29/05/2024
रिवाज़ चलता रहेगा या फिर इस बार रिवाज़ बदलने वाला है.......... आपको क्या लगता है?
*हमारी गुरुग्राम लोकसभा के वोटर इतने दूरदर्शी हैं कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार बनने वाली होती है उसी पार्टी का सांसद चुनते हैं।*
गुरुग्राम लोकसभा (जिसका अधिकांश भाग पूर्व में महेंद्रगढ़ था व 1977 से पहले गुरुग्राम था) हमेशा से उस पार्टी का सांसद चुनती आई है जिसकी केंद्र में सरकार बनती है ( एकाध अपवाद छोड़कर) 2004 से गुरुग्राम लोकसभा से राजा साहब चुनते आ रहे हैं लेकिन जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो वो कांग्रेस के सांसद थे और जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो वो भाजपा के सांसद हैं,, इसी प्रकार उनके पिता जी स्व. राजा साहब राव बिरेंद्र सिंह जी भी जब कांग्रेस से सांसद बने तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी और जब स्व. राजा साहब जनता दल से सांसद बने तो केंद्र में जनता दल की सरकार बनी। जब स्व. मनोहरलाल सैनी जी जनता पार्टी के सांसद बने तो केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी, जब स्व. कर्नल रामसिंह जी कांग्रेस से सांसद बने तो केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी और जब वो भाजपा से सासँद बने तो केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार बनी। इसी प्रकार जब श्रीमती सुधा यादव जी भाजपा से सांसद बनी तो केंद्र में भाजपा की सरकार बनी................
*तो क्या 2024 में गुरुग्राम की जनता ये परंपरा बदलने जा रही है या फिर दशकों से चली आ रही सरकार बनाने वाली पार्टी का सांसद चुनने की गुरुग्राम लोकसभा की परंपरा ही चलती रहने वाली है*
(ये लेखक राजेश यादव बादशाहपुर के निजी विचार है)