24/08/2026
स्काउट एवं गाइड: जहाँ अनुशासन समर्पण से मिलता है और सेवा जीवन का मार्ग बन जाती है।
हल्द्वानी: द मास्टर्स स्कूल, पनियाली, हल्द्वानी में स्काउट एवं गाइड परिचयात्मक सत्र के प्रथम दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में द मास्टर्स स्कूल सहित एबीएम पब्लिक स्कूल, जेएमडी स्कूल, लॉर्ड कृष्णा स्कूल एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री चंदन सिंह रैकवाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन सिटी सेक्रेटरी श्री उमेश तिवारी, डीटीसी श्रीमती पुष्पा धर्मवाल एवं श्री सुरेश पाठक द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं समाजसेवा जैसे मूल्यों से अवगत कराया गया।
विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं प्रशिक्षकों के सुव्यवस्थित मार्गदर्शन के साथ प्रथम दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।