एक पुराने धर्म कांटे की जरूरत हे हरियाणा में कही भी हो
बेचने का इच्छुक संपर्क करें
अपना मोबाइल no कमेंट बॉक्स में डालें
Jago India Jago जागो इंडिया
Jago India Jago जागो इंडिया contect any news and advertising 9467247543
18/02/2026
28/01/2026
गांव कुलान में आज मानव वेलफेयर सेवा सोसाइटी, भूना द्वारा हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत टॉपर 100 बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के ज्ञान को बढ़ाना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम में सोसाइटी के संस्थापक चौधरी सुखविंदर बैंस एवं संचालक चौधरी कोमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरपाल जी रहे, जिनका नाम जीनियस बुक में रिकॉर्ड है। डॉ. हरपाल जी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है।
प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान तनिषा (नव ज्योति हाई स्कूल, ढाणी साँचला), द्वितीय स्थान पूजा (शहीद भगत सिंह स्कूल, नहला), तृतीय स्थान धीरज (डायमंड स्कूल, नहला), चतुर्थ स्थान प्रवेश (नव ज्योति स्कूल, ढाणी साँचला ) एवं पंचम स्थान दीप कुमार (राजकीय विद्यालय, शकरपुरा) ने अर्जित किया। सम्मान समारोह के दौरान सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए और उनके अभिभावकों ने मानव वेलफेयर सेवा सोसाइटी के इस सराहनीय प्रयास की खुलकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्थापक चौधरी सुखविंदर बैन्स ने कहा कि मानव वेलफेयर सेवा सोसाइटी का उद्देश्य बच्चों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा के माध्यम से एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है। वहीं संचालक चौधरी कोमल ने कहा कि बच्चों की सफलता और माता-पिता की खुशी ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है और सोसाइटी आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देती रहेगी।
27/01/2026
हमारे गांव ढाणी साँचला जिला फतेहाबाद हरियाणा से आत्माराम जो गांव के मेन चौक मैं मेडिकल करते है दिनांक 26.01.26 घर से किरमारा धाम जाने की बोल कर गए थे जो कि अब तक घर नही आए अगर किसी को भी कही मिले या दिखे तो संपर्क करे
9812383360 नरसी सारड़ीवाल
8708061648 होसियार सिंह
9468142875 जगदीश ढाणी साँचला
06/01/2026
भूना (हरियाणा):
मानव वेलफेयर सेवा सोसाइटी, भूना हरियाणा द्वारा हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रतियोगिता के उपरांत टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के संस्थापक चौधरी सुखविन्द्र बैंस एवं अन्य अतिथि गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्थापक चौधरी सुखविन्द्र बैंस ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं कार्यक्रम की संचालक चौधरी कोमल ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमणदीप (शकरपुरा) ने हासिल किया। द्वितीय स्थान कोमल को मिला, जिन्हें म्यूजिक स्पीकर देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान दीप ने प्राप्त किया, जिन्हें इलेक्ट्रिक चूल्हा प्रदान किया गया। चतुर्थ स्थान विक्रांत सिंह ने हासिल किया, जिन्हें पंखा देकर सम्मानित किया गया, जबकि पंचम स्थान हरमन ने प्राप्त किया।
मानव वेलफेयर सेवा सोसाइटी द्वारा सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
गांव पीलीमंदोरी भट्टू में मिले दोनों बच्चे जो गायब थे
29/12/2025
आज मानव वेलफेयर सेवा सोसाइटी भुना द्वारा जिला फतेहाबाद ब्लॉक जाखल गांव म्योदकला के अंदर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाई गई हरियाणा को जानू हरियाणा को पहचानो एक हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई इस प्रतियोगिता के अंदर भिन्न गांव के बच्चे ने बढ़चढकर भाग भाग लिया 600 600 बच्चों के लगभग इस प्रतियोगिता में भाग लिया गया जाखल के आसपास के गांव में इस प्रतियोगिता में अपने बच्चों को भाग डिकर बच्चों के माता-पिता ने खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता हमारे जाखल ब्लॉक ब्लॉक में बहुत कम होती है ऐसी प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए उन्होंने मानव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुखविंदर बैंस का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया लोगों का कहना था कि ऐसी प्रतियोगिता हर गांव के अंदर होनी चाहिए क्योंकि इसमें जनरल नॉलेज हरियाणा जीके का यह ज्ञान का पेपर होता है और यह ज्ञान हर बच्चों के पास होना चाहिए क्योंकि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा जीके का ज्ञान हर बच्चे के अंदर जुनून पैदा करता है यह प्रतियोगिता सफलता पूर्ण हुई शांति प्रिया तरीके से हुई बच्चों ने यह प्रतियोगिता देखकर खुशी जाहिर की और आगे भी बच्चों ने ऐसी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हामी भारी बच्चों ने कहा कि सर आप जहां भी यह प्रतियोगिता करवाओगे हम हर जगह ऐसी-ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेते रहेंगे इस अवसर पर मानव वेलफेयर सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी सुखविंदर बैंस संचालक कोमल चौधरी मैडम गुरु सिमरन मैडम स्नेहा और स्कूल का स्टाफ और गांव के मौजूद लोगों के बीच में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई
Click here to claim your Sponsored Listing.