Teaching For Everyone

Teaching For Everyone

Share

हमारे साथ जुड़ कर पढ़ाई लिखाई, अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने से संबंधित एवं नई जानकारियां उपलब्ध करें एवं दूसरों तक पहुंचाए! plz 🙏Follow & Share

03/06/2026

📢 ई-शिक्षाकोष प्रोफाइल अपडेट से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

सभी शिक्षक साथी कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें। अधिकांश प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए जा रहे हैं। कृपया पहले इन्हें पढ़ लें, उसके बाद ही प्रश्न पूछें।

❓ OTP नहीं आ रही है।

✅ अभी हमने स्वयं जांच किया है, OTP प्राप्त हो रही है। नेटवर्क अथवा सर्वर लोड के कारण कुछ समय लग सकता है। कृपया पुनः प्रयास करें।

❓ डोमिसाइल (स्थायी निवास प्रमाण पत्र) अपलोड नहीं हो रहा है।

✅ वर्तमान में अपलोड की सुविधा कार्य कर रही है। कुछ समय पूर्व हमने स्वयं सफलतापूर्वक अपलोड किया है। कृपया एक-दो बार पुनः प्रयास करें।

❓ Error आ रहा है, क्या करें?

✅ घबराने की आवश्यकता नहीं है। अधिकांश मामलों में पुनः प्रयास करने पर दस्तावेज सफलतापूर्वक अपलोड हो जा रहे हैं।

❓ अन्य राज्य के शिक्षक कौन-सा प्रमाण पत्र अपलोड करें?

✅ आपके पास जो वैध स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) उपलब्ध है, वही अपलोड करें।

✅ महत्वपूर्ण यह है कि स्थायी पते (Permanent Address) में वही जानकारी रखें जो नियुक्ति के समय उपलब्ध कराई गई थी। केवल नए प्रमाण पत्र के आधार पर अपने मूल निवास संबंधी विवरण में परिवर्तन न करें।

❓ क्या नियुक्ति के समय दिया गया आवासीय/स्थायी निवास प्रमाण पत्र ही अपलोड करना अनिवार्य है?

✅ यदि नियुक्ति के समय जमा किया गया प्रमाण पत्र आपके पास उपलब्ध है, तो उसे अपलोड कर सकते हैं।

✅ यदि वह उपलब्ध नहीं है, तो वर्तमान में उपलब्ध वैध स्थायी निवास प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सकता है।

✅ लेकिन स्थायी पते से संबंधित मूल जानकारी वही रखनी चाहिए जो नियुक्ति के समय दी गई थी।

❓ विवाहित महिला शिक्षिकाएं क्या करें?

✅ यदि आप बिहार राज्य की मूल निवासी हैं तो किसी भी वैध स्थायी निवास प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकती हैं।

✅ यदि आपका मूल निवास किसी अन्य राज्य में है तथा विवाह बिहार में हुआ है, तो स्थायी पते में वही विवरण रखें जो नियुक्ति के समय दिया गया था।

✅ वर्तमान पता (Correspondence Address) में ससुराल का पता दिया जा सकता है।

❓ पत्राचार (Correspondence Address) में कौन-सा पता दें?

✅ आप ऐसा कोई भी पता दे सकते हैं जहाँ विभाग आवश्यक होने पर आपसे संपर्क या पत्राचार कर सके।

✅ यही आपका वर्तमान निवास पता माना जाएगा।

✅ विद्यालय के निकट का पता देना अनिवार्य नहीं है।

❓ यदि कोई जानकारी गलत भर गई है तो क्या करें?

✅ जिस विवरण में त्रुटि हुई है, उसके लिए "Incorrect" विकल्प का चयन करें और सही जानकारी दर्ज करें।

✅ जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही अंतिम रूप से सबमिट करें।

❓ यदि 5 जून के बाद भी कोई त्रुटि रह जाए तो क्या होगा?

✅ ऐसी स्थिति में संबंधित BEO एवं DPO को आवेदन देकर सुधार का अनुरोध किया जा सकता है।

✅ सत्यापन के उपरांत आवश्यकतानुसार प्रविष्टि को रिजेक्ट कर पुनः सुधार का अवसर दिया जा सकता है।

❓ क्या प्रोफाइल अपडेट केवल किसी विशेष श्रेणी के शिक्षकों के लिए है?

✅ नहीं। प्रोफाइल अपडेट सभी शिक्षकों के लिए है।

✅ चाहे आप नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक अथवा नियमित शिक्षक हों, सभी को अपना विवरण अद्यतन करना है।

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

• स्थायी पते से संबंधित जानकारी वही रखें जो नियुक्ति के समय दी गई थी।

• पत्राचार पता आवश्यकता अनुसार वर्तमान निवास का दिया जा सकता है।

• विवरण भरते समय जल्दबाजी न करें।

• केवल वैध दस्तावेज ही अपलोड करें।

• सभी प्रविष्टियों को अंतिम सबमिशन से पहले एक बार अवश्य जांच लें।

📌 यह जानकारी शिक्षकों की सुविधा हेतु साझा की जा रही है। उपलब्ध नियमों एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार अंतिम निर्णय संबंधित प्राधिकरण का होगा। आप उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

Photos from Teaching For Everyone's post 03/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति,माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

03/06/2026

Transfer

01/06/2026

प्रश्न: विवाहित महिला शिक्षकों के लिए Permanent Address (स्थायी पता) एवं Domicile का निर्धारण किस आधार पर होगा?

उत्तर: यह विषय पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि महिला शिक्षकों के Domicile (आवासीयता) का निर्धारण पिता के आधार पर होगा, न कि पति के आधार पर। इसका उद्देश्य आरक्षण संबंधी प्रावधानों एवं अधिकारों की निरंतरता सुनिश्चित करना है।

नियुक्ति के समय शिक्षक द्वारा जो स्थायी पता (Permanent Address) एवं मूल निवास स्थान दर्ज किया गया था, वही विवरण ई-शिक्षाकोष प्रोफाइल में दर्ज किया जाना चाहिए। स्थायी पता अथवा मूल निवास स्थान सामान्यतः परिवर्तित नहीं होता है।

विवाह या अन्य कारणों से निवास स्थान बदलने पर अस्थायी/वर्तमान निवास (Correspondence Address) में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन इससे मूल निवास अथवा स्थायी पते की अवधारणा प्रभावित नहीं होती है।

अतः प्रोफाइल अपडेट करते समय शिक्षक वही स्थायी पता एवं उससे संबंधित वैध आवासीय प्रमाण पत्र अपलोड करें जो नियुक्ति के समय अभिलेखों में दर्ज किया गया था।

01/06/2026

शिक्षकों के मई महीना का पैसा आ गया है
क्रिया सभी लोग अकाउंट cheque करें

01/06/2026

ई शिक्षकोश

31/05/2026

*▪️प्रधान शिक्षक के Eshiksha Login में Mutual Transfer का ऑप्शन दे दिया गया है।*
जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रधान शिक्षक अपना म्यूच्युअल ट्रांसफर करवा सकेंगे।
`आप सभी एक बार चेक जरूर कर लीजिए।`

31/05/2026

*▪️ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया।*
`05 जून 2026 तक अवश्य कर लें।`
Bihar Education Department

31/05/2026

बिहार: CFMS ऑटोमैटिक लॉक होने से वित्तीय लेनदेन ठप; नियोजित और पुराने शिक्षकों का वेतन अटका, राज्यकर्मियों को जल्द राहत
पटना / ब्यूरो रिपोर्ट (ग्राउंड जीरो से):
बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नियोजित शिक्षकों के 3 महीने के GOB (राजकीय उपबंध) और मई महीने के SSA (समग्र शिक्षा अभियान) मद के वेतन का भुगतान तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से अधर में लटक गया है। यह खुलासा आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में हुआ, जहाँ अधिकांश जिलों के अधिकारियों ने वित्तीय संकट की असल वजह सामने रखी।
CFMS लॉक होने से ठप हुई वित्तीय निकासी
ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के अनुसार, वीसी (VC) के दौरान अधिकांश जिलों द्वारा यह जानकारी दी गई कि CFMS (Comprehensive Financial Management System) ऑटोमैटिक लॉक हो गया है। इस तकनीकी खराबी के कारण सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन और निकासी पूरी तरह से बंद हो गए हैं। आज भी विभाग के स्तर पर कई बार सिस्टम को चेक करवाया गया, लेकिन वित्तीय निकासी संभव नहीं हो सकी।
केवल नियोजित नहीं, इन पदों पर भी पड़ा असर
यह समस्या सिर्फ नियोजित शिक्षकों तक सीमित नहीं है। CFMS लॉक होने और वित्तीय लेनदेन बंद होने के कारण निम्नलिखित श्रेणियों पर भी सीधा असर पड़ा है:
SSA मद से आच्छादित पुराने वेतनमान वाले शिक्षक
पुराने वेतनमान वाले प्रधानाध्यापक (Headmasters)
SFMS के माध्यम से होने वाली अन्य सभी प्रकार की वित्तीय निकासियां
यह संकट किसी एक जिले का नहीं, बल्कि बिहार के लगभग अधिकांश जिलों का है, जिससे लाखों शिक्षक और कर्मी प्रभावित हैं।
कब तक होगा भुगतान? विभागीय कर्मियों का आकलन
इस पूरे मामले पर जिले के विभागीय कर्मियों और जानकारों का कहना है कि अगले 15 दिनों के भीतर राशि (आवंटन) आने की संभावना है। राशि आने के बाद एक साथ GOB के तीन महीने और SSA के मई महीने के भुगतान को लेकर राशि का अंतिम आकलन (Assessment) किया जाएगा।
भुगतान की संभावित समय-सीमा
स्थिति 1 (यदि सब ठीक रहा): अगर राशि का आवंटन समय पर हो जाता है और तकनीकी समस्या का समाधान जल्द होता है, तो जून के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान किया जा सकता है।
स्थिति 2 (यदि देरी हुई): अगर आवंटन में समय लगा या तकनीकी ग्लिच नहीं सुधरा, तो इस प्रक्रिया में और अधिक वक्त लग सकता है।
BPSC और सक्षमता पास (राज्यकर्मी) शिक्षकों का भुगतान अलग
राहत की बात यह है कि इस CFMS लॉक का असर राज्यकर्मी का दर्जा पा चुके शिक्षकों पर नहीं पड़ेगा। BPSC के माध्यम से नियुक्त (TRE) शिक्षक और सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके शिक्षक जो अब राज्यकर्मी/विशिष्ट शिक्षक बन चुके हैं, उनका वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से प्रक्रियाधीन है। इन राज्यकर्मी शिक्षकों का भुगतान कल या अगले सप्ताह में शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
निष्कर्ष:
फिलहाल इस तकनीकी गड़बड़ी और आवंटन की कमी ने बिहार के नियोजित व पारंपरिक शिक्षक जगत में भारी असंतोष पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस CFMS लॉक की समस्या को कितनी जल्दी सुलझा पाता है ताकि प्रभावित शिक्षकों के घरों में जून के पहले हफ्ते तक वेतन पहुंच सके।

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Delhi
11001