05/09/2019
शिक्षक दिवस
यदि आप किसी धनाढ्य और प्रसिद्ध परिवार से हैं, या आप अपने जीवन काल में प्रसिद्धी पा चुके हैं तो आपको सब स्मरण रखते हैं और याद करते हैं,
परंतु यदि आप एक सामान्य परिवार से आते हैं और एक आमजन की तरह जीवन यापन कर रहे हैं तब कहीं अनायास, कई वर्षों बाद आपके पुराने गुरूजन आपको मिलें और नाम से आपको पहचान जायें, एक छात्र के लिए जीवन का यह सबसे बढ़ा आशीर्वाद है, जब उम्र के इस पड़ाव में अनायास कोई पुराने शिक्षक मिल जायें और आपको पहचान जायें तो यह सच में एक भावुक कर देने वाला क्षण होता है,
हमसब के जीवन में कुछ ऐसे दिन आते हैं जब हम भावुक हो जाते हैं, मेरे लिए शिक्षक दिवस भी उन्हीं चंद दिनों में से एक है, और यह भावुकता साल दर साल बढ़ती जा रही है,
और हम स्वयं को धन्य मानते हैं कि प्राथमिक से लेकर अबजक जिन शिक्षकों का सानिध्य और मार्गदर्शन हमें मिला, वो सब जब भी मिले उन्होंने हमें पहचान लिया।।
आप सबको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, आपका आशीर्वाद हमसब पर बना रहे ऐसी भगवान से प्रार्थना करते हैं।।
CCN