ST. Michael's High School FACTS

ST. Michael's High School FACTS Proud To Be A Michaelite St. The Society of Jesus, founded by St.

Michael's School, Digha Ghat, is a Higher Secondary Catholic School, founded in 1858 and now managed by the members of the Society of Jesus, a group of men dedicated to God's greater glory through the service of mankind. Ignatius of Loyola in 1540, has been active in the field of education throughout the world since its origin. In India, the Society of Jesus is presently responsible for 94 Primary

Schools, 56 Middle Schools, 116 Secondary Schools, 69 Senior Secondary Schools, 8 Inter Colleges, 37 Professional Degree Colleges and 18 Technical Institutions ....

Congratulations to the Gold house and best wishes to everyone.
10/02/2019

Congratulations to the Gold house and best wishes to everyone.

Merry Christmas 2018
25/12/2018

Merry Christmas 2018

2018 Annual Day"The Post Centenary Diamond Jubilee" in the books.PC:Mona Singh
03/12/2018

2018 Annual Day
"The Post Centenary Diamond Jubilee"
in the books.
PC:Mona Singh

Annual Day preparations underway.
29/11/2018

Annual Day preparations underway.

Michaelites come up with a book which is a compilation of pieces of poetry and literature from the minds of the creative...
29/09/2018

Michaelites come up with a book which is a compilation of pieces of poetry and literature from the minds of the creative students at St.Michael's.

27/08/2018

We welcome back amongst us Piyush Shivam with his fifth episode of Digha Diaries. ENJOY.

दीघा डायरीज़ #5 : ये बंधन तो प्यार का बंधन है.

जेतना जोर से हिरोशिमा और नागासाकी में बम फूटा था न, ऊ से तीन गुना बड़का धमाका आज राहुल के ऊपर हुआ | असेम्बली में फादर बोलिन कि कल राखी है तो छुट्टी रहेगा| बहुत बढ़िया भाई| पर सनिच्चर को फुल डे क्लास होगा| ई हुआ बम नंबर एक| चलो, एतना सह सकते हैं, सहते आ रहे हैं|
तभी सिद्दार्थ पीछे से फुसफुसाया “बेटा आज लंच के टाइम पे क्लास में मत रहियो|” | 9-सी का असेम्बली लाइन में राहुल और उसका बेस्ट फ्रेंड सिद्धार्थ दोनों एक साथ खड़ा होते थे|
“काहे बे! हलवाई आज पनीर मसाला लाया है| उसका लंच तुम्हारा बाप ख़तम करेगा?” स्टेज पर चल रहा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में ताली का आवाज़ में राहुल गरमा के बोला| बाते गरमाने वाला हईए था| हलवाई का असली नाम तो अपूर्व था पर ऊ रोज़ बहुत बढ़िया खाना लाता था, जिससे उसका नाम पड़ गया हलवाई| उसका लंच खुलते ही साफ़ हो जाता था| जो देर से आया, उसको कोई और के टिफ़िन से काम चलाना पड़ता था|
“हलवाई पनीर मसाला लाया है ई पता है, नेहा राखी लेकर आई है, ई नहीं पता है?” ये गिरा बम नंबर दो, सिद्धार्थ के लड़ाकू विमान से| ई बमवा का इम्पैक्ट समझे खातिर फ्लैशबैक में जाके देखे पड़ेगा कि नेहा है कौन?
फ्लैशबैक ओही घिसलका-पिटलका वाला है| राहुल लाइक्स नेहा| नेहा ऑल्सो ‘लाइक्स’ राहुल “बट ऐज़ ए फ्रेंड”| पर राहुल ट्राई मार रहा था| लड़की के सामने फुल जेंटलमैन परन्तु लौंडों के आगे पूरा फैज़ल खान| एक दिन का हुआ कि राहुल दोस्तन से प्यार से बतिया रहा था कि फ्लो-फ्लो में उसके मुँह से दोस्तों के लिए वो प्यार भरे शब्द निकल गए, “अरे बहन...”|
प्यार पूरी तरह बाहर आ जाता, लेकिन बगल से नेहा गुज़र रही थी और यह प्यार भरे शब्द सुनकर रुक गई आ राहुल के तरफ देखे लग गई| राहुल की तो फट गई|
“नहीं... वो... हम तो तुमको ही बुला रहे थे कि अरे बहन कहाँ जा रही हो|” राहुल कवर अप करने के लिए उस समय जो दिमाग में आया, बस बोल दिया|
“ऑ... दैट इस सो क्यूट ऑफ़ यू, राहुल| तुम्हे पता है न, मेरा कोई भाई नहीं है| इस बार मैं न, तुम्हे राखी ज़रूर बांधूंगी|” यह आया नेहा का एटम बम| तो राहुल की एक उस दिन फटी थी और एक आज फटी है|
पाठक लोग के साथ राहुलवो फ्लैशबैक में चल गया था| ऊ तो जन-गण-मन के लिए अमरीश सर “स्कूल, अटेंशन” बोलिन तब होश आया| पर होश में आके भी का फायदा| प्रकाश भईया ऊपर से “आई हैव अ ड्रीम” बजा दिहिन त लगा कि कोई घाव पर नमक छिड़क रहा है| काहे का ड्रीम भाई? ड्रीम तो कछु और का था, हो कछु और गया|
क्लास में आते ही राहुल सबसे कोना वाला लड़का से अपना सीट बदल लिहिस| आउ आज पूरा क्लास में ध्यान नेहा के जगह आर.एस. अगरवाल का किताब पर था| दू ठो सवाल बनियो गया उससे| हिस्ट्री का भी पीरियड में एतना ध्यान से कबहियो नहीं सुना था| फ्लोरियन सर भी परेशान, “का बाबू, आज तबियत ठीक नहीं है का?”
“नहीं, सर|”
“कोई बात नहीं, होता है|”
9:00 बजे ब्रेक की घंटी बजने में तीन मिनट बाकी था| राहुल को एगो मस्त आईडिया आया और ऊ “मे आई गो टू टॉयलेट” बोलके तुरत्ते बाहर निकल गया| सोचा कि ब्रेक में तो सब राखी ख़तम होइये जायेगा उसका| उसके बाद कोई डर नहीं| खाली ई पच्चीस मिनट कैसेहुँ कट जाए, नहीं तो अपना कट जाएगा| सोचते-सोचते राहुल को सही में प्रेशर आ गया| जब लंच का घंटी बजा तो राहुल टॉयलेट में ही था| सोचा कि डिस्पेंसरी चलते हैं, बाद में आ जाएँगे| कैंटीन जाने का भी सोचा था पहले, पर आज ‘भाई-बहन’ लोग उधर ही मिलेंगे ये सोच के छोड़ दिया|
“मैम, पेट दर्द कर रहा है|” राहुल डिस्पेंसरी में घुसते ही बोला|
“एक गिलास पानी में यह डाल के पी जाओ|” मैम पुदीन हरा का ऊ गुलगुल वाला गोली देके बोली|
अब राहुल गिलास लेके बाहर पानी भरने निकलबे किया था कि सामने से आ गई नेहा| हाथ में दू गो राखी| ले! राहुल समझ गया कि बेटा खेल खत्तम| वहीँ का वहीँ खड़ा है| सोचा कि अब त भईया हो गए शहीद| पर, पर, पर... ये आया अन-एक्सपेक्टेड ट्विस्ट! नेहा सामने से मुस्कुरा के निकल गई! कसम से भाई, राहुल का छोड़ो, हमको खुद को ई सीन लिखते हुए एतना सुकून मिला कि का बताएँ| आ राहुल त डबल खुश!!!
“उसको याद नहीं है वो वाली बात| अच्छा है| जान बची|... अरे बेटा, हलवाई का पनीर मसाला !” राहुल भागते-भागते क्लास गया| तब तक सारे टिफिन साफ़| पर उसको आज ओतना खराब नहीं लगा| ऊ वहीँ क्लास में बैठ गया कि नेहा आए तो उससे कुछ बात करें|
नेहा आई| ब्रेक ख़तम होने के चार मिनट पहले आई तो राहुल को लगा कि आज भगवान् ने इशारा करके उसे ज़िन्दगी का नया चैप्टर शुरू करने को कहा है| वो उठा कि जाकर नेहा से बात करे ‘उस’ बारे में|
तभी पीछे से सिद्धार्थवा चिल्लाया, “अरे नेहा, तुम उस दिन बोली थी न, कि तुम्हारा भाई नहीं है तो तुम राहुल को भी राखी बंधोगी|”
“अरे हाँ, मैं तो एकदम भूल ही गई थी| रुको|”
और उसके बाद त जो पूरा क्लास राहुल के पीछे पड़ा कि भागने ही नहीं दिया उसको| राखी बंधवाए पड़िए गया बेचारा को| आ फिर नेहा ने वन प्लस 6 निकाल के एक ठो सेल्फी ली, आ इन्स्टा पे डाल दिया विथ हैशटैग ‘ ’ .
राहुल अब का करे| ऐसा होता है तो कईसा लगता है आप सब भी जानबे करते हैं| ऊ भी नहीं होता अगर सिद्धार्थ तेज़ नहीं बनता| राहुल सिध्दार्थ के तरफ देखा, और इस बार उसके मुँह से पूरा-पूरा निकला.... “एकदम हरामी हो, बहन@$% # |”
और सिद्धार्थ बस ‘ही-ही-ही-ही हंस देली’ |
पीयूष शिवम्

Admission aspirants pour into the campus as the form submission process starts.
30/05/2018

Admission aspirants pour into the campus as the form submission process starts.

So.. St. Michael's bids farewell to two amazing people who inspired innumerable kids throughout their time here. Their p...
13/05/2018

So.. St. Michael's bids farewell to two amazing people who inspired innumerable kids throughout their time here. Their presence will certainly be missed. We wish them the best for their future ventures.
.
Sir Eric Clement & Mam Jyoti Michael, you have an irreplaceable place in hearts of Michaelites.

The place where it all began, shining in the glow of night.An amazing click of a place you probably will recognize. Pic ...
29/04/2018

The place where it all began, shining in the glow of night.
An amazing click of a place you probably will recognize.
Pic Credit : Shantanu Kashyap

Recognize this place? Share your thoughts.
27/04/2018

Recognize this place? Share your thoughts.

Proud To Be A Michaelite .
18/02/2018

Proud To Be A Michaelite .

Gold House takes the crown this year in the annual sports day. Followed by runner up Red  followed by Green tailed by Bl...
11/02/2018

Gold House takes the crown this year in the annual sports day. Followed by runner up Red followed by Green tailed by Blue.
Great show of competition. Congratulations to all the participants and the winners. All the best for the future ventures.
PS : will post more pictures when we have them.

Address

Digha Ghat
Ghat
800011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ST. Michael's High School FACTS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category