बबोधन मेंकैरियर गाइडेंस के प्रमुख श्री राकेश जी खंडेलवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कैरियर के क्षेत्र में जानकारी,जागरूकता, रिसोर्सेस गोल्स एंड ऑब्जेक्टिव्स की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।
चार्टड अकाउंटेंट श्री कमल जी बालेचा ने बताया कि चार्टड एकाउंटेट का गठन 1949 में हुआ था। इसका उद्देश्य जनता के द्वारा सरकार को उनके नियम के अनुसार खर्चे का हिसाब देना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सी. ए. कैसे बने ? सी. ए. के विविध कार्य की जानकारी, बारहवीं के बाद रजिस्ट्रेशन की जानकारी, फाउंडर एक्जाम की जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री प्रताप जी रजक ने किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का शब्दांकन एवं चित्रांकन विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री यदुवेन्द्र कुमार जी यादव ने किया ।

*सरस्वती शिशु मंदिर राँझी में जयंती का आयोजन*-------------------------------राँझी जबलपुर / युगपुरुष संविधान निर्माता डॉ....
14/04/2023

*सरस्वती शिशु मंदिर राँझी में जयंती का आयोजन*
-------------------------------
राँझी जबलपुर / युगपुरुष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर राँझी जबलपुर के सभागार में विद्यालय के प्राचार्य श्री रमाशंकर जी यादव के निर्देशन में हुआ ।
इस अवसर पर अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्य श्रीमती प्रियंकि श्रीवास्तव दीदी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका सरकार दीदी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,ऊँ, भारत माता के पूजन अर्चन एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ ।
तत्पश्चात विद्यालय के आचार्य श्री सत्येन्द्र जी मिश्रा ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के जीवन वृत्त व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की अंग्रेजी माध्यम की आचार्या कुमारी प्रिया झारिया दीदी ने डा. भीमराव जी अम्बेडकर के प्रमुख कार्य एवं उनके विचारों से उपस्थित जनों को अवगत कराया ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री रमाशंकर जी यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा उल्लेखित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य को जीवन में उतारने का उपस्थित जनों से आग्रह किया ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा रावत दीदी ने किया ।
संपूर्ण कार्यक्रम का शब्दांकन एवं चित्रांकन विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य श्री यदुवेंद्र कुमार जी यादव ने किया ।

*सरस्वती शिशु मंदिर रांझी जबलपुर में वार्षिक परीक्षा फल घोषित -* -------------------------------राँझी जबलपुर / सरस्वती श...
29/03/2023

*सरस्वती शिशु मंदिर रांझी जबलपुर में वार्षिक परीक्षा फल घोषित -*
-------------------------------
राँझी जबलपुर / सरस्वती शिशु मंदिर रांझी जबलपुर के हिंदी एवं अंग्रेजी वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के सभागार में सहव्यवस्थापक श्री पुष्पराज सिंह जी सेंगर के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रमाशंकर जी यादव,अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य श्रीमती प्रियंकि श्रीवास्तव दीदी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका सरकार दीदी समेत समस्त आचार्य परिवार , विद्यार्थी गण एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
कार्यक्रम का संचालन सरस्वती, ऊँ, एवं भारतमाता के चित्रो के पूजन अर्चन से हुआ ।
तत्पश्चात विद्यालय के उच्चतर विभाग की परीक्षा प्रमुख श्रीमती पूनम खन्ना दीदी प्राथमिक विभाग की परीक्षा प्रमुख श्रीमती अलका श्रीवास दीदी एवं अंग्रेजी माध्यम के परीक्षा प्रमुख श्रीमती शोभना मिश्रा दीदी ने मा. मुख्य अतिथि महोदय से परीक्षा परिणाम का अनावरण करवाया ।
इस अवसर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्य श्रीमती मीरा कुशवाहा दीदी ने किया ।
संपूर्ण कार्यक्रम का शब्दांकन एवं चित्रांकन विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री यदुवेन्द्र कुमार जी यादव ने किया

Address

Jabalpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarswati Shishu Mandir Ranjhi Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sarswati Shishu Mandir Ranjhi Jabalpur:

Shortcuts

Share

Category