भारतीय संस्कृति Indian culture

  • Home
  • India
  • Indore
  • भारतीय संस्कृति Indian culture

भारतीय संस्कृति Indian culture सत्य सनातन धर्म
(1)

*राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 05वीं, 08वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट यहां से चेक कीजिए ✅*👇👇
24/03/2026

*राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 05वीं, 08वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट यहां से चेक कीजिए ✅*
👇👇

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। लंबे समय से अपने परीक्षा परिण...

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका के 3 अधिकारियों ने ...
14/03/2026

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका के 3 अधिकारियों ने बड़ा दावा किया है। ईरान पर मिलिट्री हमले के पहले 48 घंटों में पेंटागन ने $5.6 बिलियन (470 अरब रुपए) के हथियार खर्च कर दिए। ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। फिलहाल, आंकड़ा कैपिटल हिल में कुछ लोगों की इस बढ़ती चिंता को दिखाता है कि अमेरिकी सेना कितनी तेजी से एडवांस्ड हथियारों के जखीरे को खत्म कर रही है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को कांग्रेस को पेश किए गए इस अनुमान ने ट्रंप प्रशासन के उन सांसदों की चिंताओं को खारिज करने के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो दावा कर रहे थे कि ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन से अमेरिकी सेना की तैयारियों पर बहुत कम असर पड़ रहा है।

दुनिया भर में तेल और गैस संकट के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने भारतीय जहाजो...
12/03/2026

दुनिया भर में तेल और गैस संकट के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। इससे पहले इजरायल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग पर रोक लगा दी थी और चेतावनी दी थी कि कोई भी जहाज यहां से गुजरेगा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने अब भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का भरोसा दिया है। यह फैसला भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है।

इसी बीच बुधवार को इस क्षेत्र में एक बड़ा हादसा भी हुआ। थाईलैंड में रजिस्टर्ड मालवाहक जहाज ‘मयूरी नारी’ पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस घटना के बाद ओमानी नौसेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अब तक जहाज के 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन नाविक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा बंदरगाह से भारत के गुजरात स्थित कंडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। हमले के बाद जहाज से काला धुआं उठता देखा गया और चालक दल को लाइफ राफ्ट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा।

ऐसे तनावपूर्ण माहौल के बीच ईरान द्वारा भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति देना भारत की ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिहाज से अहम राहत माना जा रहा है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित होने के AIR-301 विवाद के बाद अब AIR-113 को लेकर एक न...
12/03/2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित होने के AIR-301 विवाद के बाद अब AIR-113 को लेकर एक नया विवाद सामने आया। बुलंदशहर की शिखा के बाद अब दिल्ली की एक अन्य शिखा ने भी 113वीं रैंक का दावा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। दावे के सामने आने के बाद बुलंदशहर की शिखा ने मीडिया के सामने आकर बताया कि जिसका चयन हुआ है वह शिखा है। हमारे दोनों के नाम एक जैसे हैं और मैंने पीडीएफ में सिर्फ नाम देखा था, रोल नंबर नहीं देखा था, यह मेरी गलती थी।

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर ...
09/03/2026

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि यह जीत इतनी आसान नहीं थी। टूर्नामेंट के बीच मिली एक हार ने टीम को झकझोर दिया और वहीं से भारत की जीत की असली कहानी शुरू हुई।

ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतने के बावजूद भारत की बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम को बड़ा झटका दिया। इस हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया।

टीम ने ओपनिंग में रणनीति बदलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया और ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा गया। शुरुआत में यह फैसला जोखिम भरा लगा, लेकिन जल्द ही यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल में भी उन्होंने 89-89 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

इस रणनीतिक बदलाव के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक यूनिट की तरह खेलने लगी और अंत में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह जीत दिखाती है कि सही समय पर लिया गया एक फैसला पूरे टूर्नामेंट की कहानी बदल सकता है।

UPSC 2025 रिजल्ट में 348 उम्मीदवार 'Provisional List' में शामिल... क्या है इसका मतलब? UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के पर...
07/03/2026

UPSC 2025 रिजल्ट में 348 उम्मीदवार 'Provisional List' में शामिल... क्या है इसका मतलब? UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं जिसमें 958 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा. लेकिन इनमें से 348 उम्मीदवारों को अस्थायी घोषित किया गया है. चलिए जान लेते हैं क्या होता है इसका मतलब.

पूरी खबर https://intdy.in/4fip98

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं जिसमें 958 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा. लेकिन इनमें से 348 उम्मी....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते ही इजरायल यात्रा पर गए थे. पीएम मोदी के तेल अवीव से लौटने के तुरंत बाद ही इजरायल न...
05/03/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते ही इजरायल यात्रा पर गए थे. पीएम मोदी के तेल अवीव से लौटने के तुरंत बाद ही इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. इजरायल के राजदूत रियुवेन अज़र ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.
पूरी ख़बर यहां पढ़ें - https://tinyurl.com/yc26e3tj

पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने ईरान इजराइल जंग में भारत का नाम भी घसीट लिया, ख्वाजा आसिफ कहा कि -  'अगर ईरान में शासन बदलता ह...
04/03/2026

पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने ईरान इजराइल जंग में भारत का नाम भी घसीट लिया, ख्वाजा आसिफ कहा कि - 'अगर ईरान में शासन बदलता है तो इसका सिंगल एजेंडा भारत और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के प्रति ‘दुश्मनी’ का होगा, यानि पाक तीन तरफ से घिर जायेगा'

03/03/2026

होली वृंदावन होली स्पेशल

खामेनेई के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर का भी हुआ खात्मा! पदभार संभालते ही मारे गए अराफी...
02/03/2026

खामेनेई के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर का भी हुआ खात्मा! पदभार संभालते ही मारे गए अराफी...

Address

63
Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय संस्कृति Indian culture posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share