29/07/2025
**"आँसू तो एक गाय के थे… लेकिन दर्द मेरे दिल तक उतर गया…"**
-----------------------------------------------------------------
आज जब मैं अपनी यूनिवर्सिटी के एग्जाम देकर लौट रहा था,
रास्ते में मेरी नजर एक गाय पर पड़ी...
उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।
एक पल को मैं ठिठक गया, सहम गया।
-------
पता नहीं उसने क्यों रोया…
भूख लगी थी? प्यास से बेहाल थी?
कहीं किसी ने मारा था?
या अपने बछड़े से बिछड़ने का दर्द था?
--------
हम जिस गाय को "माँ" कहते हैं,
आज वही माँ सड़कों पर भटक रही है, रो रही है…
**क्या यही है हमारी संस्कृति? यही है गौरक्षा?**
---------
सरकार से एक सवाल है —
**क्या गाय सिर्फ भाषणों और नारों तक सीमित रह गई है?**
कहाँ हैं वो योजनाएँ जो इन बेसहारा गायों को छत, चारा और सुरक्षा दें?
---------
हर चुनाव में "गाय" मुद्दा बनती है,
लेकिन चुनाव के बाद वही गाय भूख से तड़पती है,
गर्मी में तपती है, सड़क पर दुर्घटना की शिकार बनती है।
----------
**अगर सच में गाय माँ है, तो उसे जीने का अधिकार भी दीजिए।**
हर शहर, हर गाँव में ऐसी छोटी-छोटी जगहें बनें
जहाँ गायों को रोटी, पानी और देखभाल मिले।
-------------
**आज एक गाय रोई थी…
अगर कल इंसान रोए, तो क्या कोई सुनेगा?**
--------------
🙏 मेरी आप सबसे विनती है —
अगर आप वाकई में इंसान हैं,
तो इस दर्द को समझिए, इसे आगे बढ़ाइए…
शब्दों से नहीं, संवेदना से।
--------------------------
🟤 अस्वीकरण (Disclaimer):
यह पोस्ट किसी भी धर्म, संप्रदाय या धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं है।
इसका उद्देश्य केवल एक मूक प्राणी — गाय — के प्रति संवेदना प्रकट करना और उसे उसका जीवन का अधिकार दिलाने की एक छोटी-सी कोशिश है।
हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, और यह पोस्ट किसी भी धार्मिक मतभेद को बढ़ावा नहीं देती।
यह सिर्फ एक भावनात्मक अपील है — इंसानियत के नाम।
--------------------------
---------------------------
\ #गाय\_माँ\_की\_पुकार
\ #संवेदनशील\_बनिए
\ #गौरक्षा\_सिर्फ\_नारा\_नहीं
\
FOLLOW FOR MORE INFORMATION:- AAPKA APNA FACEBOOK PAGE