Shiv Savitri Educational Institute Barsendi Sohwal Faizabad
We at Shiv Savitri Educational Institute believe in providing you holistic education. Apart from academics and professional training....
31/12/2017
सभी छात्र ध्यान दें-
एक जनवरी से 10 जनवरी के मध्य छात्रवृत्ति के फॉर्म संशोधित किये जा सकते हैं। जिन छात्रों के फॉर्मों में कोई त्रुटि रही हो, वे अपने फॉर्म संशोधित कर उसकी प्रति महाविद्यालय में 10 जनवरी तक जमा कर दें।
नववर्ष के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
12/10/2017
सभी नवप्रवेशी छात्रों से अपील है कि वे अपने छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन ऑनलाइन करवा कर अविलंब महाविद्यालय में जमा कर दें। हालाँकि अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है, फिर भी अंतिम तिथि पर वेबसाइट जैमिंग जैसी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतज़ार करना ठीक नहीं है।
05/09/2014
सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की है... इच्छुक छात्र स्कालरशिप की साईट http://scholarship.up.nic.in/ ओपन कर आवेदन कर सकते हैं... आवेदन करने के बाद दो प्रतियों में प्रिंट आउट लेकर निम्नलिखित अभिलेखों को संयुक्त कर महाविद्यालय में राजेश सिंह के पास जमा करें...
1. आवेदक के माता/पिता/अभिभावक के आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति...
2. आवेदक के जाति प्रमाण पत्र(आरक्षित वर्ग हेतु) अथवा निवास प्रमाण पत्र (सामान्य
वर्ग हेतु) की छाया प्रति...
3. महाविद्यालय में जमा शुल्क की रसीद की छाया प्रति...
4. आवेदक के बैंक खाता पासबुक की छाया प्रति जिस पर खाता संख्या और
आई.एफ.एस. कोड अंकित हो......
5. हाई स्कूल के अंकपत्र अथवा प्रमाण पत्र की छाया प्रति....
6. पिछली परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र
अ. अंकपत्र की छाया प्रति...
ब. प्रमाण पत्र की छाया प्रति....
आवेदन पत्र जमा करने के उपरान्त उसकी प्राप्ति रसीद लेना ना भूलें....
द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र जो प्रथम वर्ष में छात्रवृत्ति पा चुके हैं वे अपने आवेदन का सिर्फ नवीनीकरण करेंगे... यदि कोई बात समझ में नहीं आ रही है तो महाविद्यालय आकर डॉ.अरविन्द सिंह विशेन अथवा अंशुल श्रीवास्तव से मौखिक जानकारी प्राप्त करें... इस संबंध में कृपया फोन पर संपर्क ना करें....
Be the first to know and let us send you an email when Shiv Savitri Educational Institute Barsendi Sohwal Faizabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Contact The School
Send a message to Shiv Savitri Educational Institute Barsendi Sohwal Faizabad: