25/05/2026
हरदोई की हॉकी खिलाड़ी तनिष्का ने पुणे महाराष्ट्र में दिखाया अपना जलवा l
स्व.महबूब भाई पनिसरे
मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट
20 मई से 24* मई, 2026 तक
मेजर ध्यानचंद पॉलीग्रास हॉकी स्टेडियम, एफ पीसीएमसी, पुणे मैं आयोजित हुई l इस प्रतियोगिता में
Mumbai Republican FC की टीम में हॉकी हरदोई संघ की बालिका एवं खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के खिलाड़ी तनिष्का गुप्ता जो कि जेके पब्लिक स्कूल हरदोई की छात्र भी है तनिष्का गुप्ता पिछले 7 साल से हॉकी की प्रैक्टिस लगातार कर रही है तनिष्का गुप्ता इससे पहले भी कई जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खेल चुकी है खेलो इंडिया हॉकी सेंटर हरदोई कोच अनुज सिंह के नेतृत्व में हॉकी का अभ्यास भी स्टेडियम में करती है
तनिष्का के उपलब्धि पर हॉकी हरदोई संघ के अध्यक्ष समीर सिंह ने तनिष्क को बधाई दी। उपाध्यक्ष एवं जेके पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव मोहन अवस्थी ने तनिष्का को फोन करके बधाई दी और यह भी कहा है कि तनिष्का के हरदोई वापसी पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। हॉकी हरदोई संघ के पदाधिकारी गजेंद्र सिंह विपिन त्रिवेदी ज्ञानेंद्र सिंह देवव्रत तिवारी गोविंद मिश्रा शिव श्याम शुक्ला अलौकिक मिश्रा आदि सभी पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी। हॉकी हरदोई संघ के सचिव गोपाल नारायण मिश्र ने बताया कि हरदोई के बालक एवं बालिका ऐसे ही अपने प्रदेश पर देश में हॉकी का नाम रोशन करते रहेंगे हॉकी हरदोई संघ अपने सभी खिलाड़ियों के साथ तन मन धन से 24 घंटे खड़ी है।
मुंबई रिपब्लिकन FC team फाइनल मैच में 1-0 से हार गई और उपविजेता रही।
फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए तनिष्का गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
25/05/2026
25/05/2026