Hisar News

Hisar News

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hisar News, Personal coach, SCO 55 , 3rd Floor , Red Square Market Hisar, Hisar.

30/12/2025

Hisar News: अधिक बिजली बिल, पीपीपी में त्रुटि की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी
लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में सोमवार को नगराधीश हरिराम ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निवारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव बालसमंद निवासी संदीप ने घरेलू बिजली खपत से ज्यादा बिल आने और बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की। नगराधीश हरिराम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई को मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

29/12/2025

Hisar News: रग-रग में देशभक्ति...ऑपरेशन सिंदूर में भले सिंह ने गिराई थी पाकिस्तानी मिसाइल
हिसार-भादरा मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित गांव रावलवास खुर्द सामाजिक सौहार्द, एकता और देशभक्ति की भावना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। गांव के हर व्यक्ति में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रग–रग में दौड़ता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गांव के भले सिंह बलौदा ने न केवल भारतीय सेना का बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया। खेल मैदान, आधुनिक लाइब्रेरी सहित शिक्षा और विकास से जुड़ीं सभी बुनियादी सुविधाएं इसे आदर्श गांव की पहचान दिलाती है।
वर्ष 1822 में राजस्थान के जैसलमेर से आए रूलीराम के बेटे मामराज कालिरामणा ने रावलवास खुर्द गांव बसाया था। रूलीराम के नाम से इस गांव का नाम रावलवास पड़ा। गांव में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग सौहार्द्र से रहते हैं। आजादी के आंदोलन से लेकर खेल, बिजनेस और देश सेवा में गांव का अहम योगदान है। फिलहाल 20 से अधिक युवा सेना से जुड़कर देश सेवा में जुटे हैं। 25 शिक्षक ज्ञान का उजियारा फैला रहे हैं

27/12/2025

Hisar News: एयरपोर्ट के पास जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव, नए साल में काम शुरू होने की उम्मीद
महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। वर्ष 2026 में एयरपोर्ट के पास चिन्हित भूमि पर नए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण का काम शुरू हो सकता है। इसके लिए प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर स्वीकृति मिल जाएगी और निर्माण कार्य आरंभ होगा। नए अस्पताल में 300 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।
सरकार से 300 बेड की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, लेकिन मौजूदा जिला नागरिक अस्पताल में पर्याप्त जगह न होने के कारण इन बेडों को अभी शामिल नहीं किया जा सका है।

26/12/2025

राखीगढ़ी महोत्सव आज से: सीएम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ, तीन दिवसीय आयोजन में दिखेगी स्थानीय उत्पादों की झलक
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को सुबह दस बजे तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री राखीगढ़ी नॉलेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे। विश्व प्रसिद्ध हड़प्पा सभ्यता के एतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव होगा। इस मौके पर पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा भी मौजूद रहेंगे।

25/12/2025

Hisar News: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, जनहानि नहीं
बीकानेर चौक के पास बुधवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग गई। स्कूटी पर घरेलू गैस सिलिंडर भी रखा था। आग लगी देख स्कूटी चालक ने सूझबूझ दिखाई और सिलिंडर को उठाकर तुरंत दूसरी और रख दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
दरअसल, एक युवक अपराह्न करीब 4 बजे के करीब अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सिलिंडर लेकर पुराने ओवरब्रिज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बीकानेर चौक के पास पहुंचा तो अचानक से उसकी स्कूटी की डिग्गी से धुआं निकलने लगा। यह देखकर पीछे आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी चालक ने उसे इस बारे में बताया।
इस पर चालक ने स्कूटी को बीकानेर चौक के पास रोक दिया और उस पर रखे गैस सिलिंडर को उतारकर दूसरी और रख दिया, ताकि उसमें आग न लगा। इसी बीच स्कूटी में आग तेज हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। वहीं इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू किया।

24/12/2025

Hisar News: हिसार ने जीता हरियाणा शटलकॉक कप
हरियाणा शटलकॉक कप में जिले की टीम चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा शटलकॉक संघ के तत्वावधान में कैमरी रोड स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम के इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में 12 जिलों से 247 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इवेंट को-ऑर्डिनेटर राम अवतार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिसार सहित गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, सोनीपत और जींद जिलों से 247 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में रोहतक दूसरा और झज्जर तीसरे स्थान पर रहे।

23/12/2025

Hisar News: शीत दिवस का प्रकोप जारी, आज से तीन दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी कोहरा व शीत दिवस का प्रकोप जारी रहा। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां में शीत दिवस के हालात भी बने। वहीं, जींद में दिन का तापमान 15.9 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में नमी की बढ़ोतरी से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में रात से ही कोहरा बनने लगता है। सुबह होने तक पूरे क्षेत्र को आगोश में समा लेता है। इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त देखने को मिल रहा है।

22/12/2025

Hisar News: हरियाणा राज्यस्तरीय रस्साकशी स्पर्धा में हांसी की टीम ओवरऑल विजेता
हरियाणा राज्य रस्साकशी संघ के नेतृत्व में विद्युतनगर में दो दिवसीय सीनियर महिला व पुरुष वर्ग की 16वीं हरियाणा राज्य स्तरीय रस्साकशी स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में हांसी जिले के खिलाड़ियों ने महिला, पुरुष और मिश्रित वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 20 जिलों की 25 से अधिक टीमों ने भाग लिया और कुल 30 मुकाबले हुए। टीमों में सास, बहू और दादी-पोती भी शामिल थीं। पंचकूला से आए समाजसेवी दीपक गर्ग ने दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार लोहान ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में प्रत्येक टीम में 10-10 खिलाड़ी शामिल हुए, जबकि मैदान में आठ खिलाड़ी उतरे। मिश्रित टीम में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी खेलते हैं। पुरुष वर्ग की टीम का अधिकतम कुल भार 680 किलोग्राम, महिला वर्ग का 580 किलोग्राम और मिश्रित टीम का 620 किलोग्राम निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक ट्रॉफी और क्रमशः 5,100, 3,100 और 2,100 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। हांसी टीम के कोच सुभाष लोहान और प्रबंधक संदीप लोहान के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार जीते।

20/12/2025

Hisar News: पुलिस की पाठशाला...सोशल मीडिया पर जरा संभलकर, छोटी सी असावधानी जिंदगी भर की परेशानी
सोशल मीडिया जरा संभलकर प्रयोग करें, क्योंकि यहां की गई छोटी सी असावधानी जिंदगी भर की परेशानी बन सकती है। आज के दौर में सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा की गई निजी जानकारी और जल्दबाजी में लिए फैसले आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं।
यह बात डीएसपी संजीव कुमार ने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान कही।डीएसपी संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि फेसबुक मैसेंजर या अन्य माध्यमों से आने वाले अवांछित लिंक पर कभी क्लिक न करें। मुफ्त उपहार या लालच देने वाले संदेशों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

19/12/2025

Hisar News: ठेकेदार नहीं कर रहा था सड़क का निर्माण कार्य शुरू, मेयर बोले-जल्द चालू करवाएं
मेयर ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तारा नगर और श्याम विहार में सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर मेयर ने अधिकारियों को काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।
मेयर प्रवीण पोपली ने सबसे पहले सेक्टर 9-11 स्थित कॉमर्शियल पॉकेट में पहुंचे। यह क्षेत्रवासियों ने कॉमर्शियल पॉकेट में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता बताई। इस पर मेयर ने मौके पर मौजूद जेई संदीप काजल को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर इसकी फिजिबिलिटी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि जल्द कार्य शुरू करवाया जा सके।

18/12/2025

Hisar : सेवानिवृत्त एसडीओ जयकुमार ने जीते पदक
सेक्टर तीन, पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 13- 14 दिसंबर को 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यहां मेला ग्राउंड सेक्टर 21 निवासी मास्टर एथलीट अंतरराष्ट्रीय धावक और सेवानिवृत्त एसडीओ 63 वर्षीय जयकुमार शर्मा ने तीन पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल है।
एसडीओ जयकुमार अपने आयु वर्ग की 800 मीटर व 400 मीटर दौड़ में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया। वह चरखी दादरी जिले के गांव सांवड़ के मूलनिवासी हैं। जयकुमार ने अमेरिका में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लेकर पांच पदक जीते।

17/12/2025

कोहरे का असर : जीजेयू ने सुबह की परीक्षाओं के समय में किया बदलाव।
घने कोहरे और धुंध के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने सुबह सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के अनुरोध पर लिया है।
कोहरे का असर : जीजेयू ने सुबह की परीक्षाओं के समय में किया बदलाव
अब सुबह सत्र की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय 9:30 बजे से 12:30 बजे के स्थान पर 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह बदलाव विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों पर लागू होगा।

Want your school to be the top-listed School/college in Hisar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


SCO 55 , 3rd Floor , Red Square Market Hisar
Hisar
125001