15/08/2026
प्रेस विज्ञप्ति
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी बतौर मुख्य अतिथि मौज़ूद रहे l समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक व गैर-शिक्षक ने भी अपनी प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को देश प्रेम का संदेश दिया।
समारोह का समापन राष्ट्रहित एवं देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।
प्राचार्य
प्रो. अरुण चंद्र
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश