Radhika International Academy

Radhika International Academy hi

14/11/2022

महकते रहो

फूलों के जैसे महकते रहो,

पंछी के जैसे चहकते रहो।

सूरज की भांति चमकते रहो,

तितली के जैसे मचलते रहो।

मम्मी डैडी का आदर करो,

सुन्दर भावों से मन को भरो।

ये है हमारी शुभ कामना,

हँसते रहो, मुस्कुराते रहो।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

07/06/2021

हाँ मैं प्राइवेट स्कूल हूँ I
जन जन की आँखों में चुभता हुआ शूल हूँ ,
हाँ मैं प्राइवेट स्कूल हूँ I
मैं कभी किसी के पास नहीं गया ,
लोग ही मुझे अपनाने को तरसते हैं,
जिन्होंने पा लिया है वो अब बरसते हैं... कि महंगा है, महंगा है .......
कभी हिसाब नहीं लगाया आपने..
मेरी कामयाबी के सपने... आपके बच्चों की तरक्की में बसते हैं !
और ये स्कूल, आपकी इच्छा के फिर क्यों महँगे या सस्ते हैं !
सरकारी कर्मचारियों की तो मैं पहली पसंद हूँ ,
किलकारियों के साथ नन्हे मुन्नों के संग हूँ ,
भव्यता में इन्द्रप्रस्थ तो
पुष्पों में कमल का फूल हूँ .....
हाँ मैं प्राइवेट स्कूल हूँ I
मेरे मलिक ने मुझे घर गिरवी रखकर बनाया है ,
सरकार की जिम्मेदारी को अपने कन्धों पर उठाया है !
गुणवत्ता ही मेरी पहचान है,
मैं अपने बच्चों का भरपूर पोषण करता हूँ ,
जितना आप मुझे देते है उससे ज्यादा मैं आप पर खर्च करता हूँ
फिर भी क्या मैं आपका शोषण करता हूँ ??
आपको ही नहीं कभी कभी मुझको भी लगता है...
हाँ मैं अपने मालिक की भूल हूँ........
सुना आपने मैं मेरे मालिक की भूल हूँ
हाँ मैं प्राइवेट स्कूल हूँ 😔😔😔

🙏🙏🙏 डॉ अजय कुमार मिश्र

17/03/2021

राधिका इंटरनेशनल एकेडमी
चैनिया,भनवापुर,सिद्धार्थनगर

अनुभवी प्रशिक्षित ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स चाहिए.

प्ले वे , प्री प्राइमरी प्राइमरी जूनियर और इंटरमीडिएट
इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए अध्यापक /अध्यापिकाओ की आवश्यकता है |

2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

मासिक वेतन योग्यता अनुसार 6000 से 15000 तक।

अप्प्लाई करने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी पे संपर्क करे.

राधिका इंटरनेशनल एकेडमी
चैनिया,भनवापुर,सिद्धार्थनगर

9839512715
9450349505
9565343060

[email protected]

15/08/2020

*प्रिय अभिभावक-गण,*
सर्वप्रथम विद्यालय प्रशासन आप सभी सम्मानित अभिभावकों को देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
महोदय, इस तथ्य से आप सभी अवगत होंगे कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विद्यालय में शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कर इस पावन पर्व पर अपना प्रदर्शन प्रस्तुत करते हैं किन्तु इस महामारी के दौर में विद्यालय बन्द होने की स्थिति में ऐसा संभव नहीं हो पाया । आइए हम सब मिलकर भारत की नवीनता, शुचिता, समता, शुभता, स्वतंत्रता, पारदर्शिता,निजता एवम पावित्र्य का पर्व जो भारत के स्वाभिमान का कारण है यह दिवस हमारे राष्ट्र का सदियों से चली आ रही दासता से मुक्ति अर्थात् पुनर्जन्म का दिन है जो हमारे जन्मदिवसों से कहीं श्रेयस्कर है अस्तु ऐसे पर्व के पावन दिवस की भोर में आइये हम संकल्प लें
हमारे देश का आत्मनिर्भरता ,अनन्तता, भ्रातृत्व, राष्ट्रनिर्माण की प्रवाहता ,सामाजिक समरसता, अन्त्योदय उत्थान के प्रति सजगता ,समरसता, वैचारिक सरलता ,बौद्धिकता एवम सीमा संरक्षण की शुचिता की भावना उर्ध्वगामी हों ,धार्मिक उन्मादता का अंत हो,संवैधानिक अधिकारों का भोक्ता भारत का प्रत्येक नागरिक बनें।
विज्ञान एवम बौद्धिक विकास के साथ साथ वैचारिक शुध्दता ,संस्कार की निर्मलता भी बनी रहे यही माँ भारती से प्रार्थना है ,इसी संकल्प और मंगलकामना के साथ तरुण नव स्वत्रंत्रता दिवस की अशेष शुभकामनायें.....

जय हिन्द, जय भारत
डॉ अजय कुमार मिश्र

"परी हो तुम गुजरात की, रूप तेरा मद्रासी !🌿💕🌿सुन्दरता कश्मीर की तुम में, सिक्किम जैसा शर्माती !! 🌿💕🌿खान-पान पंजाबी जैसा, ...
15/08/2020

"परी हो तुम गुजरात की, रूप तेरा मद्रासी !
🌿💕🌿
सुन्दरता कश्मीर की तुम में, सिक्किम जैसा शर्माती !! 🌿💕🌿
खान-पान पंजाबी जैसा, बंगाली जैसी बोली !
🌿💕🌿
केरल जैसी आंख तुम्हारी, है दिल तो तुम्हारा दिल्ली !!
🌿💕🌿
महाराष्ट्र तुम्हारा फ़ैशन है, तो गोवा नया जमाना !
🌿💕🌿
खुशबू हो तुम कर्नाटक की, बल तो तेरा हरियाणा !!
🌿💕🌿
सीधी-सादी उड़ीसा जैसी, एम.पी. जैसा मुस्काना !
🌿💕🌿
दुल्हन तुम राजस्थानी जैसी, त्रिपुरा जैसा इठलाना !!
🌿💕🌿
झारखंड तुम्हारा आभूषण, तो मेघालय तुम्हारी बिन्दीया है !
🌿💕🌿
सीना तुम्हारा यू.पी है तो, हिमाचल तुम्हारी निन्दिया है !!
🌿💕🌿
कानों का कुंडल छत्तीसगढ़, तो मिज़ोरम तुम्हारी पायल है
🌿💕🌿
बिहार गले का हार तुम्हारा,
तो आसाम तुम्हारा आंचल है !!
🌿💕🌿
नागालैंड- आन्ध्र दो हाथ तुम्हारे, तो ज़ुल्फ़ तुम्हारा अरुणाचल है !
🌿💕🌿
नाम तुम्हारा भारत माता,
तो पवित्र तुम्हारा उत्तरांचल है !!
🌿💕🌿
सागर है परिधान तुम्हारा,
तिल जैसे है दमन-द्वीव !
🌿💕🌿
मोहित हो जाता है सारा जग,
रहती हो तुम कितनी सजीव !!
🌿💕🌿
अंडमान और निकोबार द्वीप,
पुष्पों का गुच्छ तेरे बालों में !
🌿💕🌿
झिल-मिल, झिल-मिल से लक्षद्वीप, जो चमक रहे तेरे गालों में !!
🌿💕🌿
ताज तुम्हारा हिमालय है,
तो गंगा पखारती चरण तेरे !
🌿💕🌿
कोटि-कोटि हम भारत वासियों का,
🌿💕🌿
स्वीकारो तुम नमन मेरे !!
जय हो।
🌿💕🌿
भारत माता की जय।
🌿💕🌿💕🌿💕🌿💕🌿15अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाए

27/07/2020

*मेरे सभी सम्मानित प्रियजनों सादर प्रणाम !*

COVID- -19 कोरोना वाइरस अब बहुत ज़्यादा बढ़ने लगा है । मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में फोटो खिंचवाकर और सेल्फी लेकर अपनी उपस्थिति ना दर्ज कराइए । आयोजनकर्ता से विनम्रता पूर्वक क्षमा मांग लीजिए कि आप नहीं आ सकते हैं ।अकारण घर से बाहर मनोरंजन हेतु बिल्कुल भी मत जाइए।
ध्यान रखें कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही बहुत बड़ा पारिवारिक और सामाजिक विस्फोट कर सकता है ।
सभी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करें । अपना एवम् सभी अपनों का ख्याल रखें ।मै आप सभी से खुद से भी ज़्यादा प्रेम करता हूं इसलिए बोल रहा हूं ।
*¶ सदा स्वस्थ एवम् आनंदित रहिए ¶*
राधिका इंटरनेशनल एकेडमी चैनिया भनवापुर सिद्धार्थनगर

*प्रिय अभिभावक-गण,*कोविड-19 की वैश्विक महामारी की स्थिति में हम आशा करते है कि आप लॉकडाउन एवं सुरक्षा सम्बन्धी समस्त निय...
25/07/2020

*प्रिय अभिभावक-गण,*
कोविड-19 की वैश्विक महामारी की स्थिति में हम आशा करते है कि आप लॉकडाउन एवं सुरक्षा सम्बन्धी समस्त नियमों का पालन करते हुए सपरिवार सकुशल एवं स्वस्थ होंगे। आर्थिक मंदी को देखते हुए बहुत से अभिभावकों के व्यापार और अन्य कार्यों के प्रभावित होने के कारण को समझते हुए विद्यालय परिवार ने आप सभी अभिभावकों की आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया है इसलिए

राधिका इंटरनेशनल एकेडमी चैनिया ,भनवापुर ,सिद्धार्थनगर, के कक्षा 1st से कक्षा 12th के संपूर्ण छात्र छात्राओं का 3 माह का शुल्क अप्रैल मई-जून की माफ करने का निर्णय लिया गया है । इस प्रकार आप सभी छात्रों और छात्राओं का शुल्क 3 महीने का माफ कर दिया गया है।
कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को लाॅकडाउन करने के आदेश जारी किए हैं।
इस गंभीर एवं संवेदनशील परिस्थिति को देखते हुए विद्यालय द्वारा सुनियोजित सभी अभिभावक-शिक्षक सभा को स्थगित किया है एवं आपको सूचित किया जाता है कि
आनलाइन कक्षा के सामान्य रूप से संचालन के पश्चात्, विद्यालय प्रशासन अभिभावकों के साथ आनलाइन बैठक (Online Meeting) आयोजित करेगा, जिसके बारे में आपको शीघ्र सूचित कर दिया जायेगा।
महोदय, स्थगित की जाने वाली बैठक में जो भी मुख्य तथ्य (Agenda) आप अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने थे, उन सभी बिन्दुओं को इस सूचना के साथ प्रेषित कर आपसे साझा किए जा रहे हैं। इन्हें कृपया अपने संज्ञान में लेने का कष्ट करें।
विद्यालय प्रशासन आप समस्त अभिभावकों के स्वस्थ, सतर्क एवं सुरक्षित रहने की मंगलकामना करता है।
*धन्यवाद।
आपकी सेवा में
प्रबंध समिति
राधिका इंटरनेशनल एकड़ेमी
चैनिया,भनवापुर,सिद्धार्थनगर

23/07/2020

प्रिय मित्रों हम आर्थिक चुनौतियों के दौर में हैं। याद रखना है कि ये हालात हमारी वजह से नहीं आए हैं।
आप ख़ुद को दोष न दें। न हार, अपमानित महसूस करें। रास्ता नज़र नहीं आएगा लेकिन हिम्मत न हारें। कम से कम खर्च करें। किस्तों मेँ कटौती करे ।
अपनी मानसिक परेशानियों को लेकर अकेले न रहें। दोस्तों से बात करें, रिश्तेदारों से बात करें।
किसी तरह का बुरा ख़्याल आए तो न आने दें।
इस स्थिति से कोई नहीं बच सकता।
धीरे धीरे खुद को पहाड़ काट कर नया रास्ता बनाने के लिए तैयार करें।

अपनी भाषा या सोच ख़राब न करें।
कुछ भी हो जाए, जीना है, कल के लिए।
धीरज रखें। कम में जीना है। यह वक्त हमारा इम्तहान लेने आया है।

भरोसा रखिए जब हम एक बार शून्य से शुरू कर यहाँ तक आये थे तो एक और बार शून्य से शुरू कर हम कहीं से कहीं पहुँच जाएँगे। बस यूँ समझिए कि हम लूडो (सांप सीढ़ी) खेल रहे थे। 99 पर साँप ने काट लिया है लेकिन हम गेम से बाहर नहीं हुए हैं। क्या पता कब सीढ़ी मिल जाए। थोड़े दिन झटके लगेंगे, उदासी रहेगी लेकिन हँसते-मुस्कराते रहिये। हम दोबारा बैलगाड़ी से शुरुआत करके मर्सिडीज तक पहुंचने का हौसला रखते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें ।अपने आपको परिवार को बीमारी से बचाकर रखें यही हमारी 2020 वें साल की कमाई है

🙏😊 *सदैव सकारात्मक रहे* 😊🙏

18/06/2020

_*प्राईवेट_स्कूलों_को_अभिभावकों_के_द्वारा _फीस_न_देने_के_नारे_के_लिए _जवाब।।*_

अभिभावकों ने एक नारा दिया है- नो स्कूल नो फीस। आपने ख्याल किया होगा, जब भैंस दूध नहीं दे रही होती, मालिक तब भी चारा डालता है ताकि भैंस जिंदा रहे व आने वाले समय म़े हरी होगी ओर दुध भी देगी। अब सबके सामने जिंदा रहने का सवाल है। स्कूल प्रबंधन का अर्थ सिर्फ स्कूल मालिक नहीं है। हर स्कूल में टीचर, ड्राइवर, चपरासी, अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर मिलाकर 20 से 100 का स्टाफ हो जाता है। राज्य में कई हजार निजी स्कूल हैं, जिनमें करीब 2000000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उनमे से कई परिवारों को 2 माह से वेतन नहीं मिला। हर स्कूल औसतन 2 से 10 लाख रुपये वेतन पर खर्च करता है। ज्यादातर स्कूलों में बसें लोन पर हैं। लेकिन किश्तों में कोई माफी नहीं है। बिजली बिल माफ नहीं हैं। और कई टैक्स, जो पूरे साल के हिसाब से लगते हैं। ऐसे में उनकी परेशानी अनदेखा नहीं किया जा सकता। दूसरी बात, लॉक डाउन में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो मुफ्त सेवा दे रहा हो। क्या डॉक्टर मुफ्त दवाई दे रहे हैं? क्या मिस्त्री मुफ्त में काम कर रहे हैं?क्या सरकारी कर्मचारी तनख्वाह नहीं ले रहे? क्या बैंकों ने ब्याज या लोन माफ किया? क्या जमींदारों ने अपनी फसल गरीबों को बांट दी? कोई दुकानदार 51 रुपये का रिचार्ज 50 में भी करने को तैयार नहीं है। मेडिकल, मोबाइल, किरयाना, फर्नीचर, दर्जी, गारमेंट कहीं कुछ मुफ्त नहीं है। कुछ भी सस्ता नहीं है। फिर हम स्कूलों की फीस क्यों नहीं देना चाहते। निजी स्कूलों में बड़े जमींदार, जज, डॉक्टर, वकील, सरकारी कर्मचारी, आढ़ती, बिजनेसमैन, बैंक मैनेजर भी तो अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वो लॉक डाउन का हवाला क्यों दे रहे हैं। सरकार ने एक अच्छी बात कही है कि हर महीने अभिभावकों को फीस अवश्य देनी होगी। जो लोग फीस देने में समर्थ हैं, उन्हें देनी भी चाहिए। अगर पूरी न दे सकें तो कुछ तो दें। लेकिन हम डबल सोचते हैं। बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजा तो इज्जत घट जाएगी। पढ़ाना प्राइवेट में है, लेकिन कोई फीस ना मांगें। यह विवाद सिर्फ स्कूलों के साथ नहीं है। बल्कि मुफ्तखोरी राष्ट्रीय समस्या है। हम ट्रेनों और बसों में टिकट नहीं लेना चाहते। कहीं सर्कस लग जाये तो दोस्त ढूंढते हैं, जो पास दिलवा दे। लाखों अमीरों ने फर्जी राशन कार्ड बना रखे हैं। जियो की मुफ्त सिम के लिए लोग हफ्ताभर लाइन में लगे रहे। 4G सिम चलाने के लिए 3G हैंडसेट कबाड़ में बेचने को राजी हो गए। मोबाइल डाटा बेशक रोज महंगा हो जाए, लेकिन टिक टॉक चलेगा। लेकिन हम एजुकेशन को फालतू का खर्चा मानते हैं। इसलिए देश शिक्षा में आगे नहीं बढ़ पाया। मेरी अंतरात्मा कहती है कि टीचर हमारे बच्चों के लिए सालों से मेहनत करते आए हैं। उनका मेहनताना जरूर देना चाहिये। चाहे थोड़ा थोड़ा करके दें।

*इसलिए सोच बदले इरादा नहीं*

संस्कार_स्कूल_के_अलावा_और_कहां_?_

05/06/2020

Address

Vill/Chainiya, Post-Ramwapur Raut Block-Bhanwapur Tahsil-Dumariyaganj Dstt-SiddharthNagar
Domariaganj
272193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radhika International Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Radhika International Academy:

Shortcuts

Share

Category