06/05/2026
किसानों की आवाज़, खेत-खलिहान का दर्द समझने वाले, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से सादर नमन।
आपकी विरासत हमारी प्रेरणा है और आपका संघर्ष हमारा संकल्प।
23/12/2025
आजीवन खेत-किसान-मजदूर के सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और ग्राम स्वराज के पक्षधर किसानों के मसीहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
श्रद्धेय चौधरी साहब भारत के किसान और ग्रामीण समाज की सशक्त आवाज़ थे। उन्होंने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि किसान, कमेरा और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की लड़ाई का जरिया बनाया। गाँव को देश के विकास की धुरी मानकर नीतियाँ गढ़ने वाले चौधरी साहब का ईमानदार, स्पष्टवादी और निडर नेतृत्व आज भी भारतीय राजनीति के लिए एक नैतिक मानक है। श्रद्धेय चौधरी साहब का व्यक्तित्व, कृतित्व और विचार आजीवन हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर सभी देशवासियों की किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
13/11/2025
मुलाकात, संवाद, निरंतर साथ...
केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी ने तुगलक road दिल्ली आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
10/11/2025
आज विभिन्न क्षेत्र के किसानों ने किसानों के नेता केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी से मुलाकात करके गन्ना भाव बढ़ाए जाने पर आभार प्रकट किया। किसानों के साथ इस मुलाकात के दौरान यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जी भी मौजूद रहे।
01/08/2024
Rashtriya Lok Dal-राष्ट्रीय लोक दल
लखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हए
जय रालोद
जय एन डी ए