25/11/2025
अयोध्या में लहराया भव्य राम मंदिर ध्वज, श्रद्धालुओं में उमंग
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आज विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बीच भव्य राम मंदिर ध्वज का शुभारंभ किया गया। स्वर्णिम आभा से सजे इस ध्वज को वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और पंडितों के निर्देशन में विधिवत फहराया गया।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह ध्वज भगवान राम की मर्यादा, धर्म और शक्ति का प्रतीक है, जिसे विशेष रूप से तैयार किया गया है।
ध्वज फहराए जाने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” के जयघोष के साथ मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।
ध्वज आरोहण कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे तथा श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएँ की गईं।
मंदिर समिति का कहना है कि आने वाले दिनों में ध्वज को धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर नियमित रूप से बदला जाएगा, ताकि पवित्रता और परंपरा बनी रहे।
जय जय श्री राम 🙏🙏 🚩🚩