Suresh devi hemchandra tyagi saraswati vidya mandir inter college".

Suresh devi hemchandra tyagi saraswati vidya mandir inter college". Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suresh devi hemchandra tyagi saraswati vidya mandir inter college"., Education, Pocket K Ganganagar, Ganganagar.

01/05/2026
आज सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगा नगर, मेरठ दिनांक 29/04/2026 दिन बुधवार को आज "अपनी से...
29/04/2026

आज सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगा नगर, मेरठ दिनांक 29/04/2026 दिन बुधवार को आज "अपनी सेना को जाने" विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भारतीय सेना के ले. कर्नल (आर्टिलरी 56 फील्ड रेजीमेंट) सचिन कुमार शर्मा ने छात्रों को सेना की संरचना और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया। उन्होंने विद्यालय के एन. सी.सी. कैडेट्स एवं अन्य विद्यार्थियों को भारतीय सेना में करियर बनाने, सेना की जीवनशैली, अनुशासन, देशभक्ति और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया। ले. कर्नल शर्मा ने बताया यदि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करना हैं तो सबसे पहले खुद से दो सवाल करो।
1. मैं क्या कर सकता हूं?
2. मुझे सेना में क्यों जाना हैं?
जब तक लक्ष्य स्पष्ट नहीं होगा सफलता की दिशा तय नहीं हो सकती। ले. कर्नल शर्मा ने कहा हमे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। सबसे पहले राष्ट्र की भावना जरूरी हैं। उन्होंने इन.डी.ए. और सी.डी.इस. जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। पूछे गए प्रश्न जैसे की
1. सेना में जाने का महत्व क्या है?2. एन. डी. ए. एवं सी. डी. ए. जैसी परीक्षाओं को कैसे पास करें?
3. अपनी सेना की भूमिका को कैसे जाने?
4. समय प्रबंधन कैसे करें?

सभी पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार जी, कार्यालय प्रमुख श्री श्रवण कुमार जी, सीनियर जी. सी. आई. संध्या जी, पी. आई. मुकेश यादव जी, ए. एन.ओ दीपा त्यागी, सौरभ कुमार एवं सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।

26/04/2026
क्षेत्रीय विज्ञान मेला 2025 कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा मुरादाबाद में 25/10/25 से 27/10/25 तक आयोजित प्रत...
27/10/2025

क्षेत्रीय विज्ञान मेला 2025
कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा मुरादाबाद में 25/10/25 से 27/10/25 तक आयोजित प्रतियोगिताओं में सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर मेरठ की दो बहनों ने तरुण वर्ग में प्रतिभाग किया जिसमें से एक बहन भूमिका दीक्षित ने पत्र वाचन तरुण वर्ग में प्रथम स्थान तथा दूसरी बहन आराध्या ने तरुण वर्ग में प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगा नगर मेरठ के भैया बहनों ने विद्या भारती द्वारा आयोजित क्ष...
27/09/2025

सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगा नगर मेरठ के भैया बहनों ने विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय गणित मेला एवं क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय गणित मेला दिनांक 24/09/2025 से 26/09/2025 तक आगरा में आयोजित किया गया जिसमें हमारे विद्यायल की दो बहनों ने किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में नवाचार एवं प्रदर्श पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन करते किशोर वर्ग में लवी शर्मा एवं तरुण वर्ग में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी और विद्या भारती द्वारा दिनांक 23/09/2025 से 26/09/2025 तक क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एटा में हुआ। जिसमें अपने विद्यालय के भैया रक्षित ने अंण्डर-17 में गोला फेक स्पर्धा में गोल्ड पदक प्राप्त किया, भैया कल्पेश ने अंण्डर-17 चक्का फेंक स्पर्धा में में गोल्ड पदक प्राप्त किया, भैया पूरुराज ने अंण्डर-19 चक्का फेंक स्पर्धा में गोल्ड पदक प्राप्त किया, भैया शिवा ने अंण्डर-19 100 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक प्राप्त किया एवं बहन सर्वान्या ने अंण्डर-14 400 मी. और 600 मी. दौड़ में सिल्वर पदक प्राप्त किया। कुल 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदकों समेत 6 पदक हासिल किए। सभी भैया-बहनों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ एम एस त्यागी जी, प्रबंधक श्रीमती शालिनी त्यागी जी, कोषाध्यक्ष श्री विनोद खन्ना जी, प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार जी ने सभी भैया-बहनों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

विद्या भारती  द्वारा आयोजित प्रांतीय एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक बुलंदशहर जहांगीराबाद म...
21/09/2025

विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक बुलंदशहर जहांगीराबाद में संपन्न हुई जिसमें सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर मेरठ के भैया बहन ने प्रतिभा किया जिसमें विद्यालय को कुल 6 स्वर्ण 5 सिल्वर 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ | जिसमें भैया रक्षित ढाका ने अण्डर 17 में गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, भैया कल्पेश ने अण्डर 17 में चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, भैया पूरू राज अण्डर19 चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया भैया शिवा ने अण्डर19मे 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया भैया शिवा ने अण्डर19मे 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया भैया वैभव ने अंडर-19 में ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया भैया अमन ने अण्डर 17 ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया भैया वेदांत ने अंडर 17 में लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बहन सर्वान्या अण्डर 14 मैं लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बहन सर्वान्या ने 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया और मेरठ विभाग प्रथम स्थान पर रहा | विद्यालय केअध्यक्ष श्रीमान एम. एस. त्यागी जी, प्रबंधक महोदया श्रीमती शालिनी त्यागी जी, प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार जी ने भैया-बहनों उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

35वा राष्ट्रीय खेलकूद समारोह 2024-25 स्थान :— सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय शारदा विहार केरवा  डेम, भोपाल दिनांक:...
06/12/2024

35वा राष्ट्रीय खेलकूद समारोह 2024-25

स्थान :— सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय शारदा विहार केरवा डेम, भोपाल

दिनांक:— 30/11/24 से 3/12/24
विद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता में अनेक खेलो की श्रेणियो में देश के विभिन्न भागों से आये विद्या भारती के भैया/ बहनों ने अद्भुत प्रदर्शन किया ।
जिसमें अंडर 19 शूटिंग प्रतियोगिता में सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर मेरठ के भैया रितिक (कक्षा-एकादश) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।
खेल :—(१) टीम गेम (स्वर्ण पदक)
(२)10 मीटर राइफल शूटिंग (स्वर्ण पदक)

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय डॉ महेंद्र सिंह त्यागी और प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार जी ने भैया को और खेल प्रमुख योगेश जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की अब यह भैया आगे भोपाल में होने वाली S.G.F.I. खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे ।
साथ ही संपूर्ण विद्यालय परिवार भैया रितिक के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता है।

अखिल भारतीय विज्ञान मेला 2024-25 स्थान :- सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर सेक्टर- 2, जयपुर विद्यालय में ...
16/11/2024

अखिल भारतीय विज्ञान मेला 2024-25
स्थान :- सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर सेक्टर- 2, जयपुर
विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियो में देश के विभिन्न भागों (जैसे कर्नाटक ,तमिलनाडु उत्तराखंड आदि) से आए हुए विभिन्न भैया बहनों ने प्रतिभाग किया ।
जिसमें विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर ,मेरठ के दो भैया /बहनों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
बाल वर्ग- कृषि तकनीकी आधारित विज्ञान प्रदर्श में बहन नैना बिश्नोई (कक्षा- अष्टम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
तरुण वर्ग- नैनो तकनीकी पर आधारित विज्ञान प्रदर्श में भैया गौरव कुमार (कक्षा - द्वादश) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर ,मेरठ रूपी इस शैक्षिक मठ को अपनी त्याग और तपस्या से सि...
02/10/2024

सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर ,मेरठ रूपी इस शैक्षिक मठ को अपनी त्याग और तपस्या से सिंचित करने वाले महान व्यक्तित्व के धनी श्रीमान बी‌‌.के.त्यागी जी अब हम लोगों के बीच में नहीं रहे। आज प्रातः काल वे गोलोकवासी हो गए। ऐसे महान गौरवमयी आत्मा को ईश्वर शांति और शीतलता प्रदान करें ।

आज दिनांक 28/ 09 /2024 को सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में मिशिका सोसाइटी के रोड स...
28/09/2024

आज दिनांक 28/ 09 /2024 को सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में मिशिका सोसाइटी के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विद्यालय के भैया-बहिनों को यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया जिसमें सहयोग, समाधान, सुरक्षा, सुधार जेसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से विद्यार्थियों बताया गया और मेरठ के यातायात विभाग के बन्धुओं ने यातायात से संबंधित नियमों को समझाया गया।
जिसमें मिशिका सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी, मेरठ यातायात विभाग से श्री अमित तिवारी जी, यातायात पुलिस के बंधु एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री विनोद खन्ना जी एवं प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार जी एवं विद्यालय के आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Address

Pocket K Ganganagar
Ganganagar
250001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suresh devi hemchandra tyagi saraswati vidya mandir inter college". posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Suresh devi hemchandra tyagi saraswati vidya mandir inter college".:

Shortcuts

Share

Category