15/06/2026
भा. कृ. अनु. प.- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर द्वारा विकसित उन्नत चपाती एवं कठिया गेहूं की किस्मों को किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित विशाल किसान मेले में विशेष सहभागिता की गई।
“खेत बचाओ अभियान” तथा कृषि विज्ञान केंद्र, विदिशा के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम, जो माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में ICAR-IARI, क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर के स्टॉल ने किसानों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया।
संस्थान की ओर से डॉ. जंग बहादुर सिंह (अध्यक्ष), डॉ. राहुल गजघाटे, श्री कुलदीप सोलंकी एवं श्री इंदर पाटीदार ने कुल 652 किसानों को संस्थान द्वारा विकसित उन्नत चपाती एवं कठिया गेहूं की किस्मों की विशेषताओं, उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता एवं किसानों के लिए उनके लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ICAR–भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में, ICAR एवं मध्य प्रदेश शासन के समन्वय से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ICAR के महानिदेशक, उप-महानिदेशक, सहायक महानिदेशक, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों सहित हजारों किसान भाई-बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी, ICAR के वरिष्ठ अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने ICAR-IARI, क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर के स्टॉल का भ्रमण कर संस्थान की अनुसंधान उपलब्धियों एवं किसान हितैषी तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
ICAR-IARI, क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर निरंतर अनुसंधान आधारित कृषि तकनीकों एवं उन्नत फसल किस्मों के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि और कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
12/06/2026
आज दिनांक 12.06.2026 भा. कृ. अनु. प. - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–IARI), क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर में श्री ज्ञानेन्द्र देव त्रिपाठी (IAS), सचिव, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) एवं अपर सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) द्वारा संस्थान का भ्रमण किया तथा वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने मध्य क्षेत्र, प्रायद्वीपीय क्षेत्र तथा देश के अन्य भागों में संस्थान द्वारा विकसित उच्च उत्पादकता, रोग प्रतिरोधी एवं गुणवत्तायुक्त चपाती तथा कठिया गेहूँ की किस्मों के योगदान एवं उनकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
भ्रमण के दौरान श्री त्रिपाठी ने संस्थान में संचालित अनुसंधान गतिविधियों, नवीन प्रौद्योगिकियों तथा किसानों के लिए विकसित की जा रही उन्नत फसल किस्मों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की तथा कृषि विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर श्री ज्ञानेन्द्र देव त्रिपाठी ने संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
21/04/2026
श्री अशोक बर्णवाल (आईएएस) ने साझा की किसानों के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी रिसर्च की जानकारी 🌾
किसानों के हित में नई पहल: जानिए IAS श्री अशोक बर्णवाल से खास जानकारी
https://youtu.be/1RrU4XtGiR8
Pusa Indore (ICAR IARI RS Indore Official)
श्री अशोक बर्णवाल (आईएएस) के साथ विशेष बातचीत
19/04/2026
Honored to host Shri Ajeet Kumar Sahu, IAS, Joint Secretary (Seeds), Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, at IARI Regional Station on 12th April 2026.
The visit began with a demonstration of the seed grader, where he appreciated the efficiency and precision involved in ensuring high-quality seed processing. He then reviewed the AICRP Central Zone trials and coordination activities, acknowledging the dedicated efforts in strengthening crop improvement and seed systems.
Shri Sahu also visited the Wheat Museum, gaining insights into the legacy and advancements in wheat research, and showed keen interest in the rich history of varietal development.
Further, he toured the Quality and Biotechnology Laboratories, where he appreciated the rigorous standards maintained for seed quality testing and assurance, along with the ongoing research initiatives and innovations being carried out.
During the visit, he was also briefed on the pathology screening of wheat varieties, which he recognized as a crucial component of crop improvement and disease management.
Dr. Jang Bahadur Singh (Head, IARI,Regional Station, Indore) provided a detailed overview of the overall activities and achievements of IARI RS Indore, which was highly appreciated by Shri Sahu for the team’s commitment to agricultural research and development.
IARI, RS, Indore team were grateful for his valuable visit, guidance, and encouragement.
30/03/2026
दिनांक 30.03.2026 मध्यप्रदेश राज्य मिशन मिलेट योजना अंतर्गत अंतर राज्यीय कृषक भ्रमण, जिला खरगोन के तहत 60 किसानों ने भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र इंदौर द्वारा आयोजित व्याख्यान में "नई गेहूं की किस्मों और इसके प्रबंधन तकनीकी" पर भाग लिया। साथ ही, गेहूं संग्रहालय में नई प्रजातियों की विस्तृत जानकारी ली।
30/03/2026
DAESI बैच उज्जैन (म.प्र.) के 40 परिक्षणार्थियों को दिनांक 26.03.2026, "गेहूं की नई फसल और बीज उत्पादन एवं प्रबंधन" पर व्याख्यान एव अध्ययन भ्रमण कराया गया। साथ ही, गेहूं संग्रहालय में नई प्रजातियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
30/03/2026
दिनांक 26.03.2026 कृषि विस्तार सब मिशन "आत्मा" योजना अंतर्गत, राज्य के अंदर कृषक भ्रमण, जिला उज्जैन के तहत 30 किसानों ने भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,क्षेत्रीय केन्द्र इंदौर द्वारा आयोजित व्याख्यान में "नई गेहूं ( चपाती एंव कठिया ) की किस्मों और इसके प्रबंधन तकनीकी" पर जानकारी ली। साथ ही, गेहूं संग्रहालय में गेहूं की प्रजातियों के बारे में जाना । साथ ही क्रॉप कैफेटेरिया मे चपाती एंव मालवी/ कठिया गेहूं की किस्मों की विस्तृत जानकारी ली।
30/03/2026
दिनांक 23.03.2026 अंतर राज्यीय कृषक भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र, बड़वानी से 30 किसानों ने भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र इंदौर द्वारा आयोजित व्याख्यान में "नई गेहूं की किस्मों और इसके प्रबंधन तकनीकी" पर भाग लिया। साथ ही, गेहूं संग्रहालय में नई प्रजातियों की विस्तृत जानकारी ली।
17/03/2026
दिनांक 17.03.2026 मध्यप्रदेश राज्य मिशन मिलेट योजना अंतर्गत अंतर राज्यीय कृषक भ्रमण, विकासखण्ड ठीकरी, जिला बड़वानी के तहत 15 किसानों ने भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र इंदौर द्वारा आयोजित व्याख्यान में "नई गेहूं की किस्मों और इसके प्रबंधन तकनीकी" पर भाग लिया। साथ ही, गेहूं संग्रहालय में नई प्रजातियों की विस्तृत जानकारी ली।
17/03/2026
दिनांक 17.03.2026 NMEO तिल योजना अंतर्गत अंतर राज्यीय कृषक भ्रमण, विकासखण्ड ठीकरी, जिला बड़वानी के तहत 10 किसानों ने भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र इंदौर द्वारा आयोजित व्याख्यान में "नई गेहूं की किस्मों और इसके प्रबंधन तकनीकी" पर भाग लिया। साथ ही, गेहूं संग्रहालय में नई प्रजातियों की विस्तृत जानकारी ली।