21/05/2026
ओ डी एम महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी :
बी ए , बी कॉम , बी एस सी लाइफ साइंस ( मेडिकल ) , बी एस सी फिजिकल साइंस ( नॉन मेडिकल ) , बी एस सी कंप्यूटर साइंस में प्रवेश जारी हैं .
महाविद्यालय में एम एस सी केमिस्ट्री , एम एस सी फिजिक्स , एम एस सी मैथमेटिक्स , एम एस सी कंप्यूटर साइंस , एम कॉम , एम ए हिस्ट्री , एम ए पोलिटिकल साइंस कोर्सेज भी हैं
रेगुलर गर्ल्स कॉलेज के साथ साथ ओ डी एम महाविद्यालय गुरु जम्बेश्वर विज्ञानं एवं प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय हिसार का डिस्टेंस एजुकेशन का स्टडी सेंटर भी है जहाँ लड़के भी विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्सेज के लिए विधार्थी सिटी ऑफिस जवाहर नगर में संपर्क कर सकते हैं .
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेज के साथ महाविद्यालय आकर प्रवेश ले सकते हैं .
संपर्क करें : 9315515131 , 8926457000 , 8926357000
www.odmcollege.com
#
17/05/2026
10+2 परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पहले 4 दिनों में ही 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक जारी रहेगी। महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की केवल 380 सीटें ही उपलब्ध हैं। अपनी सीट सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र आवेदन करें।
प्रवेश के इच्छुक विधार्थी संपर्क करें : ओ डी एम महाविद्यालय , राजगढ़ रोड मुकलान हिसार फ़ोन नंबर : 8926357000 , 8926557000
सिटी ऑफिस : गली नंबर जवाहर नगर हिसार फ़ोन : 8926457000 , 9315515131
www odmcollege . Com
29/04/2026
ओ.डी.एम. महाविद्यालय परिवार की ओर से पासआउट होने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी अपने जीवन में निरंतर प्रगति करें, नई ऊँचाइयों को छुएँ और समाज व देश का नाम रोशन करें , यही हमारी कामना है।
25/02/2026
ओ डी एम महिला महाविद्यालय मुकलान हिसार की मनोविज्ञान डिपार्टमेंट की छात्राओं निशा , नीतू और दीपिका को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा आयोजित Science Conclave 2025-2026 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बहुत बहुत बधाई 🎉
ODM College gju_updates Science Channel
22/02/2026
ओ डी एम महिला महाविद्यालय में एथलेटिक मीट का आयोजन .
बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा अन्नू बनी बेस्ट एथलेटिक .
हिसार : राजगढ़ रोड स्थित ओ डी एम महिला महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान व कोच नवीन पूनिया का महाविद्यालय पहुँचने पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ अजीत सिंह व प्राचार्या डॉ प्रतिमा कुमार ने स्वागत किया . नवीन पूनिया एक अंतर्राष्टीय खिलाडी होने के साथ साथ एक सुप्रसिद्ध हरयाणवी गायक भी हैं . आयोजन का मुख्य आकर्षण 100 मीटर , 200 मीटर , 400 मीटर , 400 मीटर रिले रेस , डिस्कस थ्रो , शॉट पुट , लॉन्ग जम्प की मुकाबले रहे . जिनमे 100 मीटर रेस में अन्नू ,डिंपल व पुष्पा क्रमश: प्रथम , द्वितीय व तृतीया स्थान पर रही . 400 मीटर रेस में पुष्पा, अन्नू व रोमा क्रमश: प्रथम , द्वितीय व तृतीया स्थान पर रही. 200 मीटर रेस में डिंपल , पुष्पा और किरण क्रमश : प्रथम , द्वितीय व तृतीया स्थान पर रही . रिले रेस में रोमा , मोनिका , अन्नू व सुशील की टीम प्रथम स्थान पर रही , पुष्पा, एकता , करीना व प्रियंका की टीम दूसरे व विनीता , सोनिया , मुस्कान व डिम्पल की टीम तीसरे स्थान पर रही . इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में अन्नू , सोनिया व साक्षी क्रमश प्रथम , द्वितीय व तृतीया स्थान पर रही. शॉट पुट में अन्नू , सोनिया व रोमा क्रमश प्रथम , द्वितीय व तृतीया स्थान पर रही. लॉन्ग जम्प में अन्नू , डिंपल व पुष्पा क्रमश प्रथम , द्वितीय व तृतीया स्थान पर रही. बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा अन्नू इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक बनी . कार्यक्रम में महेश कुमार योगी के निर्देशन में योग की छात्राओं के योग के विभिन्न्न आसान के साथ सवस्थ जीवन के लिए जरुरी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही वहीँ महाविद्यालय की छात्रओं द्वारा लगाई गयी विभिन्न खाद्य स्टॉलों पर पूरा दिन छात्राओं की भीड़ जमा रही . मुख्य अतिथि नवीन पूनिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और खिलाडियों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं . कार्यक्रम के समापन पर विधार्थियों के अनुरोध पर मुख्य अतिथि नवीन पूनिया ने अपने लोकप्रिय गाने प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया . महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रतिमा कुमार ने मुख्य अतिथि नवीन पूनिया और गेस्ट ऑफ़ ओनर कोच अशोक पूनिया को महाविद्यालय का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद किया .
fans poonia ODM College gju_updates Athletic Club