24/08/2026
बाथरूम की चप्पल को 'हवाई चप्पल' कहने के पीछे दो मुख्य कहानियाँ हैं।
1. ब्रांड और व्यापार से कनेक्शन:
सबसे स्वीकृत कारण Bata कंपनी से जुड़ा है। जब Bata ने भारत में रबर की चप्पलें पेश कीं, तो या तो उन्होंने 'Hawai' नाम से एक ब्रांड लॉन्च किया या ब्राज़ीलियन ब्रांड 'Havaianas' से प्रेरणा ली, जिसका नाम 'हवाईयन' (Hawaiian) शब्द से बना है । इसका 'हवाई द्वीप' से सीधा रबर आपूर्ति संबंध होने का उल्लेख भी मिलता है ।
2. 'उड़ने' का मज़ाकिया कनेक्शन:
एक और मज़ेदार कारण यह है कि ये चप्पलें अक्सर माँ के हाथ से 'हवा' में उड़कर बच्चों तक पहुँचती थीं ! इसलिए 'हवाई' यानी 'हवा में उड़ने वाली' चप्पल कहलाईं ।