09/09/2026
✨ विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण ✨
आज राजकुमार मॉडल स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष एवं सम्मान का अवसर रहा, जब माननीय राष्ट्रीय मंत्री श्री जय प्रकाश जी का विद्यालय प्रांगण में सादर स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनका प्रेरणादायी उद्बोधन, “विकसित भारत” का संकल्प एवं विद्यार्थियों को “एक पेड़ अपनी माँ के नाम” लगाने का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। 🌱🇮🇳
इस गरिमामय अवसर पर श्री विशंभर वशिष्ठ जी, श्री अनुज शर्मा जी, श्री उमेश शर्मा जी एवं श्री जेठमल सिंह राजपूत जी की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
राजकुमार मॉडल स्कूल परिवार की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों का हार्दिक आभार एवं स्वागत। 🙏✨
Education StudentInspiration