21/09/2024
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंर्तगत विगत 14 सितंबर से जारी स्वच्छता पखवाड़े में मां नर्मदा महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे तात्कालिक भाषण, स्वच्छता ही सेवा की शपथ शामिल है, इसी के अंर्तगत महाविद्यालय के गोद ग्राम गोंची तरोंदा में 20 सितंबर को स्वच्छता रैली निकाली गई, पॉलीथीन मुक्त पर्यावरण हेतु कपड़े की थैली का वितरण ग्रामवासियों को किया गया एवम स्वच्छता की शपथ भी छात्र छात्राओं को दिलाई गई। इस अवसर पर पंचायत के सरपंच, स्वच्छता मित्र, विधानसभा प्रतिनिधि चंद्रकांत चौरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गोंचि तरोंदा स्कूल के शिक्षक, मां नर्मदा महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।