SARVODAY INTER COLLEGE

Call Contact the school

SARVODAY INTER COLLEGE college

इसमें कोई शक नहीं कि खेती-बाड़ी मेहनत के साथ किस्मत का खेल है| परिश्रम, वो भी जरूरत और परिस्थिति अनुसार दिन रात की परवाह ...
30/12/2021

इसमें कोई शक नहीं कि खेती-बाड़ी मेहनत के साथ किस्मत का खेल है| परिश्रम, वो भी जरूरत और परिस्थिति अनुसार दिन रात की परवाह किऐ बगैर|
पर बिचौलिए और सरकारी महकमे के मिलेजुले भष्टाचार की बदौलत 80 फीसदी किसानों को हर साल अपनी उपज तय एमएसपी से 25 से 40 फिसदी कम कीमत पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है| ये खेल सबकी नजरों के सामने खुलेआम चलता हैं, जिसें तंत्र ने किसानों की "सहूलियत" का नाम दिया है और ताज्जुब कि किसानों ने भी इस सहूलियत को अपना नसीब मान लिया है|🤐
"सहूलियत" मतलब अपनी उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हुऐ भुगतान मे से 25 से 40℅ रकम बिचौलियों को दे देना|
अब आप कहेंगे, इसमें सहूलियत कैसी,?🤔
है भाई, क्यूंकि धान तैयार होने के बाद किसान जब क्रय केंद्र पहुंचता है तो उसे 15 से 20 दिन बाद का समय दे दिया जाता है, यानि क्वालिटी बरकरार रखते हुए उपज सुरक्षित रखने की चुनौती| जैसे तैसें निबह गए तो फिर पहुंचे केंद्र| अब यहां से शुरू होगा चोर सिपाही का खेल, कभी साहब नहीं, कभी बोरा नहीं तो कभी धान गिराने की जगह नहीं, मारते रहिए सुबह शाम चक्कर| कम से कम हफ्ता दस दिन इसी मे बीत जाता हैं, साथ ही क्वालिटी के साथ उपज सुरक्षित रहें इसका ख्याल दिमाग से उतरने नहीं देना है| अब इतना होने के बाद अगर आप ढीट की तरह केंद्र प्रभारी के सामने दांत चीयारते हुऐ नजर आ जाऐ तो वो आपको क्वालिटी का पहाड़ा पढाते हुऐ नमी और गंदगी के नाम पर चार छ: किलों कटौती के साथ उपज खरीद का उपकार आप पर कर ही देगा|🤑
गर इतना झेलना बस की बात नहीं है तो स्वागत है आपका सहूलियत क्लास में| बिचौलिया घर खलिहान आऐगा, न्यूनतम समर्थन मूल्य से चार पांच रूपये की कम कीमत पर दाम तय करेगा और अगले ही दिन अनाज उठा ले जाऐंगा| दो चार दिन में पैसा भी आप ही के खाते में| तय हुऐ मूल्य मुताबिक पैसा रख कर बाकी उस बिचौलिए को दे दिजिये और अपने उस सहूलियत के चुल्लू भर पानी में नाक डूबा कर मरते रहिये|
असल मे खरीद दोनों ही तरीकों से होती सरकारी ही है| बिचौलिया भी आपका अगूंठा लगवाने के लिए आपको केंद्र पर ही बुलाऐंगा| केंद्र प्रभारी पहलें के विपरीत हल्की मुस्कुराहट केे साथ आपको सहुलियत के ऐहसान के बोझ तलें दबाते हुऐ, वहां मौजूद नाक रगड़ने वाले ढीट किसानो के नजरों से बचते बचाते आपसे अगूंठा लगवा लेगा| जाईये गंगा नहा लिजिए|
इस बार तो और गजब हुआ, बीच खरीद ही आनलाइन टोकन कटने लगा|😇
मतलब कुदाल से शुरू हो ये सफर कम्प्यूटर तक आ गया| रात बारह बजे ही तत्काल टिकट की तरह दो मिनट मे टोकन विंडो फुल हो जाता है| किस्मत साथ दे तो आपके क्रय केंद्र का विंडो फुल करने वाले चार पांच लोगों में शामिल होकर आप खुद को कुछ समय के लिए खुशनसीब मान सकतें है, क्योंकि जब आनाज खलिहान में पड़ा हो तो बारिश के साथ अगर विभाग का ये मैसेज आ जाऐ तो खुशनसीबी का नशा दो मिनट मे काफूर होना तय है| 😓
खैर हमनें आधा बेच लिया बगैर सहूलियत क्लास के बाकी भी ठिकाने लगा ही दूगां|
क्यूंकि ढीट हम पैदाईशी है, बाकी एक बात तय है कि अबकी किसान आंदोलन हुआ तो झोले मे दो जोड़ी कपड़ा और चार पारले-जी का बड़ा पैकेट डाल जाऊंगा जरूर|
जय किसान|🙏

02/10/2021

गांधी और शास्त्री अमर रहे|

सर्वोदय इंटर कॉलेज से सायर चट्टी तक जाने वालीं मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है| अप्रैल में ही पीडब्ल्यूडी से बात कर इस र...
30/08/2021

सर्वोदय इंटर कॉलेज से सायर चट्टी तक जाने वालीं मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है|
अप्रैल में ही पीडब्ल्यूडी से बात कर इस रास्ते के निर्माण हेतु लखनऊ प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति हेतु वहाँ से जेई शहनवाज द्वारा रास्ते की फोटो की मांग हुई|
फोटो भेज दी गई है, उम्मीद है जल्द ही इस रास्ते के निर्माण की स्वीकृति मिलेगी|

मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुरकार्यक्रम स्थल- सर्वोदय इंटर कॉलेज, सायर- गाजीपुर।
19/09/2020

मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर
कार्यक्रम स्थल- सर्वोदय इंटर कॉलेज, सायर- गाजीपुर।

रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई,,
03/08/2020

रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई,,

ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं,,
28/06/2020

ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं,,

Address

SAYAR (GAHMAR)
Ghazipur
232327

Opening Hours

Monday 8am - 4pm
Tuesday 8am - 4pm
Wednesday 8am - 4pm
Thursday 8am - 4pm
Friday 8am - 4pm
Saturday 8am - 4pm

Telephone

+919129336677

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SARVODAY INTER COLLEGE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SARVODAY INTER COLLEGE:

Shortcuts

Share

Category