26/05/2026
Hindustan Newspaper organized a grand Pratibha Samman Ceremony at Raj Palace, Hajipur, where the Superintendent of Police (SP) and DDC of Vaishali district attended as the chief guests. The program was conducted to honor and encourage the heads of educational institutions and talented students from across the district.
Students of St. Johns Academy, Hilalpur, Hajipur, Industrial Area, Hajipur delivered a mesmerizing dance performance that won everyone’s hearts. The boys and girls dressed in white became the main attraction of the event.
More than half of the awards and honors in the Pratibha Samman Ceremony were proudly secured by the talented students of St. John’s Academy, Mahua , Hilalpur Chowk, Industrial Area, Hajipur, bringing great pride to the institution and the entire district.
25/05/2026
रॉयल प्लेस, हाजीपुर में हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सेंट जॉन्स एकेडमी, हिलालपुर चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, हाजीपुर के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति पर वैशाली एसपी भी तालियां बजाते नजर आए तथा विद्यालय को सम्मानित किया।
यह उपलब्धि विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयास और संस्कार का प्रतीक है।
सेंट जॉन्स एकेडमी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
11/05/2026
श्री जागेश्वर राय
फाउंडर डायरेक्टर — जे.आर.ए. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स
मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले श्री जागेश्वर राय जी ने संघर्ष, संकल्प और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक इतिहास रचा है। आपके पूज्य पिता स्वर्गीय राम प्रताप राय एवं माता स्वर्गीय श्रीमती बासमती देवी के संस्कारों ने आपको सेवा, सादगी और समाजहित के मार्ग पर अग्रसर किया।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाते हुए आपने शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया। आपके नेतृत्व में स्थापित—
दो B.Ed कॉलेज
दो D.El.Ed कॉलेज
आधा दर्जन CBSE संबद्ध विद्यालय
आज उत्तरी बिहार के शिक्षा जगत में सशक्त पहचान बना चुके हैं और हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवार रहे हैं।
महुआ मानपुरा स्थित B.Ed कॉलेज से लगभग 1900 तथा वैशाली B.Ed कॉलेज से करीब 1700 छात्र-छात्राएं शिक्षित होकर विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं—यह आपके प्रयासों की सजीव सफलता है।
आपका जीवन संघर्ष, परिश्रम, दूरदर्शिता और समाज के प्रति दायित्व का प्रेरक उदाहरण है।
“शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, समाज के प्रति दायित्व” — यही आपके जीवन का सार है।
हम सभी JRA Group Of Institution परिवार के सदस्य आपको इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं सादर!