19/06/2024
दून में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, दिन में लू के थपेड़े कर रहे बेहाल...लेकिन इन चार जिलों को मिल सकती है राहत
Uttarakhand Weather मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से रविवार तक कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दून के अलावा ऋषिकेश हरिद्वार रुड़की व ऊधम सिंह नगर में भीषण गर्मी का प्रकोप पिछले एक पखवाड़े से बना है। शुक्रवार को दून का पारा 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। समूचे मैदानी क्षेत्रों में रविवार को भी लू चलने को लेकर यलो चेतावनी जारी की गई है।