Tripti Bhatt IPS

Tripti Bhatt IPS •Views expressed are personal
•Page managed by multiple admin

येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वां प्रतिबध्नामि, रक्षे! मा चल! मा चल!! प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्तों के ...
28/08/2026

येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वां प्रतिबध्नामि, रक्षे! मा चल! मा चल!!

प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्तों के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

सलाम है भारतीय सेना के इन दो असली हीरोज़ को! एक ने जीवन बदल देने वाले हादसे को अपनी मंज़िल के रास्ते की बाधा नहीं बनने द...
05/08/2026

सलाम है भारतीय सेना के इन दो असली हीरोज़ को!

एक ने जीवन बदल देने वाले हादसे को अपनी मंज़िल के रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया, तो दूसरे ने माइन ब्लास्ट में अपना पैर खोने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। दोनों ने अपने साहस, अनुशासन और अथक मेहनत के दम पर दुनिया के सामने भारत का तिरंगा गर्व से लहराया।

राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलिट स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा व रजत पदक विजेता उत्तराखण्ड के गौरव, शुभम जुयाल को हार्दिक बधाई 💐💐

सूबेदार शुभम जुयाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष शॉट पुट F57 वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया और सूबेदार सोमन राणा ने उसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि सच्ची ताकत शरीर में नहीं, बल्कि हौसले में होती है।

आप दोनों केवल पदक विजेता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम और अटूट संकल्प का प्रेरक उदाहरण है , आप दोनों को एक उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ 💐

त्रिपुरा के एक छोटे से गाँव की बेटी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर...
01/08/2026

त्रिपुरा के एक छोटे से गाँव की बेटी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया : वह कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं !
यह जीत उन्होंने कनाडा की हेडी क्वाच के विरुद्ध रोमांचक गोल्डन स्कोर मुकाबले में हासिल की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से वह नई पीढ़ी के कई खिलाइयों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं ।

लेकिन इस स्वर्ण पदक के पीछे इस बच्ची के संघर्ष की एक मार्मिक कहानी भी है। एक साधारण परिवार में पली-बढ़ीं अस्मिता के पिता श्री अर्जुन कुमार डे ने हमेशा अस्मिता को प्रोत्साहित किया और साइकिल मरम्मत की दुकान के सीमित संसाधनों में भी बच्चे के सपने के पंख टूटने नहीं दिए । लगातार शानदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप और अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्ट प्रदर्शनों के पीछे अस्मिता के पिता की तपस्या भी रही है और ये बहुत हृदयविदारक था जब कुछ ही महीने पहले उनका अचानक ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। पिता के जाने के बाद उन्हें लगा मानो उनका सपना भी टूट गया हो, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी बल्कि अपनी पीड़ा को ही अपनी शक्ति बनाया और उसी संकल्प के साथ इतिहास रच दिया।

अस्मिता डे की यह उपलब्धि हमें याद दिलाती है कि महान खिलाड़ी केवल प्रतिभा से नहीं बनते—वे विपरीत परिस्थितियों, त्याग, अनुशासन और अटूट विश्वास की भट्ठी में तपकर निकलते हैं।

भारत को आप पर गर्व है। हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं प्रकृति के उल्लास को मनाने के साथ ही यह पर्व प्रकृति के संवाद को भी अभ...
16/07/2026

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रकृति के उल्लास को मनाने के साथ ही यह पर्व प्रकृति के संवाद को भी अभिव्यक्त करता है । पारंपरिक रूप से हरेले के पर्व पर अंकुरित अनाज की बालियाँ आने वाले वर्ष की समृद्धि और फ़सल की तरफ़ इशारा करती हैं ।
इस पर्व के पारंपरिक आशीर्वचन के साथ हरेले को पूजा जाता है और परिवार के हर सदस्य के लिए मंगलकामना की जाती है

लाग हरेला, लाग बग्वाई,
जी रया, जाग रया
स्याव जस बुद्धि हैजो,
सूर्ज जस तरान हैजो
आकाश बराबर उच्च है जया
धरती बराबर चकाव है जया
दूब जस फलिया
हिमाल में ह्यूं छन तक
गंग ज्यू में पानी छन तक
सिल पिसि भात खाया

🇮🇳 भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में वर्दी पहनकर कदम बढ़ाती बेटियाँ केवल अपना सपना पूरा नहीं कर रहीं, बल्...
13/06/2026

🇮🇳 भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में वर्दी पहनकर कदम बढ़ाती बेटियाँ केवल अपना सपना पूरा नहीं कर रहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते भी बना रही हैं।

उनकी उपलब्धियाँ यह संदेश देती हैं कि अवसर और दृढ़ संकल्प मिल जाएँ, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। देश की ये बेटियाँ साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रेरक उदाहरण हैं। 🇮🇳✨

A moment and a half...
27/05/2026

A moment and a half...

🌾✨ बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌾आप सभी को खुशियों, समृद्धि और नई ऊर्जा के इस पावन पर्व बैसाखी की ढेरों बधाइयाँ। 🙏🌼यह त...
14/04/2026

🌾✨ बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌾
आप सभी को खुशियों, समृद्धि और नई ऊर्जा के इस पावन पर्व बैसाखी की ढेरों बधाइयाँ। 🙏🌼
यह त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता के नए द्वार खोले। 🌟🌿
आइए, हम सब मिलकर खुशहाली, भाईचारे और सकारात्मकता के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। 🎉🌾

15/02/2026
वसंत पंचमी ऋतुओं के परिवर्तन का मधुर संदेश लेकर आती है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी का यह पर्व केवल एक तिथि नहीं, बल्...
23/01/2026

वसंत पंचमी ऋतुओं के परिवर्तन का मधुर संदेश लेकर आती है।
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी का यह पर्व केवल एक तिथि नहीं, बल्कि नवचेतना, ज्ञान और आशा का उत्सव है। शीत ऋतु की विदाई के साथ जब प्रकृति पीले परिधान में सजती है, तब मनुष्य के जीवन में भी नए विचारों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस दिन माँ सरस्वती की आराधना की जाती है, जो ज्ञान, बुद्धि, कला और वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं। वसंत पंचमी हमें यह स्मरण कराती है कि सच्चा सौंदर्य बाहरी नहीं, बल्कि ज्ञान और विवेक से उपजता है। जिस प्रकार वसंत ऋतु सूखे वृक्षों में नई कोपलें भर देती है, उसी प्रकार शिक्षा और सुविचार जीवन को दिशा और उद्देश्य प्रदान करते हैं।

पीला रंग उल्लास, आशावाद और बौद्धिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में उत्साह और संतुलन बनाए रखना कितना आवश्यक है। वसंत पंचमी का संदेश है—जड़ता को त्यागें, सीखने की जिज्ञासा बनाए रखें और अपने ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें।

आइए, इस वसंत पंचमी पर संकल्प लें कि हम अज्ञान, आलस्य और नकारात्मकता से ऊपर उठकर ज्ञान, सृजन और करुणा के मार्ग पर चलें।
🌼 वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

Address

Haridwar
249401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tripti Bhatt IPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share