21/04/2024
इंदोर पब्लिक स्कूल एवम स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट आयपीएस अकॅडमी के तत्वाधान मे संस्कार भारती की परिकल्पना से रायगढ़ घराने की वरिष्ठ नृत्य साधक एवम गुरु डा. सुचित्रा हरमलकर जी की कथक कार्यशाला का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल में दिनांक 25, 26 एवम 27 अप्रैल को किया जा रहा है। अवसर है रायगढ़ घराने को करीब से जानने का, बारीकियां को समझने का, घराने के बोल, बंदिशों से रूबरू होने का। इस अवसर का लाभ उठाएं और इस कार्यशाला का हिस्सा बनें।