यह विद्यालय झारखण्ड के हजारीबाग जिले के एक छोटे से गाँव नरकी में है | यह विद्यालय 5 मार्च २०१४ में स्थापित किया गया | नरकी अपने नाम से ही अपने गुण को बताता है वहाँ के लोग दिन भर शराब में डूबे रहते है बच्चों की शिक्षा का स्तर काफी निचे है वही आज हमारा स्कूल उन सभी लोगों के लिए आशा की एक किरण बनकर आगे आया है | आज इस विद्यालय में 150 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे है | इस विद्यालय की शिक्षा व्यवस
्था एवं पाठ्यक्रम अन्य विद्यालय की तुलना में सहज एवं प्रभावी है | इससे पूरे गाँव में हर्ष का माहौल है | यहाँ कुछ ऐसे भी गाँव है जहाँ न तो बिजली है न पानी है, परन्तु वे लोग भी शिक्षा के प्रति अब लगातार जागरूक होते जा रहे हैं |
आप सभी सज्जनों से अनुरोध है की मेंरे द्वारा उठाये गए इस कदम में आप मेरा साथ दे तभी मै इस कार्य को पूरा कर पाऊंगा | .........................................................................धन्यवाद