05/05/2026
नमस्ते दोस्तों! 👋
कल एक दोस्त से बच्चों के लिए कविताएँ लिखने पर चर्चा हो रही थी। तब मन में प्रश्न आया कि बच्चों के लिए मज़ेदार टॉपिक कौन-सा होगा?
जवाब मिला- 'पाद' यानि (Fart)!
जी हाँ! सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, पर सच तो यह है कि यह टॉपिक बच्चों के लिए 'गुदगुदी'की खान है। मैंने खुद अपने घर में बच्चों को इस पर बात करते और लोट-पोट होते देखा है। सच कहूँ तो, इसे लेकर जो मासूमियत और शरारत उनके चेहरे पर होती है, वो बड़ों (खासकर घर के बुजुर्गों) को भी अपनी हंसी रोकने नहीं देती।
इसी मासूम शरारत को मैंने एक छोटी सी कविता में उतारने की कोशिश की है। मुझे इसे लिखने में बहुत मज़ा आया!
आप भी यह कविता पढ़कर बताइएगा कि आपको यह कविता कैसी लगी?
और संभव तो हो ऐसे और टॉपिक शेयर कीजिए जिसपर आपको लगता है कि बच्चे गुदगुदा जाते हैं पर हम उनपर बात नहीं करते।