saraswati Vidya mandir Purdilnagar, Hathras

saraswati Vidya mandir Purdilnagar, Hathras सरस्वती विद्या मन्दिर पुरदिलनगर, हाथरस

31/05/2026

NEP 2020 एवं NCF 2023 के ग्रामीण शिक्षा पक्ष एवं नीति की प्रतिपूर्ति में हमारे योगदान पर हुआ वैचारिक चिंतन
पुरदिलनगर, हाथरस।
विद्या भारती से सम्बद्ध जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित नवचयनित आचार्य एवं प्रधानाचार्य पुनश्चर्या प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत शनिवार को सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के ग्रामीण शिक्षा पक्ष एवं उनकी प्रतिपूर्ति में हमारा योगदान” विषय पर वैचारिक सत्र का आयोजन किया गया।
सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. देशराज शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री विद्या भारती) ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 में ग्रामीण शिक्षा के सशक्तीकरण को विशेष महत्व दिया गया है। शिक्षा को मातृभाषा, स्थानीय ज्ञान, भारतीय जीवन-मूल्यों एवं परम्पराओं से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में स्वावलम्बन, कौशल विकास तथा रोजगारपरक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक एवं दूरदर्शी योजना बनानी चाहिए। शिक्षा व्यवस्था ऐसी हो जो विद्यार्थियों को केवल विषयगत ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी कौशल भी प्रदान करे। “करके सीखना” (Learning by Doing) की अवधारणा को व्यवहार में उतारकर शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं अनुभवात्मक बनाया जा सकता है।
सत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार, रोजगारोन्मुखी अवसरों की उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, डिजिटल तकनीक के संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग तथा अभिभावकों एवं समाज की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने आचार्यों से अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा, समर्पण और समाजोन्मुख दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित आचार्यों एवं प्रधानाचार्यों ने ग्रामीण शिक्षा को अधिक प्रभावी, संस्कारयुक्त, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र निर्माण के अनुकूल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
“शिक्षक की उत्कृष्टता में आचार्य की भूमिका” विषय पर प्रशिक्षण प्रमुख राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. अजय शर्मा ने मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षण में उत्कृष्टता हेतु स्वाध्याय, अनुशासन, समयबद्धता एवं विषय के प्रति रुचि आवश्यक है। विद्यार्थियों को स्वाध्याय के लिए प्रेरित करने, गृहकार्य एवं कक्षाकार्य के नियमित निरीक्षण, सुलेख एवं बोर्ड लेखन पर ध्यान देने तथा कक्षा में शिक्षण-अनुकूल वातावरण बनाने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के प्रति वात्सल्यपूर्ण एवं प्रेरणादायी व्यवहार अपनाने का आह्वान किया

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. अजय शर्मा, देवेंद्र यादव "प्रदेश निरीक्षक" , अरविन्द चौधरी "वर्ग पालक" , दयाल शर्मा मंत्री , राजवीर सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, संदीप मिश्रा, यशपाल सिंह, कमलप्रकाश द्विवेदी, विचित्रपाल, महेन्द्रपाल सिंह सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद गोला, उपाध्यक्ष चोब सिंह वर्मा, प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, शैलेश कुमार माहेश्वरी दिनेश चन्द्र गुप्ता, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, ईशान माहेश्वरी, विनीत जाखेटिया तथा पत्रकार विजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

🎓 हर्षोल्लास के साथ सूचना 🎓यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है किहमारे विद्यालय को उ० प्र० शासन द्वारा कक्षा 10 तक की मान...
06/05/2026

🎓 हर्षोल्लास के साथ सूचना 🎓
यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि
हमारे विद्यालय को उ० प्र० शासन द्वारा कक्षा 10 तक की मान्यता प्राप्त हो गई है।
इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार, प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई।
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है।

विधान मण्डल क्षेत्र योजनानतर्गतडॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह “गुरूजी”माननीय सदस्य विधान परिषदविधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि...
11/03/2026

विधान मण्डल क्षेत्र योजनानतर्गत
डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह “गुरूजी”
माननीय सदस्य विधान परिषद
विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि द्वारा प्रस्तावित
जनपद हाथरस के विभिन्न सार्वजनिक स्थान / मार्गों पर
प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट का कार्य श्री सचिन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष पुरदिलनगर के प्रयासों से सरस्वती विद्या मन्दिर पुरदिलनगर, में दिनाँक 11/03/2026 को कराया गया

04/03/2026
04/03/2026

ॐ नमः शिवाय

Happy Holi
04/03/2026

Happy Holi

आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं
03/03/2026

आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Hasayan Road Purdilnagar
Hathras
204214

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when saraswati Vidya mandir Purdilnagar, Hathras posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category