UK Study Point Academy -उत्तराखंड सामान्य ज्ञान

  • Home
  • India
  • Gangolihat
  • UK Study Point Academy -उत्तराखंड सामान्य ज्ञान

UK Study Point Academy -उत्तराखंड सामान्य ज्ञान मैं अकेला चला था मगर लोग जुड़ते गए और कारवाँ बनता गया

30/05/2026
30/05/2026
15/05/2026
09/05/2026

═══ ✦ महत्वपूर्ण आर्थिक समितियां ✦ ═══

◆ एल.के. झा समिति
अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) सुधारों हेतु गठित।
➤ इस समिति ने भारत में VAT (Value Added Tax) लागू करने की सिफारिश की थी।

◆ राजा चेलैया समिति
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर सुधारों हेतु गठित।
➤ इन्हें भारत में “कर सुधारों का जनक” कहा जाता है।

◆ विजय केलकर समिति
प्रत्यक्ष कर सुधार एवं आधुनिक कर ढांचे के सुझाव हेतु गठित।
➤ इस समिति ने GST एवं वित्तीय सुधारों का रोडमैप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

◆ वांचू समिति
प्रत्यक्ष कर व्यवस्था, कर चोरी एवं काले धन की जांच हेतु गठित।
➤ इस समिति ने कर चोरी रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे।

◆ नरसिम्हम समिति
बैंकिंग क्षेत्र में सुधार एवं निजी बैंकों को बढ़ावा देने हेतु गठित।
➤ भारतीय बैंकिंग सुधारों की आधारशिला इसी समिति को माना जाता है।

◆ मल्होत्रा समिति
बीमा क्षेत्र में सुधार एवं निजी कंपनियों के प्रवेश हेतु गठित।
➤ इसी समिति की सिफारिश पर IRDA का गठन किया गया।

◆ उर्जित पटेल समिति
मौद्रिक नीति एवं महंगाई नियंत्रण के नए ढांचे हेतु गठित।
➤ इस समिति ने “Inflation Targeting” की सिफारिश की थी।

◆ तेंदुलकर समिति
गरीबी रेखा के नए आकलन एवं गणना पद्धति हेतु गठित।
➤ इस समिति ने उपभोग व्यय (Consumption Expenditure) को गरीबी मापने का आधार बनाया।

◆ रंगराजन समिति
गरीबी रेखा के पुनर्निर्धारण एवं आर्थिक सुधारों हेतु गठित।
➤ इस समिति ने गरीबी मापन के लिए नया फार्मूला प्रस्तुत किया।

◆ स्वामीनाथन समिति
कृषि सुधार एवं किसानों की आर्थिक स्थिति के अध्ययन हेतु गठित।
➤ “C2 + 50%” समर्थन मूल्य फार्मूला इसी समिति से जुड़ा है।

◆ आबिद हुसैन समिति
लघु उद्योगों (Small Scale Industries) की समस्याओं के समाधान हेतु गठित।
➤ इस समिति ने छोटे उद्योगों के आरक्षण को समाप्त करने का सुझाव दिया था।

◆ सच्चर समिति
मुस्लिम समुदाय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के अध्ययन हेतु गठित।
➤ यह समिति अल्पसंख्यकों की स्थिति पर आधारित महत्वपूर्ण रिपोर्ट के लिए प्रसिद्ध है।

◆ कस्तूरीरंगन समिति
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) का मसौदा तैयार करने हेतु गठित।
➤ वर्तमान शिक्षा प्रणाली में इस समिति की सिफारिशों का महत्वपूर्ण योगदान है।

════════════════════════

13/02/2026

🔳 *मराठा साम्राज्य प्रमुख पेशवा

▪️ *बालाजी विश्वनाथ* (1713–1720)
▪️ *पेशवा बाजीराव प्रथम* (1720–1740)
▪️ *बालाजी बाजीराव* (1740–1761)
▪️ *माधवराव प्रथम* (1761–1772)
▪️ *नारायण राव* (1772–1773)
▪️ *रघुनाथ राव* (1773–1774)
▪️ *माधव राव नारायण* (1774–1796)
▪️ *बाजीराव द्वितीय* (1796–1818)
▪️ *1818 ईस्वी में पेशवा का पद हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया* ।
▪️ *पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी 1761* को सदाशिव भाव के नेतृत्व में मराठा सेना और अहमद शाह अब्दाली के नेतृत्व में अफगान सेना के बीच हुई।
▪️काशीराज पंडित इस युद्ध के प्रत्यक्ष दर्शी थे।
▪️ मराठा काल में *सरजामी प्रथा* भू राजस्व प्रशासन से संबंधित
▪️ *चौथ* उन प्रांतों से लिया जाता था , जिन्हें मुगलई कहा जाता था। इस कर के बदले में पड़ोसी राज्यों को मराठा के आक्रमण तथा लूटपाट से बचने का आश्वासन प्राप्त हो जाता था ।
▪️ *मोडी लिपि* का प्रयोग मराठा अभिलेखों में किया जाता था।

13/02/2026

*भारतीय संविधान का भाग 22 (अनुच्छेद 393 से 395) सबसे छोटा और अंतिम भाग है। इसमें संक्षिप्त नाम, प्रारंभ और निरसन के बारे में बताया गया है।*

यहाँ इसके मुख्य बिंदु दिए गए हैं

*महत्वपूर्ण अनुच्छेद*
अनुच्छेद 393 (संक्षिप्त नाम): यह घोषित करता है कि इस संविधान का संक्षिप्त नाम "भारत का संविधान" है

*अनुच्छेद 394 (प्रारंभ)*
संविधान के कुछ प्रावधान (जैसे नागरिकता, चुनाव और अस्थायी संसद) 26 नवंबर 1949 को ही लागू हो गए थे
बाकी का पूरा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसे हम 'प्रारंभ की तारीख' कहते हैं

*अनुच्छेद 394A*
(हिंदी भाषा में प्राधिकृत पाठ): इसे 58वें संशोधन (1987) द्वारा जोड़ा गया। यह राष्ट्रपति को संविधान का हिंदी अनुवाद प्रकाशित करने का अधिकार देता है, जिसे अंग्रेजी पाठ के समान ही कानूनी मान्यता प्राप्त है

*अनुच्छेद 395*
(निरसन/रद्द करना): इसके द्वारा भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 और भारत सरकार अधिनियम, 1935 को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया

Address

Gangolihat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UK Study Point Academy -उत्तराखंड सामान्य ज्ञान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to UK Study Point Academy -उत्तराखंड सामान्य ज्ञान:

Shortcuts

Share