Anuj Sudhakar Kashyap

Anuj Sudhakar Kashyap जय कश्यप राज
दिल्लगी कर ज़िन्दगी से, दिल लगा कर चल….
ज़िन्दगी है थोड़ी, थोड़ा मुस्कुरा के चल…

25/09/2026

सोनी कश्यप हत्याकांड में न्याय मिलने पर भावुक हूं।
वर्ष 2017 में शामली के कांधला क्षेत्र के ग्राम गढ़ीश्याम की छात्रा सोनी कश्यप की हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

आज पीड़ित परिवार के श्री सेठपाल कश्यप जी ने फोन कर फैसले की जानकारी दी। मन में यही भाव आया—आज अगर मेरे आदरणीय पिताश्री सुधाकर सिंह कश्यप जी हमारे बीच होते, तो उन्हें इस न्याय की सबसे अधिक खुशी होती।

पिता जी ने उस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न्याय के लिए संघर्ष किया था। उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़े सभी लोगों को नमन।

मैं हूं अनुज सुधाकर कश्यप

Akhilesh Yadav Samajwadi Party
#सोनी_कश्यप #न्याय #सुधाकर_सिंह_कश्यप #कश्यप_समाज ाजवाद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी। UP Police ABP News

समाजवादी पार्टी, जनपद मेरठ कार्यालय पर आज पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सम्मिलित होकर आगामी...
09/09/2026

समाजवादी पार्टी, जनपद मेरठ कार्यालय पर आज पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सम्मिलित होकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता आदरणीय कर्मवीर सिंह गुमी जी , जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जनपद मेरठ ने की तथा मंच का संचालन आदरणीय विजयपाल कश्यप जी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जनपद मेरठ द्वारा किया गया।

बैठक में अनुज सुधाकर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के रूप में अपने विचार रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले समय में हम सभी को अपने बूथ को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी गली, मोहल्ले, गांव, शहर और विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचना होगा।

हम चौपालों और जनसंपर्क के माध्यम से माननीय श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों, समाजवादी पार्टी की विचारधारा तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के सामाजिक न्याय एवं समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

2027 में लक्ष्य स्पष्ट है—बूथ मजबूत होगा, संगठन मजबूत होगा और समाजवादी पार्टी मजबूत होगी।
जनता के बीच जाएंगे, जनता की आवाज उठाएंगे और माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेंगे।

बैठक में सुभाष यादव जी, रविंद्र प्रेमी जी, सतपाल कश्यप जी, सनी मलिक जी, बनारसी दास कश्यप जी, राजेंद्र कश्यप जी, गणेशपुर, अनिल कश्यप जी दौराला, प्रवीण कश्यप जी बटजेबरा,प्रवीण कश्यप अझोता जी, सहित जनपद मेरठ के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी जिंदाबाद ✊
माननीय अखिलेश यादव जी जिंदाबाद ✊
सामाजिक न्याय—समानता—सम्मान

Akhilesh Yadav
Samajwadi Party

08/09/2026

ग्राम महलकी में आयोजित PDA पंचायत में अनुज सुधाकर कश्यप ने सामाजिक एकता एवं PDA की मजबूती का किया आह्वान

मुज़फ्फरनगर। ग्राम महलकी में आदरणीय श्री कल्लू कश्यप जी के आवास पर समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में मुख्य अतिथि अनुज सुधाकर कश्यप प्रदेश सचिव समाजवादी उत्तर प्रदेश (पि0व0प्र0) सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्राम समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य साथियों को सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, सामाजिक न्याय एवं समाज के हितों से जुड़े विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

अनुज सुधाकर कश्यप ने कहा कि PDA की एकजुटता सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी PDA साथियों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी तभी मजबूत होगी, जब सभी वर्ग आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए आगे आएंगे। पंचायत में उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा PDA की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर ग्राम महलकी के
कल्लू कश्यप (कार्यक्रम संयोजक), बृजमोहन कश्यप फौजी, गुरुदेव कश्यप, ओमपाल कश्यप, सतपाल कश्यप जी, गौरव कश्यप जी, गुलफाम मोहम्मद, गुलफाम, शिवदत्त जाटव, सखावत लंबरदार, कुसुम कश्यप, अशोक कुमार कश्यप, उदल कश्यप, प्रवीण जाटव, प्रमोद कश्यप, प्रेम मुरलीपुरा कश्यप, जतिन कश्यप, योगेश कश्यप, इलम सिंह कश्यप, दीपक कश्यप जंसठ, धर्मेंद्र कश्यप, रामवीर कश्यप, सुंदर सैनी, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद लियाकत, राजेश चौधरी, कंवरसेन चौधरी।वरिष्ठजन, युवा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ंचायत
ौपाल
#अनुजसुधाकरकश्यप ्यप_राज ाजवाद #मुजफ्फरनगर #महलकी #सामाजिकएकता #कश्यपसमाज #सामाजिकन्याय Akhilesh Yadav Dimple Yadav Aashish Yadav Samajwadi Party

02/09/2026

छात्रों की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती।
समाजवादी संघर्ष करना जानते हैं, अपनी बात मनवाना जानते हैं और हक़ लेकर ही दम लेते हैं।
यही समाजवाद की ताकत है, यही संघर्ष की पहचान है। ✊🚩
रविंद्र यादव छात्र नेता हापुड़

Akhilesh Yadav
Samajwadi Party

Address

THANABHAWAN
Hapur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anuj Sudhakar Kashyap posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Anuj Sudhakar Kashyap:

Shortcuts

Share