27/04/2026
📚 बृजरानी इण्टर कालेज, बाँसा (हरदोई)
कुछ वर्ष पूर्व यह संस्थान क्षेत्र के लोगों की स्मृतियों में एक प्रगतिशील शैक्षिक मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। समय के साथ नई पीढ़ी इस नाम से कुछ हद तक अनभिज्ञ हो गई है, परंतु कहा जाता है— “इतिहास स्वयं को दोहराता है”।
इसी क्रम में, अपनी गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को संजोए हुए, बृजरानी इण्टर कालेज, बाँसा एक बार फिर नए रूप, नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ आपके सामने उपस्थित है।
संस्थान के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम आश्रय वर्मा जी के आदर्शों एवं मार्गदर्शन में, प्रबंधक डॉ. अरविंद सिंह तथा उप प्रबंधक डॉ. करन सिंह जी, एवं प्रधानाचार्य श्री सूर्यभान वर्मा जी के कुशल संचालन में यह विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
✨ हमारी विशेषताएँ:
आयोग से चयनित अनुभवी एवं उत्कृष्ट शिक्षक
आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली
बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नित्य नवीन गतिविधियाँ
बुनियादी ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर विशेष जोर
सरकार की नवीनतम नीतियों के अनुरूप सभी सुविधाएँ
हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र को आधुनिक शिक्षा के साथ मजबूत आधार प्रदान किया जाए, जिससे वह अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सके।
🎓 नवीन सत्र हेतु प्रवेश प्रारम्भ!
अपने बच्चों का प्रवेश कराएं और उन्हें उत्कृष्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन में उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें।
👉 आइए, हम सब मिलकर एक नई शैक्षिक यात्रा की शुरुआत करें और अपने संस्थान का नाम रोशन करें।
Brij rani inter college bansa hardoi