22/10/2025
गांधी जयंती के शुभ अवसर साईं सोशल रिस्पांसिबिलिटी एवं रिसर्च सेंटर द्वारा झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए निःशुल्क डिजिटल कक्षाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छः सप्ताह की (2 अक्टूबर से 16 नवंबर ) तक चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, उन्हें तकनीकी ज्ञान प्रदान करना और भविष्य के डिजिटल भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
आज के समय में कंप्यूटर और डिजिटल ज्ञान का महत्व सभी क्षेत्रों में बढ़ गया है। ऐसे में साईं सोशल रिस्पांसिबिलिटी एवं रिसर्च सेंटर ने यह सराहनीय पहल की है ताकि झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले बच्चे भी कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें|
कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती के दिन की गई। पहले सप्ताह के पहले एवं दूसरे और तीसरे सप्ताहांत पर बच्चों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कंप्यूटर क्या है, इसके मुख्य भाग कौन-कौन से हैं, जैसे – मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू आदि, और ये सभी भाग मिलकर किस प्रकार कार्य करते हैं। इसके साथ ही बच्चों को यह भी सिखाया गया कि कंप्यूटर को कैसे चालू और बंद किया जाता है, फाइलें कैसे खोली और सेव की जाती हैं, तथा कंप्यूटर के सही उपयोग के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पिछली बार हम एक नई झुग्गी मेंगये। वहाँ बच्चों ने इन शुरुआती कक्षाओं में गहरी रुचि दिखाई। कई बच्चों ने पहली बार कंप्यूटर को हाथ लगाया और बहुत उत्साह के साथ सीखने का प्रयास किया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्रायोगिक तरीके से कंप्यूटर पर काम करने का मौका दिया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें यह महसूस हुआ कि वे भी तकनीर्व या का हिस्सा बन सकते हैं।
चौथे दिन की कक्षा में SSRRC की टीम ने बच्चों को MS Office के बारे में जानकारी देने की योजना बनाई। इस सत्र में बच्चों को MS Word, MS Excel और MS PowerPoint जैसे प्रमुख सॉफ्टवेयरों के उपयोग के बारे में बताया जाएगा। उन्हें सिखाया जाएगा कि वे कैसे MS Word में दस्तावेज़ तैयार कर सकते हैं, MS Excel में डेटा व्यवस्थित कर सकते हैं और PowerPoint में प्रस्तुति (Presentation) बना सकते हैं। ये सभी कौशल आगे चलकर बच्चों की पढ़ाई और करियर दोनों में बहुत उपयोगी साबित होंगे।
Sai Social Responsibility & Research Centre - SSRRC
#