RKDF Paramedical

Website

RKDF Paramedical We provide exclusive Paramedical courses in our University - B.P.T , B.M.L.T, D.M.L.T, DXR, D.H.P etc

16/01/2024
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल विभाग में  प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम रामकृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय द्व...
07/11/2023

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल विभाग में प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम रामकृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय द्वारा फिजियोथैरेपी शिक्षा के लिए 30 अक्टूबर से चल रहे प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
शनिवार 4 नवंबर 2023 को हुआ.
इस प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन कुलपति महोदय प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल द्वारा 30 अक्टूबर को किया गया साथ ही प्रोफेसर अग्रवाल ने प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम की महत्वता को बताया ,
यह कार्यक्रम पैरामेडिकल विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर
लेफ्टिनेंट (डॉ.) चंद्र बहादुर सिंह दांगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. डॉ. डांगी ने बताया कि प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम से सभी फैकल्टी को शिक्षा के क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट में मदद मिलेगी जिससे वह छात्रों को नहीं-नई तकनीक के बारे में बताएंगे.
6 दिन तक चलने वाले इस प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में शरीर से संबंधित घातोंकी रोकथाम करने के लिए विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किये।
" नियमित कार्य में आसन संबंधी खतरों की रोकथाम" विषय पर चर्चा हुई , जिसमें कार्य स्थल पर संयमित आसान , पीठ का दर्द एवं उसकी रोकथाम , घुटनों का दर्द एवं उसकी रोकथाम , पैरों का दर्द एवं उसकी रोकथाम , बढ़ती उम्र में फिजियोथेरेपी का महत्व , दैनिक दिनचर्या में कार्डियो रेस्पिरेटरी व्यायाम का महत्व
विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट ने विस्तार पूर्वक समझाया।
इस 6 दिवसीय कार्यक्रम का संचालन आर्थोपेडिक विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पवन पाटीदार (असिस्टेंट प्रोफेसर ) ने करते हुए फिजियोथैरेपी में प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम की महत्वता को समझाते हुए दैनिक दिनचर्या में मजबूती और लचीलेपन वाले व्यायाम का महत्व भी बताया। विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.अंकिता पाटिल ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में फिजियोथैरेपी उपयोगिता के महत्व को रेखांकित किया। सफल आयोजन में डॉ ज़ेना खान , हिरदेश गौर ,सचिन राजपूत, निकिता शर्मा , जानवी सभी ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर डांगी ने आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के चेयरमैन, चांसलर, मैनेजिंग डायरेक्टर , वाइस चांसलर, डायरेक्टर जनरल मैनेजमेंट , रजिस्ट्रार एवं अन्य सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया एवं मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

Felicited Speaker in  Professional Development Program
07/11/2023

Felicited Speaker in Professional Development Program

Address

Airport Road
Gandhinagar
462033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RKDF Paramedical posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share