22/05/2022
आज दिनांक 22 मई 2022 को इंडियन हेरिटेज एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप 2022 का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शुक्ला रिंकू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मनोज वर्मा प्रधानाचार्य , विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कांत श्रीवास्तव अधिवक्ता, मुकेश सिंह समाजसेवी, रफीक अहमद पूर्व सभासद,श्याम किशोर अवस्थी प्रधानाचार्य, अमित वर्मा ब्यूरो चीफ, शत्रोहन मिश्रा नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।
माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि यह एक महीने का समय पहले लोगों का ही ऐसे चला जाता था लेकिन अब इस एक माह के समर कैंप के माध्यम से बच्चे अपने मनचाहे विषय का अध्ययन भी करेंगे और आनंद भी लेंगे। अच्छे खिलाड़ी और अच्छे हुनरमंद को देश में सभी जगह सम्मान मिलता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा यह कंपटीशन का दौर है हमको अपने क्षेत्र में पूरे मन से मेहनत करनी होगी चाहे वह कोई क्षेत्र हो हमें सर्वोत्तम परिणाम देने के लिए कार्य करना है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्याम किशोर अवस्थी ने कहा कि आधुनिक युग, इलेक्ट्रॉनिक युग है, इस युग में हमें भौतिक संसाधनों का लाभ लेते हुए अपने संस्कारों को रखना है ।
विशिष्ट अतिथि विजय कांत श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है हम बच्चों को जैसा प्रशिक्षण देंगे हमारा देश वैसा बनेगा।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों और शिक्षकों का परिचय समरकैम्प सह-संयोजक संजीव कुमार दीक्षित ने सभी का अथितियो का परिचय कराया।
इस समर कैंप 2022 में कंप्यूटर राजेश गुप्ता, डांस शिवी गुप्ता, स्तुति सिंह, करिश्मा गुप्ता, इंग्लिश स्पीकिंग संगम गुप्ता दिलीप कुमार, सिलाई कढ़ाई तरन्नुम, सामान्य ज्ञान संजीव कुमार दीक्षित, संगीत वादन नवनीत गुप्ता, संगीत गायन अजय मिश्रा विपुल शुक्ला, ताईक्वाडो शहबाज, ब्यूटीशियन जेनब यशी गुप्ता, क्राफ्ट हिना, मेहंदी साक्षी सिंह, चित्रकला प्रियांशी वर्मा, सभी बच्चों को सिखाएगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक और कार्य समर कैंप संचालक मोहित कनौजिया ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रधानाचार्य शबाना परवीन और प्रबंधक मोहित कनौजिया ने आये हुए सभी को अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में संयोजक महेन्द्र वर्मा, सह संयोजक संजीव दीक्षित, सहसंयोजक आलोक तिवारी,सहसंयोजक संगम गुप्ता, आजाद, विमलेश वर्मा, आदेश मिश्रा, पंकज तिवारी सहित समर कैंप के प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन समर कैंप के संयोजक महेंद्र वर्मा ने किया।