29/01/2026
एम.एम. काॅलेज ऑफ एजुकेशन फतेहाबाद में दिंनाक 24 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2026) के अवसर पर स्लोगन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान करने व उसके महत्व के बारे में अवगत करवाना था। प्रतियोगिता में बी.एड. एव बी.ए.बी.एड. के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए बहुत ही शानदान स्लोगन बनाएं। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार से रहे:-
कुमकुम प्रथम, मुस्कान द्वितीय, स्वाति व कशिश तृतीय व मिनाक्षी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए काॅलेज प्राचार्या डा. जनक रानी ने कार्यक्रम इंचार्ज के साथ-साथ सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।
02/01/2026