07/12/2025
आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल पाकरडीह गया बिहार ने हैदराबाद में 3 अनुकरणीय शिक्षाविद पुरस्कार जीते
आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल पाकरडीह को एन ई पी संरेखित पाठ्यक्रम और बच्चों के समग्र विकास के लिए काम करने के लिए पुरुस्कृत किया गया। ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम ने हैदराबाद शहर में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जिसमे हैदराबाद के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ यूनेस्को ने सभी विजेताओं को बधाई दी और एस डी जी पर निरंतर कार्य करने को प्रेरित किया।
दूसरी ओर, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल पाकरडीह के प्राचार्य डॉ. केएल सिखवाल को भी डीपीएस बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।