𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬

Share

𝐀 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐮𝐞𝐬𝐭 𝐓𝐞𝐚𝐜𝐡𝐞𝐫'𝐬
🫧अतिथि शिक्षक एकता जिंदाबाद 🫧

21/02/2025

माननीय जी सबसे पहले तो आपको दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.....🎉🎉

माननीय दिल्ली के अतिथि शिक्षक पिछले 13-14 सालों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देने के बावजूद तत्कालीन सरकार की उपेक्षाओं के शिकार बने बैठे हैं अब वो आपसे बहुत बड़ी आस लगाए हुए हैं कि आप उनके भविष्य को सुरक्षित करते हुए एक सम्मानजनक जीवन देने का काम करेंगे!

हमें आशा है कि आप पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहले अतिथि शिक्षकों की सैलरी सम्बन्धी समस्याओं का निदान करते हुए उनके लिए 60 साल की पॉलिसी बनाएंगे जिससे उनके 22000 परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके!
Ashish Sood Rekha Gupta Page BJP Delhi Bharatiya Janata Party (BJP) All India Guest Teachers Association All Guest Teachers Association Delhi guest teacher association Delhi Guest Teacher Media Team North East Guest Teachers Association-Delhi Delhi Guest Teachers ALL GUEST Teacher Association Guest Teacher, Delhi

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬 (@saurabh91s) / X 24/01/2024

*👉🏻"किसी भी संगठन और उनके सदस्यों के लिए 6 मूल मंत्र"*

*1️⃣ संगठन के लिए लड़ाई लड़ो।*
*2️⃣ लड़ नही सकते तो लिखो।*
*3️⃣ लिख नही सकते तो बोलो।*
*4️⃣ बोल नहीं सकते तो साथ दो।*
*5️⃣ साथ भी नहीं दे सकते तो जो लिख और बोल रहे हैं ,जो लड़ रहे हैं, उनका अधिक से अधिक सहयोग करें। संघर्ष के लिए ताकत दें।*

*6️⃣ ये भी न कर सकें तो कम से कम मनोबल न गिरायें। क्योकि कहीं न कहीं कोई आपके हिस्से की भी लड़ाई लड़ रहे है।*

*साथ ही👇🏻*

*जीतेंगे हम ये ख़ुद से वादा करों*
*कोशिश हमेशा ज्यादा करों।*
*किस्मत भी रूठे पर हिम्मत न टूटे*
*मजबूत इतना अपना इरादा करो।।*

*👉🏻सभी संगठन प्रतिनिधियों व गेस्ट टीचर्स साथियों से अनुरोध है उपर्युक्त बिंदुओं पर विचार कर आपसी मतभेदों और गिले–शिकवों को भुलाकर एकजुटता के साथ सभी गेस्ट टीचर्स के हितार्थ कार्ययोजना तैयार कर आगे बढ़ें जिससे प्रयास सार्थक, सुनिश्चित व परिणामकारक हो सकें 🙏🏻*

निवेदक:–आपकी आवाज़
*𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬*
एक आम अतिथि शिक्षक
Twitter:-

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬 (@saurabh91s) / X 🍁📚शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थी📚🍁 🌱 वास्तविक रूप में शिक्षा का आशय है ज्ञान, ज्ञान का आकांक्षी है-शिक्षार्थी और इ.....

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬 (@saurabh91s) / X 07/01/2024

हमारे अतिथि शिक्षक साथीगण किसी भी मैसेज को पढ़कर चुप हो जाते हैं...... मैसेज देखकर भी अनदेखा करते हैं कईं तो ऐसे हैं जो सिर्फ़ ग्रुप्स में किसलिए बने हुए हैं उन्हें खुद को पता नहीं .......यही हमारी विशेष कमजोरी है।
👍👍✊✊🤝🤝🙏🙏

जिस दिन भीड़ जुटा देंगे,
हम सरकार झुका देंगे।

जिस दिन हल्ला बोलेंगे,
उस दिन सिंहासन डोलेंगे।

जिस दिन साथ खडे़ होंगे,
उस दिन काज बडे़ होंगे।

जिस दिन एकजुट होंगे,
उस दिन हम बाजी जीतेंगे!

जिस दिन भरेंगे हम हुंकार,
छोड़ पसीना देगी सरकार।

जिस दिन होंगे हम सब एक,
घुटने देंगे सब कोई टेक।

जिस दिन हम सब मिल जायेंगे
ऊॕचे पर्वत हिल जायेंगे।



सभी साथियों से आग्रह है एकजुटता का परिचय दें हमारा विखंडन सरकार को बल दे रहा है और जिसकी वजह से सरकार का अनैतिक रवैया दिनोंदिन अतिथि शिक्षकों को जॉब हीन बनाता जा रहा है.... आज स्थिति ये है हजारों GTs आज वर्षों की सेवा के पश्चात् बेरोजगार कर दिए गए हैं🥹

निवेदक:–आपकी आवाज़
𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬
Twitter:- https://twitter.com/saurabh91s

Facebook:–
https://www.facebook.com/profile.php?id=61550058160313

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬 (@saurabh91s) / X 🍁📚शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थी📚🍁 🌱 वास्तविक रूप में शिक्षा का आशय है ज्ञान, ज्ञान का आकांक्षी है-शिक्षार्थी और इ.....

02/10/2023

https://x.com/saurabh91s/status/1708671075217985660?s=20

गांधी जयंती विशेष

गांधीजी ने कहा है “मन,वचन व कर्म” से किसी का अहित करना भी पाप है
के “मन” को पता है कि हम अतिथि शिक्षकों के साथ आप क्या कर रहे हैं
ने अपनी “वाणी” से हम अतिथि शिक्षकों को कईं बार झूठे वादे किए हैं
ने अपने “कर्म” हम अतिथि शिक्षकों में से हजारों को बेरोजगार कर दिया

गांधीजी जब केजरीवाल जी आपके यहां आएं तब आप उनसे आपके सुझाए रास्ते पर ना चलने का कारण अवश्य पूछना

*सभी साथियों से आग्रह है एकजुटता का परिचय देते हुए उपर्युक्त ट्वीट को अधिकाधिक ट्वीट & रीट्वीट अवश्य करें*

निवेदक:–आपकी आवाज़
*𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬*
Twitter:- https://twitter.com/saurabh91s

*रीट्वीट अवश्य करें 👇🏻👇🏻*
https://x.com/saurabh91s/status/1708671075217985660?s=20

22/09/2023

* #टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण ✌️✌️*

*👆🏻सभी साथी वीडियो अवश्य देखें👆🏻*

👉🏻हम अतिथि शिक्षकों को इन चींटियों की भांति...... संगठित होना पड़ेगा।
👉🏻सभी को स्वार्थ त्याग (सीनियर–जुनियर)कर एकजुटता के साथ प्रत्येक का सहयोग करना होगा। पिछली कईं विषयों की लिस्ट से आप अच्छे से समझ चुके होंगे कि 9 साल सेवा देने या 1700 से भी अधिक वर्किंग डेज होने के बावजूद स्कूलों पोस्ट ख़त्म करने के कारण घर बैठा दिए गए।

👉🏻 इतने वर्ष दिल्ली शिक्षा विभाग में खपाने के बाद इस जॉब से हमारे परिवार, समाज में जो हमारी पहचान बनी है इसे बचाने के लिए प्रत्येक को मजबूती के साथ आगे आना होगा।

*हर समस्या का एक ही समाधान*
*स्वार्थ त्याग कर पॉलिसी पर लगाओ ध्यान*
*नहीं तो ऐसा ही रोना रोते रह जाओगे*
*फिर किसी की भी जॉब ना रहेगी तो बहुत पछताओगे*

*ये जॉब हमारी शान है*
*समाज में हमारी पहचान है*
*इसे बचाना हमारा प्रण है✊🏻*

निवेदक:–आपकी आवाज़
𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬

*Twitter:–*
https://twitter.com/saurabh91s

*Facebook:–*
https://www.facebook.com/profile.php?id=61550058160313

21/09/2023

सम्मानित साथियों को नमस्कार 🙏🏻
आखिर कब तक हम एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे किसी को तो आगे आना होगा अतिथि अध्यापकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है महंगाई सुरसा के मुख की तरह बढ़ती जा रही है और वेतन में ₹1 की भी बढ़ोतरी नहीं कोई जॉब सुरक्षा नहीं
किसी को तो आवाज देनी होगी इसलिए व्यक्तिगत रूप से मैं सुनील शास्त्री बिना किसी संगठन बिना किसी ग्रुप के एक आम अतिथि अध्यापक के तौर पर आप सभी अतिथि अध्यापकों का आह्वान करता हूं और दिनांक 2 अक्टूबर को दिल्ली सचिवालय के ऊपर तीन मुद्दों के ऊपर सत्याग्रह करने के लिए आप सब के सुझाव और सहमति चाहता हूं मुद्दे इस प्रकार है
1: तत्काल प्रभाव से वेतन वृद्धि करके वेतन फिक्स किया जाए
2: सभी अतिथि अध्यापकों को 60 वर्ष तक जाॅब सुरक्षा गारंटी दी जाए
3: नए पद सृजित किए जाएं और हटाए गए सभी अतिथि अध्यापकों को नौकरी पर वापस लिया जाए
अगर आप सब सहमत हैं तो बिना किसी देरी के मैसेज को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाएं और सबको इस सत्याग्रह के लिए संगठित करें अपनी अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए अपने-अपने स्तर पर और ऐसा ना सोचे मेरे एक के न जाने से क्या होगा क्योंकि ऐसा सोचने से हमारी ताकत कम होती है हमारा संख्या बल टूटता है इसलिए सभी व्यक्तिगत रूप से अपनी अपनी जिम्मेदारी समझ कर सबको जागृत करें सबको संगठित करें और तैयारी करें
धन्यवाद

सुनील शास्त्री

*सभी साथियों से आग्रह है एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी जॉब को बचाने के अन्तिम प्रयास में सहयोग अवश्य करें*

निवेदक:–आपकी आवाज़
*𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬*
Twitter:- https://twitter.com/saurabh91s

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬 on X 21/09/2023

https://x.com/saurabh91s/status/1704121601980252364?s=20

हमारे लिए तो प्रत्येक, रविवार,GH,RH,गर्मी, सर्दी, प्रदूषण, बाढ़ की छुट्टियां बेरोजगारी के दिन हैं जबकि हमसे साल के 365x24 दिवस–घंटे काम लिया जाता है
और अल्प दिहाड़ी सिर्फ़ स्कूल के वर्किंग दिनों के निश्चित घंटो की 🧐असल बेरोजगार तो हम GTs हैं
#बंधुआ_मज़दूर_गेस्टटीचर्स


*सभी साथियों से आग्रह है एकजुटता का परिचय देते हुए उपर्युक्त ट्वीट को अधिकाधिक ट्वीट & रीट्वीट अवश्य करें*

निवेदक:–आपकी आवाज़
*𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬*
Twitter:- https://twitter.com/saurabh91s

*रीट्वीट अवश्य करें 👇🏻👇🏻*
https://x.com/saurabh91s/status/1704121601980252364?s=20

𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬 on X हमारे लिए तो प्रत्येक, रविवार,GH,RH,गर्मी, सर्दी, प्रदूषण, बाढ़ की छुट्टियां बेरोजगारी के दिन हैं जबकि हमसे साल के 365x24 दि...

05/09/2023

चाणक्य ने झूठ कहा था कि “शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं”.....जबकि दिल्ली के अतिथि शिक्षक अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं वर्षों से सिर्फ़ दिहाड़ी मज़दूर बने हुए हैं सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा इतना शोषण करने के बावजूद मौन बने हुए हैं। स्वार्थवश एक–दूसरे की जॉब को जाते हुए देख रहे हैं।

फिर कैसे मान लें कि “अतिथि शिक्षक” चाणक्य की उपर्युक्त पंक्तियों को सार्थक कर सकते हैं।

वर्षों से देश की राजधानी में अपने जीवन के महत्त्वपूर्ण वर्ष दिहाड़ी मजदूरी में निकाल देने के पश्चात् भी जॉब की सुनिश्चितता तय नहीं करवा पाना हम अतिथि शिक्षकों पर सवाल खड़ा करता है

पिछले 7 वर्ष से हम 1₹ भी दिहाड़ी में कोई वृद्धि नही करा पाए
बावजूद दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने में हमारा भी अभूतपूर्व योगदान रहा है..! जिस जॉब से हमारा घर चलता है उस जॉब के प्रति हम संवेदनहीन अतिथि शिक्षकों का कोई सार्थक प्रयास नहीं करना सिर्फ़ हमारा अपनी ज़िम्मेदारी से भागना ही साबित होता है

इसलिए साथियों आपसे आग्रह है कि इस शिक्षक दिवस के अवसर पर आप सभी अपने अंदर निहित शक्ति व सामर्थ्य को पहचानिए......अतीत में भी ऐसे अनेकों शिक्षक हुए हैं जिन्होंने अपने प्रण और संघर्ष से सत्ता/सरकार को अपने कदमों में झुकाया था तो आज अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए इन सत्ता में बैठे हुए अहंकारी और झूठे नेताओं इनकी कथनी और करनी का स्पष्ट अंतर समझाने के लिए संकल्प लें।
समय रहते स्वार्थ त्यागकर हरसंभव प्रयास करें जो भी साथी जिस भी तरीके से हम अतिथि शिक्षकों के लिए प्रयासरत है उसमें पूर्ण मनोबल के साथ सहयोग करें।

बहरहाल, हम सभी दिहाड़ी मज़दूर अपने हालातों से मजबूर अतिथि शिक्षकों *“शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं”....*✨✍️🎊🎉

*सभी साथियों से आग्रह है सोए हुए अतिथि शिक्षकों को जाग्रत करने की इस मुहिम के लिए उपर्युक्त पोस्ट को अधिकाधिक GTs के ग्रुप्स में शेयर अवश्य करें*

निवेदक:–आपकी आवाज़
*𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬*
Twitter:- https://twitter.com/saurabh91s

Facebook:–
https://www.facebook.com/profile.php?id=61550058160313

*👉🏻📢📢 आपकी आवाज़ को निरंतर बुलंद करते रहने के लिए उपर्युक्त अकाउंट को फॉलो अवश्य करें📢📢*

Photos from शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थी's post 05/09/2023
27/08/2023

हर समस्या का एक ही समाधान
स्वार्थ त्याग कर पॉलिसी पर लगाओ ध्यान
नहीं तो ऐसा ही रोना रोते रह जाओगे
फिर किसी की भी जॉब ना रहेगी तो बहुत पछताओगे

ये जॉब हमारी शान है
समाज में हमारी पहचान है
इसे बचाना हमारा प्रण है✊🏻

निवेदक:–आपकी आवाज़
𝐓𝐡𝐞 𝐕𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐎𝐟 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐆𝐓𝐬

Twitter:–
https://twitter.com/saurabh91s

Facebook:–
https://www.facebook.com/profile.php?id=61550058160313

👉🏻 सभी साथियों से आग्रह है कि आपकी आवाज़ को निरंतर बुलंद📢 करते रहने के लिए उपर्युक्त अकाउंट को फॉलो अवश्य करें जिससे अधिकाधिक जानकारी साझा हो सके✊🏻

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Delhi