26/09/2026
"स्वस्थ मन, सशक्त जीवन: नशा मुक्ति की ओर कदम"
न्यू ब्राइट सन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मैहरे में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आदरणीय सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रेरणादायक सत्र में मुख्य वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नशा न केवल शरीर को खोखला करता है, बल्कि व्यक्ति की मानसिक क्षमता और आत्मबल को भी नष्ट कर देता है। जीवन की चुनौतियों से भागने के लिए नशे का सहारा लेने के बजाय, सकारात्मक जीवनशैली और ध्यान (मेडिटेशन) को अपनाना चाहिएl विद्यालय प्रशासन ने ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों का इस बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
आइए, हम सब मिलकर इस संदेश को अपने जीवन में उतारें और एक नशा-मुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
"नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हाँ!"