25/12/2025
आज दिनांक 25.12.2025 को वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ओटोनोमस स्टेट मेडिकल काॅलेज, एटा में प्रधानाचार्य डाॅ0 बलवीर सिंह के दिशा निर्देशन एवं उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 101 वां जन्म दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य महोदय द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये और अटल जी की जीवनी पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किये और उनके दिखाए गए पथ पर चलने की प्रेरणा दी, तत्पश्चात एम0बी0बीएस0 के छात्र-छात्राओं द्वारा संवाद, कविताऐं प्रस्तुत कर श्रद्धेय अटल जी के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर डाॅ0 मोनू यादव उपचिकित्सा अधीक्षक, डाॅ0 विवेक पाराशर विभागाध्यक्ष शरीर रचना विभाग, डाॅ0 प्रशान्त भारद्वाज सह आचार्य पैथोलाॅजी, डाॅ0 मंजरी कुमारी प्रभारी सांसकृतिक कार्यक्रम, डाॅ0 जोगेन्द्र कुमार सहायक आचार्य, डाॅ0 अर्चना यादव सहायक आचार्य, डाॅ0 हरी सिंह, डाॅ0 बीरेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह एवं समस्त संकाय सदस्य, एस0आर0, जे0आर0, अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।