ECB Innovation CELL

ECB Innovation CELL Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ECB Innovation CELL, Education Website, Karni Industrial Area, Industrial Area.

25/01/2022

⭐️⭐️⭐️⭐️

कोविड के चलते पूरे देश में किसी भी संस्थान को अधिकतम 4 स्टार रेटिंग दी गई है।

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के छात्रो, शैक्षणिक एवम अशैक्षणिक सदस्यो के बेहतरीन प्रयास के बदौलत संस्थान ने उच्चतम रेटिंग हासिल की॥
🥇🥇🥇🥇

08/01/2022

हर्षिता, निकिता और सुरभि – Selection as Intern at IIT Mandi

बेटिया किसी से पीछे क्यो रहे ?

7 जनवरी को IIT Mandi के School of Computing के प्रो वरूण दत्त से मीटिंग ने बरसाती शाम में खुशियो की बौछारे कर दी। डेढ करोड से अधिक फंडिंग वाले प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने वाले प्रो दत्त IOT based Disaster Management Solutions के क्षेत्र मे राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। प्रो दत्त द्वारा सुरभी, निकिता एवम हर्षिता को इंटर्न के रूप मे काम करने का मौका और परफोर्मेंस के आधार पर बी टेक पूर्ण करने के पश्चात प्रोजेक्ट एसोसिएट के रूप में कार्य करने का ऑफर दिये जाने की खबर ने लैब के सभी सीनियर एवम जूनियर साथियो मे एक जबर्दस्त ऊर्जा का संचरण कर डाला।

पिछले एक वर्ष के कडे परिश्रम से इलेक्ट्रोनिक सर्किट डिजाइन, फैब्रिकेशन के साथ साथ Atmega तथा ESP32 माइक्रोकंट्रोलर्स आधारित एम्बेडेड प्रोडक्ट के निर्माण मे दक्षता हासिल करने वाली हर्षिता व्यास, सुरभी रंगा तथा निकिता राजपुरोहित ने अपने आप को न सिर्फ किताबी ज्ञान बल्कि कडी मेहनत एवम मानसिक दृढता के बिंदुओ पर भी लडको से बेहतर साबित किया है। वर्तमान मे तीनो छात्राए Electronic Instrumentation and Control Engineering विभाग की Project and Fab Lab मे Electric Vehicle Supply Equipment (EVSE) डिजाइन तथा विनिर्माण में जुटी हुई हैं।

प्रो दत्त द्वारा निकट भविष्य में और छात्रो को मौका देने का आश्वासन संस्थान एवम विभाग के छात्रो के लिए आशा का स्रोत है। निश्चित रूप से हमारे छात्र देश एवम दुनिया के पटल पर अपने इंजीनियरिंग प्रोफेशन के साथ कॉलेज एवम बीकानेर की गरिमा बढाने में सफल होंगे।

Thanks prajapat for your kind support

Deptt of EI&CE

28/12/2021
13/12/2021

गोपालगंज बिहार के राहुल रॉय ने बीकानेर शहर, अभियांत्रिकी महाविद्यालय तथा अपने विभाग इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग का बढाया मान ॥।

फ्रांस के प्रतिष्ठित रिसर्च सेंटर National Institute for Research in Digital Science and Technology (French: Institut national de recherche en sciences et technologies du numérique -- INRIA) में 1 दिसम्बर 2021 को रिसर्च साइंटिस्ट का पदभार सम्भाला

बिहार के गोपालगंज जिले से निकला यह छात्र बीकानेर के इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर मे इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग से बीटेक की पढाई के दौरान अपनी कडी मेहनत और कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ साथ हमेशा हंसते मुस्कुराते स्वभाव के लिए याद रहता है। बीटेक के पश्चात कुरुक्षेत्र से एमटेक एव तत्पश्चात आईआईटी मद्रास से पीएचडी के दौरान हमेशा अपने EI&CE विभाग एवम इसके छात्रो से जुडे रहे।

आज व्हाट्स अप पर चर्चा के दौरान 1 दिसम्बर 2021 को फ्रांस मे पैरिस के नजदीक 1967 में स्थापित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शोध सन्स्थान में नियमित सेवाए देने की खुशखबरी सुनाई ।

National Institute for Research in Digital Science and Technology (Inria) (French: Institut national de recherche en sciences et technologies du numérique) is a French national research institution focusing on computer science and applied mathematics.
राहुल की शानदार सफलता ने न सिर्फ अपने परिवार तथा गोपालगंज बिहार को ही सम्मानित किया बल्कि अपने विभाग Electronic Instrumentation & Control Engineering एवम इंजीनियरिंग कॉलेज बीकनेर को भी सम्मानित किया है।

उज्जवल भविष्य के लिए राहुल रॉय Rahul Rai को हार्दिक शुभकामनाए ॥।

Department of Electronic Instrumentation and Control Engineering
Engineering College Bikaner

08/12/2021

पुन: एक और विशिष्ट दिन—8 दिसम्बर 2021

इलेक्टोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवम कंट्रोल विभाग के एक और मेधावी एवम प्रोफेशनल IC डिजाइन आदित्य कुमार को विश्व की अग्रणी कम्प्यूटिंग प्रोसेसर डिजाइनर एवम आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशंस प्रोवाइडिंग कम्पनी ARM (Advanced RISC Machines) मे Design and Verification Engineer के पद पर चयन की सूचना मिली । विश्व को पहला RISC Architecture आधारित Processor प्रदान करने वाली बहुराष्ट्रीय कम्पनी ARM मे कार्य करना इंजीनियर्स के लिए एक बडे सपने के समान होता है ।

बेहद सन्घर्षपूर्ण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकल कर आदित्य ने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग से बीटेक की डिग्री हासिल की तथा वर्तमान में IIT रूडकी से M.Tech के चौथे सेमेस्टर में अध्ययनरत है ।

आदित्य को हार्दिक बधाई एवम उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए ।

Best wishes from Department of Electronic Instrumentation and Control Engineering, Engineering College Bikaner

07/12/2021

A Great Moment for Engineering College Bikaner

A proud moment for Department of Electronic Instrumentation and Control Engineering (Engineering College Bikaner to see its alumni (2007 pass-out batch) Ms Vasudha Singhal honoured to share her views on prestigious CII’s platform.

Best wishes Vasudha

04/12/2021

आज 4 दिसम्बर 2021 इलेक्टोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवम कंट्रोल विभाग के लिये पुन: एक बडा विशिष्ट दिन रहा।

विभाग के एक और मेधावी एवम प्रोफेशनल प्रोडक्ट डिजाइन इंजीनियर विक्रम सैनी का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम CEERI Pilani (CSIR, Govt of India) मे Junior Research Fellow (JRF) के रूप में चयन का समाचार मिला ।

इलेक्टोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवम कंट्रोल विभाग मे प्रोडक्ट डवलपमेंट तथा प्रोजेक्ट लैब स्ठापित करने में मुख्य भूमिका निभाते हुए विक्रम ने इलेक्ट्रोनिक सर्किट डिजाइन, पीसीबी डिजाइन में महारथ हासिल की थी । अब विक्रम अपने रिवर्स इंजीनियरिंग के हुनर तथा प्रोडक्ट डवलपमेंट की क्षमताओ के बल पर देश के लिए शोध करने एवम अपने कैरियर को ऊंचाइयो पर ले जाने मे सफल होंगे ।

Drpartment of Electronic Instrumentation and Control Engineering, Engineering College Bikaner proud of Vikram Saini.

Best wishes Vikram

Address

Karni Industrial Area
Industrial Area
334004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ECB Innovation CELL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share