02/04/2025
शैक्षिक सत्र 2024-25 पूर्ण। बच्चों को उनके शैक्षिक एवं सहपाठ्यगामी गतिविधियों में क्षमता प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र और शैक्षिक प्रगति पत्र प्रदान किया गया। विशेष मध्यान भोजन , पुस्तक वितरण और विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सभी छात्र एवं छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं।
14/11/2024
आज विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने खेलों में अतिउत्साह के साथ प्रतिभाग किया एवं अपनी अपनी दुकानों का प्रदर्शन किया। सभी अभिभावकों एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा बच्चों की दुकानों से खरीददारी किया गया साथ मे बेहतरीन स्वाद वाले गोलगप्पे भी खाए। सभी बच्चों के भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं।
21/10/2024
*विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण*
दिनाँक- 19/10/2024 को प्राथमिक विद्यालय खुटवा, प्राथमिक विद्यालय भैसठ व कम्पोजिट विद्यालय मदरहा के बच्चों ने संयुक्त रूप से शैक्षिक भ्रमण में व्याहारिक ज्ञान के साथ- साथ खूब आन्नद लिया। बच्चों ने कुशीनगर में महात्मा बुद्ध के मंदिर , रामभर स्तूप, चाइना मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण किया उसके बाद सभी बच्चों को रेल म्यूजियम गोरखपुर घुमाया गया वहाँ पर बच्चों ने रेल प्रणाली में प्रयोग होने वाली सभी चीजों के मॉडल देखा और छोटी रेल में यात्रा करके बच्चे बहुत ज्यादा खुश हुए। इस प्रकार एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में राम शंकर मिश्र प्रभारी प्रधानाध्यापक खुटवा , अयोध्या प्रसाद , प्रमोद मणि त्रिपाठी , सचिदानंद पाठक , अमृता सिंह, ज्योतिष पाल, राम शंकर और बबिता चौधरी और अभिभावक ने अपना पूर्ण सक्रिय योगदान दिया।
21/07/2024
एक पेड़ माँ के नाम , एक पेड़ बेटा- बेटी के नाम कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों ने श्रमदान करके वृक्षारोपण को सफल बनाया। बच्चों ने सच्चे मन से अपने अपने पौधे को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
07/07/2023
सत्र 2023-24 में प्रथम अभिभावक - शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कृषि कार्य की व्यस्तता के बाद भी अभिभावकों ने समय दिया और अपने पाल्य /पाल्या के शैक्षिक उन्नयन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी लिया । बैठक में DBT, निपुण दक्षता, बच्चों की उपस्थिति , नामांकन एवम ठहराव आदि विषयों पर चर्चा हुई।
19/01/2023
हमारा आँगन - हमारे बच्चें
25/11/2022
प्राथमिक विद्यालय खुटवा , भैसठ और समदा के बच्चों ने श्री गोरक्षनाथ मंदिर , शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान घूमने का आनंद लिया । नौकायन का सैर करते हुए सभी बच्चों ने अपना सफर पूर्ण किया और हम चले आपने घर की ओर .........